भोपाल से राजनीतिक संदेश या OBC असंतोष की नई शुरुआत? सरकार की कार्यशैली पर सवाल

Ramanand Tiwari | May 10, 2026, 23:05 IST
Share
obc recruitment
Photograph: (THESOOTR)

भोपाल में OBC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन बढ़ता असंतोष और युवाओं के भविष्य को लेकर राजनीतिक बयानबाजी। पटवारी ने भर्ती विवाद और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

ऐसे समझें पूरा मामला...

  • OBC अभ्यर्थी 13% होल्ड पदों पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
  • कांग्रेस ने सरकार पर अदालत में OBC आरक्षण के पक्ष में पैरवी न करने का आरोप लगाया।
  • पटवारी ने युवाओं से मुलाकात कर राजनीतिक संदेश दिया।
  • भर्तियों पर लंबित रिजल्ट और देरी का मुद्दा उठाया गया।
  • कांग्रेस ने बेरोजगारी और भर्ती को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाया।
भोपाल का अंबेडकर पार्क रविवार को अचानक सिर्फ प्रदर्शन स्थल नहीं रहा। यहां गुस्सा था, इंतजार था और उन युवाओं की बेचैनी थी जो सालों से सरकारी नौकरी का सपना लेकर रिजल्ट और नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अलग तस्वीर तब बनी, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आंदोलनकारी युवाओं और उनके साथ आए बच्चों के बीच पहुंचे।

पटवारी ने बच्चों से हाथ मिलाया, कुछ से जमीन पर बैठकर बात की और कहा कि आपका भविष्य कोई फाइल में बंद नहीं कर सकता। यहीं से यह आंदोलन सिर्फ भर्ती विवाद नहीं, बल्कि “भविष्य बनाम सिस्टम” की कहानी बनता दिखा।

अंबेडकर पार्क में आखिर ऐसा क्या हुआ?

तेज गर्मी के बीच प्रदेशभर से आए OBC अभ्यर्थी 13 प्रतिशत होल्ड पदों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। कई युवाओं के हाथों में नियुक्ति की मांग वाले पोस्टर थे, तो कई उम्मीदवार अपने पुराने एडमिट कार्ड और दस्तावेज लेकर पहुंचे थे।

धरना स्थल पर मौजूद कई अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिल रही। कुछ उम्मीदवारों ने दावा किया कि उम्र निकल रही है और परिवार का दबाव अलग बढ़ता जा रहा है। इसी दौरान जीतू पटवारी वहां पहुंचे और पूरा माहौल राजनीतिक रूप से गर्म हो गया।

“13% होल्ड” नहीं, हजारों परिवारों की रुकी जिंदगी?

दरअसल मामला OBC आरक्षण से जुड़ा है। मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत OBC आरक्षण का कानूनी विवाद अदालत में लंबित है। इसी वजह से कई सरकारी भर्तियों में 13 प्रतिशत पद होल्ड कर दिए गए। यानी परीक्षा हुई, मेरिट बनी, लेकिन नियुक्ति रुक गई।

सबसे ज्यादा असर इन भर्तियों पर पड़ा...

  1. शिक्षक भर्ती 2018
  2. शिक्षक भर्ती 2020
  3. शिक्षक भर्ती 2023
  4. पुलिस भर्ती
  5. MPPSC परीक्षाएं
  6. अन्य विभागीय भर्तियां

जीतू पटवारी ने सरकार पर क्या आरोप लगाए?

आंदोलन स्थल पर पटवारी ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अदालत में OBC आरक्षण के पक्ष में गंभीर पैरवी ही नहीं की।

उनका कहना था कि अगर सरकार चाहती, तो हजारों युवाओं को सालों तक इंतजार नहीं करना पड़ता। पटवारी ने यह भी कहा कि बाबा साहब के नाम पर राजनीति करने वाले आज OBC युवाओं को नियुक्ति के लिए सड़क पर बैठने को मजबूर कर रहे हैं।”

बच्चों से मुलाकात का राजनीतिक संदेश क्या?

पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा उस तस्वीर की रही, जहां जीतू पटवारी आंदोलन में आए बच्चों और युवा अभ्यर्थियों से बात करते दिखे। कांग्रेस इसे “भविष्य बचाने की लड़ाई” बताने की कोशिश कर रही है।

पार्टी का फोकस सिर्फ आरक्षण विवाद पर नहीं, बल्कि युवाओं के टूटते भरोसे पर भी दिखाई दिया। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक कांग्रेस अब बेरोजगारी, भर्ती और OBC आरक्षण को जोड़कर बड़ा नैरेटिव तैयार कर रही है।

obc recruitment
obc recruitment


मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान पर भी तंज

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के उस बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें आरक्षण कानून को लेकर टिप्पणी की गई थी। पटवारी ने कहा कि जिस कानून को विधानसभा ने पास किया और जिसके आधार पर नियुक्तियां भी दी गईं, उसे कमजोर बताना OBC समाज और संवैधानिक प्रक्रिया दोनों का अपमान है।

आंदोलनकारी युवाओं की सरकार से मांग...

  • धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने सरकार के सामने पांच बड़ी मांगें रखीं-
  • 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर तुरंत नियुक्ति।
  • लंबित रिजल्ट जारी किए जाएं।
  • 27% OBC आरक्षण लागू किया जाए।
  • भर्ती प्रक्रिया में देरी खत्म हो।
  • कोर्ट में मजबूत पैरवी की जाए।

अब आगे क्या?

OBC भर्ती विवाद अब सिर्फ कोर्ट केस नहीं रह गया है। यह धीरे-धीरे राजनीतिक और सामाजिक असंतोष का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। जिस तरह आंबेडकर पार्क में युवाओं की भीड़ और राजनीतिक सक्रियता दिखी, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और ज्यादा गर्म हो सकता है। कांग्रेस इसे “युवा न्याय” का चेहरा बनाना चाहती है, जबकि सरकार पर लगातार दबाव बढ़ता दिख रहा है।

कबड्डी एक्सप्रेस

अंबेडकर पार्क का यह प्रदर्शन सिर्फ धरना नहीं था। यहां हजारों युवाओं का धैर्य, गुस्सा और इंतजार एक साथ दिखाई दिया। सबसे बड़ा सवाल अब भी वही है कि क्या 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर फैसला होगा, या फिर हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य इसी तरह फाइलों और कोर्ट डेट्स के बीच अटका रहेगा?

ये खबरें भी पढ़ें...

बीजेपी की घोषणा अटकी, बैठक आगे: कार्यसमिति बनी नहीं, ओरछा में पहली कार्यसमिति से पहले ही प्लान तैयार

अजय सिंह ने पटवारी लाइनअप पर उठाए सवाल, बोले- 2028 नहीं जीते तो ‘अस्तित्व संकट’ तय

बुंदेली चुगली वीडियो से बवाल, BJP विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह पर अश्लील टिप्पणी का अपराध दर्ज

सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: एमपी में बनेंगी 2117 किमी ग्रामीण सड़कें, 987 गांवों को मिलेगा लाभ



Tags:
  • कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • शिक्षक भर्ती
  • OBC आरक्षण
  • पुलिस भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा