विधायक कैलाश कुशवाह हेलमेट पहनकर खाद की लाइन में लगे, वीडियो हो रहा वायरल
Sandeep Kumar | Oct 26, 2025, 16:38 IST
mla-kailash-kushwaha
शिवपुरी के विधायक कैलाश कुशवाह पोहरी कृषि उपज मंडी पहुंचे। हेलमेट पहने, वे एक घंटे तक टोकन वितरण की स्थिति देखते रहे। विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
SHIVPURI. शिवपुरी के कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह खुद किसान बनकर पोहरी मंडी में खाद लेने के लिए लाइन में लगे। हेलमेट पहनकर उन्होंने एक घंटे तक टोकन वितरण की स्थिति का जायजा लिया।
विधायक ने आरोप लगाया कि टोकन चेहरा देखकर दिए जा रहे थे। इस वाकये का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस विधायक हेलमेट पहनकर किसानों के लिए टोकन वितरण की लाइन में खड़े हैं।
विधायक कुशवाह ने कलेक्टर को फोन कर अव्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं थी। कुछ किसानों को 10:30 बजे तक कूपन नहीं मिला। कुछ लोगों को पहले ही टोकन दे दिए गए थे। विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ दुकानों पर खाद अधिक दामों पर बेची जा रही है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें...खाद संकट पर भिंड के बीजेपी विधायक नरेंद्र कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भिड़े
कुशवाह ने कहा, "मैंने किसान बनकर लाइन में खड़ा होकर हालात देखे। यहां न अधिकारी थे, न पुलिस। किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रहने के बावजूद खाद नहीं मिल रही थी। मैंने कलेक्टर से कहा कि यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए।" इसके बाद उन्होंने टीआई पोहरी को फोन कर मौके पर बुलाया। पुलिस के आने से हालात नियंत्रित हुए।
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में कर्जमाफी के बाद भी 4.5 लाख किसान डिफॉल्टर, नहीं मिल पा रहा खाद-बीज
पटवारी चेहरा देखकर लोगों को टोकन दे रहे थे। कुछ लोग टोकन लेकर चले गए, बाकी बिना खाद के लौट गए। सबसे बड़ी बात, जब मैं पहुंचा तो पुलिस और अधिकारी नहीं थे। तहसीलदार नहीं आईं। मैंने एसडीएम और टीआई को बुलाया। टीआई ने कहा कि उन्हें सूचना नहीं थी। एसडीएम ने कहा कि तहसीलदार को पुलिस को सूचना देने को कहा था। वहां धक्का-मुक्की हो रही थी, कुछ घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भेजा गया। शासन और प्रशासन कालाबाजारी पर ध्यान दे रहे हैं। हमने पटवारियों से कट्टे के बारे में पूछा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
ये भी पढ़ें...एमपी में रेवेन्यू केस की सुनवाई होगी तेज, 426 अधिकारियों को मिले कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के अधिकार
ये भी पढ़ें...एमपी में आधी रात जज के घर पर हमला, पत्थरबाजी और गालियां देकर जान से मारने की धमकी
पोहरी के एसडीएम अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस बल की अनुपस्थिति से भीड़ में धक्का-मुक्की हुई थी। अब हालात नियंत्रण में हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में बेहतर व्यवस्था होगी। जिन किसानों को टोकन नहीं मिला, उन्हें आगामी तारीखों में टोकन दिए जाएंगे।
विधायक ने आरोप लगाया कि टोकन चेहरा देखकर दिए जा रहे थे। इस वाकये का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस विधायक हेलमेट पहनकर किसानों के लिए टोकन वितरण की लाइन में खड़े हैं।
शिवपुरी जिले में खाद्य संकट के बीच विधायक कैलाश कुशवाह की तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में विधायक हेलमेट पहनकर किसानों के लिए टोकन वितरण की लाइन में खड़े हैं। विधायक का आरोप है कि टोकन चेहरा देखकर दिए जा रहे हैं। उन्होंने जिला कलेक्टर को फोन कर व्यवस्था सुधारने की अपील की।… pic.twitter.com/4HkA24qvR7
— TheSootr (@TheSootr) October 26, 2025
महंगे दामों पर खाद बेचने के आरोप
ये भी पढ़ें...खाद संकट पर भिंड के बीजेपी विधायक नरेंद्र कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भिड़े
मैंने किसान बनकर हालात देखे- कुशवाह
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में कर्जमाफी के बाद भी 4.5 लाख किसान डिफॉल्टर, नहीं मिल पा रहा खाद-बीज
चेहरा देखकर दे रहे थे टोकन
ये भी पढ़ें...एमपी में रेवेन्यू केस की सुनवाई होगी तेज, 426 अधिकारियों को मिले कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के अधिकार
ये भी पढ़ें...एमपी में आधी रात जज के घर पर हमला, पत्थरबाजी और गालियां देकर जान से मारने की धमकी
भविष्य में बेहतर व्यवस्था होगी: एसडीएम
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA