भोपाल से राजनीतिक संदेश या OBC असंतोष की नई शुरुआत? सरकार की कार्यशैली पर सवाल
Ramanand Tiwari | May 10, 2026, 23:05 IST
Photograph: (THESOOTR)
भोपाल में OBC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन बढ़ता असंतोष और युवाओं के भविष्य को लेकर राजनीतिक बयानबाजी। पटवारी ने भर्ती विवाद और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
ऐसे समझें पूरा मामला...
- OBC अभ्यर्थी 13% होल्ड पदों पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
- कांग्रेस ने सरकार पर अदालत में OBC आरक्षण के पक्ष में पैरवी न करने का आरोप लगाया।
- पटवारी ने युवाओं से मुलाकात कर राजनीतिक संदेश दिया।
- भर्तियों पर लंबित रिजल्ट और देरी का मुद्दा उठाया गया।
- कांग्रेस ने बेरोजगारी और भर्ती को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाया।
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अलग तस्वीर तब बनी, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आंदोलनकारी युवाओं और उनके साथ आए बच्चों के बीच पहुंचे।
पटवारी ने बच्चों से हाथ मिलाया, कुछ से जमीन पर बैठकर बात की और कहा कि आपका भविष्य कोई फाइल में बंद नहीं कर सकता। यहीं से यह आंदोलन सिर्फ भर्ती विवाद नहीं, बल्कि “भविष्य बनाम सिस्टम” की कहानी बनता दिखा।
अंबेडकर पार्क में आखिर ऐसा क्या हुआ?
धरना स्थल पर मौजूद कई अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिल रही। कुछ उम्मीदवारों ने दावा किया कि उम्र निकल रही है और परिवार का दबाव अलग बढ़ता जा रहा है। इसी दौरान जीतू पटवारी वहां पहुंचे और पूरा माहौल राजनीतिक रूप से गर्म हो गया।
“13% होल्ड” नहीं, हजारों परिवारों की रुकी जिंदगी?
सबसे ज्यादा असर इन भर्तियों पर पड़ा...
- शिक्षक भर्ती 2018
- शिक्षक भर्ती 2020
- शिक्षक भर्ती 2023
- पुलिस भर्ती
- MPPSC परीक्षाएं
- अन्य विभागीय भर्तियां
जीतू पटवारी ने सरकार पर क्या आरोप लगाए?
उनका कहना था कि अगर सरकार चाहती, तो हजारों युवाओं को सालों तक इंतजार नहीं करना पड़ता। पटवारी ने यह भी कहा कि बाबा साहब के नाम पर राजनीति करने वाले आज OBC युवाओं को नियुक्ति के लिए सड़क पर बैठने को मजबूर कर रहे हैं।”
बच्चों से मुलाकात का राजनीतिक संदेश क्या?
पार्टी का फोकस सिर्फ आरक्षण विवाद पर नहीं, बल्कि युवाओं के टूटते भरोसे पर भी दिखाई दिया। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक कांग्रेस अब बेरोजगारी, भर्ती और OBC आरक्षण को जोड़कर बड़ा नैरेटिव तैयार कर रही है।
obc recruitment
मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान पर भी तंज
आंदोलनकारी युवाओं की सरकार से मांग...
- धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने सरकार के सामने पांच बड़ी मांगें रखीं-
- 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर तुरंत नियुक्ति।
- लंबित रिजल्ट जारी किए जाएं।
- 27% OBC आरक्षण लागू किया जाए।
- भर्ती प्रक्रिया में देरी खत्म हो।
- कोर्ट में मजबूत पैरवी की जाए।
अब आगे क्या?
कबड्डी एक्सप्रेस
ये खबरें भी पढ़ें...
बीजेपी की घोषणा अटकी, बैठक आगे: कार्यसमिति बनी नहीं, ओरछा में पहली कार्यसमिति से पहले ही प्लान तैयार
अजय सिंह ने पटवारी लाइनअप पर उठाए सवाल, बोले- 2028 नहीं जीते तो ‘अस्तित्व संकट’ तय
बुंदेली चुगली वीडियो से बवाल, BJP विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह पर अश्लील टिप्पणी का अपराध दर्ज
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: एमपी में बनेंगी 2117 किमी ग्रामीण सड़कें, 987 गांवों को मिलेगा लाभ
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari