/sootr/media/media_files/2026/02/01/mp-top-news-2026-02-01-20-59-25.jpg)
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
जबलपुर में बरगी बांध की नहर टूटी, आधा दर्जन गांवों में घुसा पानी; कई एकड़ की फसल जलमग्न
जबलपुर जिले में बरगी बांध की दाईं तट नहर के टूटने से बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ग्राम सगड़ा-झपनी क्षेत्र के पास मुख्य नहर टूटने के कारण आसपास के कई खेतों में पानी भर गया। इससे खड़ी फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल बरगी बांध से दाईं तट नहर की पानी निकासी पूरी तरह बंद कर दी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP में 50 हजार कर्मचारियों के केस पेंडिंग, HC ने कहा, विभाग खुद सुलझाएं विवाद
सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर, प्रमोशन और इंक्रीमेंट जैसे मुद्दों को लेकर हाई कोर्ट ने एमपी सरकार को आईना दिखाया है। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि सेवा संबंधी छोटे-छोटे विवादों के लिए कर्मचारियों को बार-बार अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर न किया जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ब्राह्मणों को आबादी के अनुसार मिले आरक्षण : रिटायर्ड IAS नियाज खान
मध्य प्रदेश के रिटायर्ड IAS अधिकारी नियाज खान हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने ब्राह्मण समाज को आरक्षण देने की वकालत की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नियाज खान का कहना है कि ब्राह्मणों को समाज के दूसरे वर्गों के समान आरक्षण मिलना चाहिए। उनके अनुसार, ब्राह्मणों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए यह कदम आवश्यक है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल गोमांस मामला: 26.5 टन बरामदगी के बाद सड़कों पर आक्रोश, मुंडन कर जताया विरोध
भोपाल में 26.5 टन गोमांस मिलने के मामले को लेकर जनआक्रोश लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को शीतलदास की बगिया में आयोजित धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम के दौरान विरोध ने नया रूप ले लिया। बड़ी संख्या में युवकों ने सामूहिक मुंडन कराकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब तक कार्रवाई सिर्फ दिखावे तक सीमित है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर नगर निगम में खुली रिश्वत, MIC मेंबर मनीष शर्मा ने फरियादी से करवाया स्टिंग ऑपरेशन
इंदौर नगर निगम में 150 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला हो चुका है, लेकिन रिश्वत का खेल जारी है। अब इस मामले में एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा उर्फ मामा ने फरियादी से ही स्टिंग ऑपरेशन करवाते हुए वीडियो बनवा लिया। इसमें 400 रुपए की रिश्वत की मांग थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
रीवा में UGC कानून के विरोध में सियासी माहौल गर्म, पटवारी से सवाल
UGC कानून के खिलाफ देशभर में व्यापक विरोध चल रहा है। रीवा में भी इस विरोध का असर देखने को मिला है। आज रीवा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के दौरे के दौरान सियासी पारा चढ़ गया। बजट 2026 पर चर्चा करने आए पटवारी को सवर्ण समाज के छात्रों ने घेर लिया। छात्र यूजीसी (UGC) के नए नियमों पर कांग्रेस का रुख जानना चाहते थे। इस दौरान काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी के शहरों में पानी की शुद्धता जांचेंगी 10 हजार महिला अमृत मित्र
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद मध्यप्रदेश सरकार हरकत में आ गई है। अब शहरी इलाकों में पीने के पानी की गुणवत्ता पर सीधी और सख्त निगरानी होगी। इसके लिए प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 10 हजार महिला अमृत मित्रों को तैनात करने का फैसला किया गया है। साथ ही पानी और सीवरेज परियोजनाओं में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई भी तय मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर में CHL CARE अस्पताल के पंजीयन निरस्त करने का नोटिस, मरीज भर्ती के बाद भी कर रहे काम
इंदौर के बड़े निजी अस्पताल में शामिल केयर CHL को आखिर पंजीयन निरस्ती का नोटिस जारी हो गया है। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने यह नोटिस संचालक को दे दिया है। इसकी वजह यह है कि अस्पताल में मरीजों के भर्ती रहने के दौरान भी गैरकानूनी तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते मरीज परेशान हो रहे हैं। द सूत्र ने यह मुद्दा उठाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ग्वालियर में कारोबारी से 1.41 करोड़ की ठगी, फेसबुक पर महिला से हुई दोस्ती फिर कराए ट्रांसफर
ग्वालियर में एक कारोबारी से ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म के जरिए ठगी की। ठगों ने शुरुआत में मुनाफा दिखाकर कारोबारी को अपने जाल में फंसाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर मैराथन में दौड़ रहे युवक की मौत, फिनिश लाइन से पहले ही बिगड़ी तबीयत
एमपी टॉप न्यूज: इंदौर मैराथन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वह फिनिश लाइन से सिर्फ 100 मीटर पहले गिर पड़ा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us