MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 आईपीएस-रापुसे अधिकारियों के हुए तबादले

Manish Kumar | Oct 06, 2025, 20:05 IST
Share
mp ips transfer
mp ips transfer

मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल के तहत 3 आईपीएस और 3 रापुसे अधिकारियों के तबादले किए। ग्वालियर, सिंगरौली, छतरपुर और छिंदवाड़ा जैसे जिलों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में एक अहम फेरबदल करते हुए 6 आईपीएस-रापुसे अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न जिलों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं, जो पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

211da82c-9a6
211da82c-9a6

mp ips transfer:इन आईपीएस अधिकारियों के तबादले में अनु बेनीवाल को मनावर से ग्वालियर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, सर्वप्रिय सिन्हा, जो पहले बैरसिया में एसडीओपी थे, उन्हें अब सिंगरौली जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इंदौर से छतरपुर भेजे गए आदित्य पटले

आईपीएस के तबादले: आदित्य पटले, जो इंदौर जिले में कार्यरत थे, को अब छतरपुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाया गया है। इसके अलावा, आशीष खरे को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) से छिंदवाड़ा जिले का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) नियुक्त किया गया है।

रश्मि धुर्वे का ट्रांसफर हुआ निरस्त

एक महत्वपूर्ण बदलाव में, रश्मि धुर्वे डाबर (रापुसे) का 2 सितंबर 2025 को इंदौर (ग्रामीण) जोन में किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। वह यथावत बालाघाट जोन में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर बनी रहेंगी।

एएसपी से एआईजी बनाए गए मंजीत सिंह चावला

वहीं, मंजीत सिंह चावला (रापुसे), जो इंदौर में ASP महिला सुरक्षा थे, अब उन्हें इंदौर (ग्रामीण) जोन का सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बनाया गया है।

ये भी पढ़ें...

IPS रचिता जुयाल के इस्तीफे को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, जानें क्या है कारण

एमपी कैडर के आईपीएस मनमीत सिंह नारंग बने आईबी के स्पेशल डायरेक्टर, IAS नीरज कुमार सिंह केंद्र के लिए रिलीव

राजस्थान में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले : बिहार, त्रिपुरा और उत्तराखंड से भी आए अफसर

कौन हैं आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा? जिन्होंने फोन पर पवार को नहीं पहचाना, जानें क्यों मचा है बवाल

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • आईपीएस के तबादले
  • mp ips transfer
  • अनु बेनीवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच