नए साल में एमपी को मिलेंगे 5 बड़े तोहफे, कर्मचारियों को मिलेगी राहत

Aman Vaishnav | Dec 31, 2025, 14:26 IST
Share
Aman vaishnav - 2025-12-31T142909.988
Aman vaishnav - 2025-12-31T142909.988

एमपी के 15 लाख कर्मचारियों को मुख्यमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत गंभीर बीमारियों के लिए कैशलेस इलाज करा सकते हैं। पेंशन और छुट्टियों के नियम भी बदलेंगे। साल 2026 में बदलने वाले नियमों को जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़ें।

पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें...

  • मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा फिर शुरू होगी।
  • 15 लाख कर्मचारियों को 10 लाख तक का फ्री इलाज मिलेगा।
  • दो बच्चों वाली अनिवार्य शर्त अब खत्म होगी।
  • बेटियों को उम्र भर परिवार पेंशन मिल सकेगी।
  • छुट्टियों के नियम भी 48 साल बाद बदल रहे हैं।

सरकारी बस सेवा की वापसी

मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवाएं लौट रही हैं। सरकार ने इसे जन बस सेवा का नाम दिया है। अब 25 जिलों के 6 हजार रूट्स पर बसें चलेंगी। कुल 10 हजार से ज्यादा बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। इसकी शुरुआत अप्रैल 2026 में इंदौर शहर से होगी। अप्रैल 2027 तक पूरे प्रदेश में यह लागू होगा। इससे गांव से शहर तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में जल्द शुरु होंगी इलेक्ट्रिक बसें, 5 रूटों पर दौड़ेंगी 100 बसें, बनेंगे हाईटेक डिपो

कैशलेस इलाज की नई सौगात

मुख्यमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना अब शुरू होगी। इसके तहत 15 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। अब इलाज के लिए जेब से पैसे नहीं देने होंगे। गंभीर बीमारी के लिए 10 लाख तक का कवर मिलेगा। सामान्य बीमारी के लिए 5 लाख का प्रावधान है। पहले पैसा खर्च कर रिफंड मांगना पड़ता था। अब अस्पताल में कार्ड दिखाते ही इलाज शुरू होगा।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश न्यूज: मिलेगा 10 लाख तक कैशलेस इलाज, एमपी में कर्मचारियों के लिए आ रही है मुख्यमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना

महंगी जांचों से मिलेगा छुटकारा

अक्सर देखा जाता है कि इलाज से ज्यादा खर्च जांच में हो जाता है। नई योजना में मेमोग्राफी, एमआरआई (MRI) और सीटी स्कैन (CT Scan) जैसी महंगी जांचें शामिल हैं। बच्चों और सुनने की समस्या वाले लोगों के लिए कॉक्लियर इंप्लांट की सुविधा भी दी गई है।

इन जांचों के लिए पहले हजारों रुपयए खर्च करने पड़ते थे। अब कर्मचारी बिना किसी एडवांस भुगतान के ये सभी टेस्ट सरकारी और पैनल वाले अस्पतालों में करा सकेंगे।

पेंशन के नियमों में बड़ा बदलाव

सरकार पेंशन के नियम केंद्र के समान कर रही है। अब 25 साल से बड़ी बेटियां भी इसके लिए पात्र होंगी। अविवाहित, विधवा और जिसे पति या ससुराल ने त्याग दिया हो, उसे भी पेंशन मिलेगी।

अभी तक सिर्फ 25 साल की उम्र तक लाभ मिलता था। दिव्यांग बच्चों के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होगी। पेंशन की न्यूनतम राशि 7 हजार 550 रुपए तय की गई है। यह बदलाव हजारों परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देगा।

ये खबर भी पढ़िए...1 जनवरी से लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग, जानिए कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी और पेंशन!

छुट्टियों का नया कैलेंडर

सरकारी कर्मचारियों के अवकाश नियम 48 साल बाद बदलेंगे। अब छुट्टी का हिसाब साल की शुरुआत में होगा। 1 जनवरी को ही 15 एक्स्ट्रा छुट्टियां मिल जाएंगी। 1 जुलाई को फिर से 15 छुट्टियां जुड़ेंगी। शिक्षकों को भी अब 10 दिन की EL मिलेगी।

ये खबर भी पढ़िए...SCHOOL HOLIYDAYS : एमपी के स्कूलों में शुरू हो रही सर्दी की छुट्टियां, जानें कितने का दिन रहेगा अवकाश

दो बच्चों की शर्त होगी खत्म

सरकार सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों वाला पुराना नियम खत्म कर रही है। इससे अब तीसरी संतान होने पर भी नौकरी मिल सकेगी। साल 2001 से चली आ रही यह पाबंदी हटने से हजारों युवाओं के लिए भर्ती के नए रास्ते खुलेंगे।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में यह पहले ही हो चुका है। कोर्ट में चल रहे इससे जुड़े विवाद भी खत्म हो जाएंगे। हालांकि पुराने मामलों पर कोई दोबारा विचार नहीं होगा।

प्रदूषण पर लगेगी रोक

मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में 582 ई-बसें चलेंगी। इनमें इंदौर, भोपाल और जबलपुर जैसे शहर शामिल हैं। ये बसें पूरी तरह एयर कंडीशंड (AC) होंगी। सुरक्षा के लिए इनमें 5 CCTV कैमरे लगे होंगे। दिव्यांगों के लिए इनमें रैंप की सुविधा होगी। ई-बसों का किराया आम बसों से काफी कम होगा।

Tags:
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • कैशलेस इलाज
  • पेंशन
  • सरकारी बस सेवाएं
  • मुख्यमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज