MP में गला रेत कर 50 से ज्यादा गायों की हत्या , नदी और तालाबों में मिले शव , लोगों में आक्रोश

Vikram Jain | Jun 20, 2024, 17:15 IST
Share
MP Seoni 50 cows slitting their throats murder case 
MP Seoni 50 cows slitting their throats murder case 

मध्‍य प्रदेश में एक फिर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। सिवनी में कुछ लोगों ने 50 से ज्यादा गोवंश की निर्मम हत्या कर शवों को नदी-तालाबों में पास फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में रतलाम के बाद सिवनी जिले से गोवंश की हत्या का मामला सामने आया है। यहां धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से कुछ लोगों ने 50 से ज्यादा गोवंश की निर्मम हत्या कर दी और शवों को नदी-तालाबों में पास फेंक दिया। बड़ी संख्या में गोवंश की हत्या की घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। लोगों में काफी आक्रोश है। मामले की सूचना मिलते ही एसपी और कलेक्टर पहुंचे और मामले में जांच शुरु की। वहीं हिंदू संगठन अब प्रदर्शन की तैयारी में है।

गोवंश की हत्या पर लोगों में आक्रोश

सिवनी के धूमा और घंसौर क्षेत्र में नदी और तालाब के किनारे करीब 50 से ज्यादा गायों के कटे हुए शव पाए गए हैं। पिंडारई गांव के पास वैनगंगा नदी तरफ गए कुछ ग्रामीणों को गोवंश के शव दिखे थे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिले के दो क्षेत्रों में मवेशियों के शव पाए गए हैं। गायों को बेरहमी से गला काटकर मारा गया। एक बैल का शिव भी मिला है। बड़ी संख्या में मवेशियों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद से लोगों और हिंदूवादी संगठनों में काफी आक्रोश है। संगठन ने घटना का विरोध किया है।

ये खबर भी पढ़ें... MP : परिवहन विभाग में जमकर भ्रष्टाचार , ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने परिवहन मंत्री को लिखा पत्र , रखी ये मांग

मौके पर पहुंचे कलेक्टर और एसपी

इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर क्षितिज सिंघल और एसपी राकेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले में कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने बताया कि प्रशासन और पुलिस विभाग के अलावा इससे संबंधित सभी विभाग जांच में जुटे हुए है, जैसे ही कुछ खुलासा होता है और आरोपी का पता चलता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... मां ने मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया तो बच्ची ने घर में लगा ली फांसी

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

इस पूरे मामले पर एसपी राकेश सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा क्षेत्र में सौहार्द बिगाड़ने की नियत से ये कृत्य किया गया है। पुलिस बारीकी से छानबीन कर रही है। आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उनका दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें... एक विवाह ऐसा भी : नाना के साथ भागी नाबालिग नातिन, मंदिर में जाकर की शादी

ये खबर भी पढ़ें.... तीन सरकारी कर्मचारियों की मौत , दलपत सागर में डूबी कार

सिवनी में गोवंश की हत्या, गोवंश की हत्या से फैला तनाव, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल, सिवनी न्यूज

Tags:
  • सिवनी न्यूज
  • सिवनी में गोवंश की हत्या
  • गोवंश की हत्या से फैला तनाव
  • धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश
  • सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड