राजस्थान बस हादसे के बाद एक्शन में मोहन सरकार, एमपी में बंद होंगी मॉडिफाइड बसें
Amresh Kushwaha | Oct 16, 2025, 16:45 IST
mp-sleeper-buses-shutdown-safety-measures
मध्य प्रदेश में मॉडिफाइड बसों को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। परिवहन विभाग ने सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही कई बसों पर जुर्माना भी लगाया गया है। जानें, किस वजह से यह कदम उठाया गया है...
BHOPAL. मध्य प्रदेश में मॉडिफाइड स्लीपर बसों के संचालन को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। एमपी परिवहन विभाग ने फील्ड अफसरों को सभी बसों में सुरक्षा मानकों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने कहा कि राज्य की कई स्लीपर बसें सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं कर रही हैं। इन बसों को जल्द ही बंद किया जाएगा। विभाग ने यह कदम हाल ही में राजस्थान में हुए बस हादसे को देखते हुए उठाया है। एसी बस में आग लगने की घटना में अब तक 22 यात्रियों की मौत हो चुकी है।
परिवहन विभाग के निर्देशों के तहत, सभी स्लीपर बसों में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड (AIS) की जांच की जा रही है। एआईएस कोड भारत सरकार के जरिए निर्धारित सुरक्षा मानकों का सेट है। यह खासतौर पर बसों और स्कूल वाहनों की संरचना और अग्नि सुरक्षा से जुड़ा है।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी परिवहन विभाग ने आम लोगों को दी खुशखबरी, रजिस्ट्रेशन और लर्निंग लाइसेंस सहित 51 सेवाएं अब ऑनलाइन
प्रदेश में कुल 5787 स्लीपर बसें रजिस्टर्ड हैं। इनमें 3472 एसी बसें हैं। इन बसों का संचालन अब सुरक्षा जांच के बाद ही किया जाएगा। परिवहन विभाग ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (RTO) को सभी बसों की जांच करने का आदेश दिया है। इसके बाद ही बसों को चलाने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही, यदि कोई बस निर्धारित मानकों का पालन नहीं करती तो उस पर जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने पेनाल्टी दरों में किया इजाफा, उल्लंघन करने वाले वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई
ये खबर भी पढ़िए...MP News: प्रमोशन में आरक्षण का मामला : एमपी सरकार ने की पुरजोर कोशिश पर नहीं हटा प्रमोशन से स्टे
पूर्व परिवहन आयुक्त एनके त्रिपाठी ने बताया कि जब बस के इंटरनल लेआउट को बिना तकनीकी मंजूरी के बदला जाता है, तो इससे न सिर्फ आग से संबंधित खतरे बढ़ते हैं, बल्कि वेंटिलेशन और आपातकालीन निकासी के रास्ते भी बाधित हो जाते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...सरकारी कर्मचारी-अधिकारी के लिए बड़ी खुशखबरी, 60 साल पुराने नियम बदलने जा रही एमपी सरकार
जानकारी के अनुसार, भोपाल में RTO टीम ने पहली जांच में ही 12 बसों पर 42 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया है। इन बसों में फायर एक्सटिंग्विशर की कमी पाई गई और कुछ बसों के दस्तावेज भी सही नहीं थे।
स्लीपर बसों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन
ये खबर भी पढ़िए...एमपी परिवहन विभाग ने आम लोगों को दी खुशखबरी, रजिस्ट्रेशन और लर्निंग लाइसेंस सहित 51 सेवाएं अब ऑनलाइन
सुरक्षा जांच के बाद ही चलेंगी एसी बसें
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने पेनाल्टी दरों में किया इजाफा, उल्लंघन करने वाले वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई
इन सुरक्षा मानकों पर होगी मॉडिफाइड बस की जांचपरिवहन विभाग ने सभी बसों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जांच शुरू कर दी है। इस जांच में खासतौर पर इन बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है:इमरजेंसी एग्जिट: हर स्लीपर और स्कूल बस में दो अलग-अलग दरवाजे होने चाहिए। इनमें से एक आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने के लिए। स्लीपर लेआउट की जांच: AIS 119 के अनुसार सीट और बर्थ का लेआउट सही होना चाहिए। फायर सेफ्टी सिस्टम: 1 अक्टूबर 2023 के बाद बनी बसों में फायर डिटेक्शन और प्रिवेंशन सिस्टम अनिवार्य हैं। ज्वलनशील पदार्थ पर रोक: किसी भी यात्री वाहन में ज्वलनशील पदार्थ लाने और ले जाने पर सख्त रोक रहेगी। |
पूर्व परिवहन आयुक्त ने बताई मॉडिफाइड बसों की खामियां
ये खबर भी पढ़िए...सरकारी कर्मचारी-अधिकारी के लिए बड़ी खुशखबरी, 60 साल पुराने नियम बदलने जा रही एमपी सरकार
अब तक 12 बसों पर लग चुका है जुर्माना
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava