दैनिक भास्कर के मालिक कैलाश अग्रवाल और न्यूज एडिटर पर झूठी खबरें छापकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

Neel Tiwari | Published:
Share
Amresh Orignal
Amresh Orignal

जबलपुर के कारोबारी विनय दुबे ने अपर कलेक्टर के पास शिकायत दी है। इसमें दैनिक भास्कर के मालिक कैलाश अग्रवाल, पूर्व न्यूज एडिटर गिरीश पांडेय और प्रेस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही, दैनिक भास्कर प्रेस का पंजीकरण निरस्त करने की मांग की है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • कारोबारी विनय दुबे ने दैनिक भास्कर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।
  • दैनिक भास्कर के मालिक कैलाश अग्रवाल और न्यूज एडिटर गिरीश पाण्डेय पर आरोप है।
  • कारोबारी ने गलत और मानहानि करने वाली खबरें छापने का आरोप लगाया है।
  • पुराने कारोबारी विवाद को खबरों के पीछे की वजह बताया गया है।
  • अखबार का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग की गई है।

जबलपुर के अपर कलेक्टर के पास पहुंचा मामला

जबलपुर के कारोबारी विनय दुबे ने अपर कलेक्टर के समक्ष एक आवेदन पेश किया है। इसमें दैनिक भास्कर के मालिक कैलाश अग्रवाल, न्यूज एडिटर गिरीश पाण्डेय और दैनिक भास्कर प्रेस को पक्षकार बनाया गया है।

आवेदन में कहा गया है कि अखबार में उनके खिलाफ लगातार गलत खबरें प्रकाशित की गईं। इसी वजह से अखबार का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग की गई है।

पुराने विवाद के चलते दुश्मनी निकालने के लिए छापीं खबरें

विनय दुबे ने आवेदन में बताया है कि गिरीश पाण्डेय पहले उनकी फर्म एमएसकेवी डेवलपर्स में साझेदार थे। बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया और उन्हें फर्म से अलग कर दिया गया था। आवेदक का आरोप है कि इसी वजह से गिरीश पाण्डेय उनके खिलाफ व्यक्तिगत दुश्मनी रखते हैं और उसी के चलते खबरें प्रकाशित करा रहे हैं।

64d68250-f1a
64d68250-f1a

ट्रस्ट से नाम जोड़कर खबर छापने का आरोप

आवेदन के मुताबिक 23 मई 2026 को दैनिक भास्कर में एक खबर प्रकाशित हुई थी। इसमें विनय दुबे का नाम भगवान बाल मुकुंद जी महाराज ट्रस्ट से जोड़ा गया था। विनय दुबे का कहना है कि उनका इस ट्रस्ट से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस दस्तावेज और जांच के यह खबर प्रकाशित की गई थी।

नोटिस के बाद भी खबरें छपने का दावा

आवेदक का कहना है कि खबर छपने के बाद उन्होंने अखबार प्रबंधन को नोटिस भेजा था। इसके बावजूद 24 मई 2026 को फिर उनके खिलाफ एक और खबर प्रकाशित की गई थी। आवेदन में यह भी कहा गया है कि बाद में 3 जून 2026 को भी इसी तरह का समाचार प्रकाशित किया गया थी।

bfac0930-1a0
bfac0930-1a0


व्हाट्सएप पर खबर फैलने से नुकसान होने का दावा

विनय दुबे ने कहा है कि प्रकाशित खबरें व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए भी लोगों तक पहुंचीं। इसके बाद कई लोगों ने उनसे संपर्क किया। उनका दावा है कि इससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा है। साथ ही, उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा है।

कोर्ट में चल रहे मामलों का भी हवाला

आवेदन में बताया गया है कि गिरीश पाण्डेय के खिलाफ पहले से एक दीवानी मामला अदालत में चल रहा है। इसके अलावा कुछ संपत्ति विवादों का भी जिक्र किया गया है। विनय दुबे का आरोप है कि इन्हीं मामलों के कारण उन पर दबाव बनाने के लिए ये खबरें प्रकाशित की गईं है।



अखबार पर नियमों का पालन नहीं करने का आरोप

आवेदन में कहा गया है कि समाचार प्रकाशित करने से पहले उचित जांच नहीं की गई थी। आवेदक का कहना है कि बिना पुष्टि के खबरें छापना पत्रकारिता के नियमों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग

विनय दुबे ने जिला दंडाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए। साथ ही दैनिक भास्कर का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई की जाए। आवेदन में लगाए गए आरोपों पर अभी संबंधित पक्षों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये खबरें भी पढ़िए...

मासूम की पहचान उजागर करने पर पॉक्सो के तहत दैनिक भास्कर के एमडी सुधीर अग्रवाल पर एफआईआर

MP News: अब मप्र में पुलिस थाने भी देने लगे विज्ञापन, दैनिक भास्कर में छपे दो थानों के बधाई संदेश

क्या सच में बीजेपी घर-घर बांटेगी सिंदूर, बीजेपी ने दैनिक भास्कर की खबर को फेक क्यों बताया?

जिस पर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का शक, दैनिक भास्कर ने उस सुरेश चंद्राकर को बनाया इमर्जिंग स्टार

Tags:
  • MP News
  • जबलपुर
  • दैनिक भास्कर
  • ब्लैकमेलिंग
  • दैनिक भास्कर के मालिक कैलाश अग्रवाल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर