MPPSC का परीक्षा कैलेंडर कब आ रहा है, राज्य सेवा 2026 प्री कब होगी

Sanjay Gupta | Dec 09, 2025, 16:06 IST
Share
mp-psc-exam-calendar-2026-rajya-seva-pariksha-pre-exam
mp-psc-exam-calendar-2026-rajya-seva-pariksha-pre-exam

MPPSC परीक्षा कैलेंडर 2026 जल्द जारी होगा। परीक्षा मार्च में प्रस्तावित है, प्री परीक्षा और रिजल्ट अप्रैल में होंगे। आयोग की कोशिश है कि नवंबर-दिसंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाए। राज्य सेवा 2025 के लिए भी मेंस शेड्यूल पर फैसला जनवरी में होगा।

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) का परीक्षा कैलेंडर 2026 का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। सामान्य तौर पर यह सितंबर और ज्यादा से ज्यादा अक्टूबर माह में जारी होता रहा है। लेकिन अब दिसंबर माह शुरू हो चुका है। यह समय परीक्षा नोटिफिकेशन का होता है। इस संबंध में द सूत्र को ताजा अपडेट मिली है।

परीक्षा कैलेंडर अब किसी भी दिन

परीक्षा कैलेंडर पर काम हो रहा है। द सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार यह कैलेंडर अब इसी सप्ताह किसी भी दिन जारी कर दिया जाएगा। यानी यह शनिवार 13 दिसंबर से पहले ही जारी होने की पूरी संभावना है। इसके बाद आयोग इन परीक्षाओं के नोटिफिकेश की तैयारी में जुट जाएगा।

राज्य सेवा परीक्षा 2026 कब

सूत्रों के अनुसा राज्य सेवा परीक्षा 2026 से लिए आयोग द्वारा मार्च माह पर विचार हो रहा है। इस संबंध में आयोग में उच्च स्तर पर मीटिंग हो चुकी है और अब इसे अंतिम रूप देकर परीक्षा कैलेंडर (mppsc exam calendar 2025 MP News) जारी कर दिया जाएगा। आयोग की कोशिश है कि मार्च में प्री कर अप्रैल माह में रिजल्ट देकर जुलाई-अगस्त में इसकी मेंस कराई जाए, ताकि साल के अंत में नवंबर-दिसंबर में इंटरव्यू लेकर एक ही साल में भर्ती प्रक्रिया को पूरी करके इसे पटरी पर लाया जाए।

राज्य सेवा 2025 के लिए भी रखना है विंडो

आयोग को राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मेंस के लिए भी विंडो रखना है। यह मामला हाईकोर्ट में केस के चलते अटका हुआ है। इसमें जनवरी माह में सुनवाई होना है, यदि सब कुछ ठीक रहा और हाईकोर्ट ने मेंस शेड्यूल (MP News) को ओके किया तो यह मेंस भी कराना होगी और इसके लिए आयोग विंडो रखेगा। ताकि इसकी मेंस लेकर जल्द रिजल्ट जारी कर इंटव्यू कराकर चयन सूची जारी की जाए। इसमें 158 पद है और मेंस जून 2025 से ही होल्ड है।

ये भी पढ़ें...

MPPSC सेट में 1.46 लाख आवेदन आए, आयोजन के लिए हुई स्टियरिंग कमेटी की बैठक

उज्जैन में 5 दिन तक मनेगा महाकाल महोत्सव, कलाकारों की प्रस्तुति से गूंजेगा शहर

गुटखा किंग किशोर वाधवानी व अन्य को एमपी का सबसे बड़ा 2002 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस

इंदौर हाईकोर्ट में बच गए चंदननगर टीआई इंद्रमणि पटेल, सीपी रिपोर्ट पर बहस नहीं, केस वापस

Tags:
  • MP News
  • MPPSC exam calendar
  • mppsc
  • mppsc exam calendar 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा