MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, बीजेपी ने एमपी से तरुण और रजनीश को दी टिकट

Sandeep Kumar | Jun 04, 2026, 21:21 IST
Share
mp-top
mp-top

नमस्कार, राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने एमपी से तरुण और रजनीश को दी टिकट, जल्द मिलेगा रेरा को नया चेयरमैन, ट्रिब्यूनल अध्यक्ष की भी होगी नियुक्ति, इंदौर में 72 करोड़ का आबकारी घोटाला, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

बीजेपी ने घोषित की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, MP से तरुण और रजनीश को टिकट

बीजेपी ने 4 जून को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। मध्य प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों से पार्टी ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को टिकट दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वंदेमातरम विवाद: कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम की अग्रिम जमानत खारिज, पर गिरफ्तारी नहीं

इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान उठे वंदेमातरम विवाद को लेकर कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम की अग्रिम जमानत नामंजूर हो गई है। इस मामले में फौजिया ने यह कहते हुए जमानत मांगी थी कि वह 20 साल से पार्षद है और जनप्रतिनिधि, एलएलबी की छात्रा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जल्द मिलेगा रेरा को नया चेयरमैन, ट्रिब्यूनल अध्यक्ष की भी होगी नियुक्ति

मध्य प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण यानी रेरा को जल्द नया चेयरमैन मिल जाएगा। नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद सरकार ने रिटायर्ड आईएएस अफसरों के नाम हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को भेज दिए हैं। रेरा चेयरमैन के साथ ही ट्रिब्यूनल अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए भी हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को पत्र भेजा गया है। रेरा चेयरमैन का पद अप्रैल 2026 से खाली है। इस वजह से सुनवाई अटकी पड़ी हैं और दूसरे कामों भी रुक गए हैं। इसको लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस पार्टी भाजपा से नहीं, अपनों से हारती है- पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह हरदा में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने पहुंचे। यह कोई आम बैठक नहीं थी। यहां अजय सिंह ने कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरी को खुद अपनी जबान से स्वीकार किया है। उन्होंने साफ कहा कि 2028 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए सत्ता में वापसी का आखिरी मौका है। यह बयान सिर्फ चेतावनी नहीं था, बल्कि पार्टी के भीतर के हालात पर गहरी चिंता का इजहार भी था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मुरैना डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर पर रेप केस दर्ज: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप

मुरैना मुख्यालय पर तैनात डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर एक बार फिर गंभीर विवाद में आ गए हैं। एक युवती ने उन पर शादी का झांसा देकर तीन महीने से ज्यादा समय तक शारीरिक शोषण और बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी माहौर से पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे फोन पर बातचीत शुरू हुई। माहौर ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया और वह राजी हो गई। इसी भरोसे का फायदा उठाकर शोषण का सिलसिला शुरू हुआ था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

डिप्टी डायरेक्टर पर रिवॉल्वर तान चपरासी बोला-सैलरी नहीं आई तो फोटो पर माला चढ़ेगी

मुरैना जिले के डिप्टी डायरेक्टर, वेटनरी विभाग डॉ. ब्रिज किशोर शर्मा के कार्यालय में 2 जून को एक गंभीर घटना हुई। कार्यालय में तैनात चपरासी भूरे सिंह भदौरिया ने डॉ. शर्मा पर लाइसेंसी रिवॉल्वर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपी को निलंबित कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जीतू पटवारी ने गाली देने पर सीएम को दिया धन्यवाद, 2028 में कांग्रेस सरकार का दावा

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jeetu Patwari) ने रतलाम के नामली में मीडिया से बात करते हुए भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को भ्रष्टाचार का कैंसर बताया। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) द्वारा टपोरी कहे जाने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि गालियां हमारे लिए फूल हैं। वल्लभ भवन में करप्शन के आरोप लगाए और 2028 में कांग्रेस सरकार का दावा किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बरकतउल्ला विवि: वाग्देवी के नाम पर नया विश्वविद्यालय बना लें, नाम हटाना उचित नहीं; मसूद

भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने का प्रस्ताव सामने आने पर राजनीति गरमा गई है। विपक्ष इसे स्वतंत्रता सेनानी के अपमान से जोड़ रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रस्ताव का अध्ययन कर सीएम से विमर्श करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी राज्यसभा चुनाव: दिल्ली में महामंथन, कांग्रेस कैंडिडेट का ऐलान अगले दो दिन में

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की खाली हो रही सीटों पर सियासी पारा चढ़ गया है। चुनाव आयोग ने नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून तय की है। राज्य में कुल तीन सीटों पर इस बार राज्यसभा चुनाव होने जा रहे हैं। वर्तमान समीकरणों के हिसाब से इनमें से दो सीटें भाजपा के खाते में हैं। वहीं एक सीट पर लंबे समय से कांग्रेस पार्टी का कब्जा बना हुआ है। भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी सांसद हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दैनिक भास्कर के मालिक कैलाश अग्रवाल और न्यूज एडिटर पर झूठी खबरें छापकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

जबलपुर के कारोबारी विनय दुबे ने अपर कलेक्टर के समक्ष एक आवेदन पेश किया है। इसमें दैनिक भास्कर के मालिक कैलाश अग्रवाल, न्यूज एडिटर गिरीश पाण्डेय और दैनिक भास्कर प्रेस को पक्षकार बनाया गया है। आवेदन में कहा गया है कि अखबार में उनके खिलाफ लगातार गलत खबरें प्रकाशित की गईं। इसी वजह से अखबार का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ED की जांच में खुलासा: सालों से हो रहा इंदौर निगम में फर्जी बिल घोटाला, 125.75 करोड़ के फर्जी बिल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), इंदौर ने इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के साल 2024 में सामने आए फर्जी बिल घोटाले में पहली बार गिरफ्तारी ली है। ईडी इसमें डेढ़ साल पहले ही मनी लाण्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज कर चुका है। अब इसमें ईडी ने मुख्य आरोपी अभय सिंह राठौर के साथ ही ठेकेदार मोहम्मद जाकिर और राहुल बदेरा को गिरफ्तार किया है। यह पांच जून तक रिमांड पर हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पेंशन के लिए जल सत्याग्रह करेंगे पेंशनर्स, 26 साल पुराने विवाद पर सरकारों को घेरने की तैयारी

एमपी टॉप न्यूज: मध्य प्रदेश के पेंशनर्स ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। 13 जून को नर्मदा तट पर जल सत्याग्रह किया जाएगा। पेंशनर्स का आरोप है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच 26 साल पुराने वित्तीय विवाद के कारण लाखों बुजुर्गों को समय पर महंगाई राहत और अन्य लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में 72 करोड़ का आबकारी घोटाला: ED में 50 प्रापर्टी चिन्हित, संजीव दुबे सहित बाकी अधिकारी बचे

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें : इंदौर में हुए मध्यप्रदेश के सबसे चर्चित आबकारी घोटाले (करीब 71 करोड़ रुपए) में ईडी की जांच अब अटैचमेंट पर आ गई है। ईडी ने आरोपी ठेकेदार और शराब दुकान के कर्मचारियों की 50 से अधिक प्रॉपर्टी चिन्हित कर ली है। इस मामले में ईडी ने सभी के बयान भी लिए थे, जिनमें आबकारी सहायक आयुक्त संजीव दुबे भी थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • ED
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • वंदेमातरम
  • दैनिक भास्कर
  • राज्यसभा चुनाव
  • पेंशनर्स
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • फौजिया शेख
  • दैनिक भास्कर के मालिक कैलाश अग्रवाल
  • तरुण चुघ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि