MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | May 01, 2026, 21:35 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार, एमपी विधानसभा : MP में बरगी डैम हादसा: 9 मौत के बाद सीएम मोहन यादव का एक्शन, राजा रघुवंशी मर्डर केस में राज कुशवाह की जमानत खारिज, उज्जैन स्टेशन से 26 बच्चों का रेस्क्यू, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

MP में बरगी डैम हादसा: 9 मौत के बाद सीएम मोहन यादव का एक्शन, पायलट-हेल्पर समेत 3 बर्खास्त

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम को पर्यटन विभाग का क्रूज डूब गया। तेज आंधी के चलते यह हादसा हुआ, जिसमें 9 लोग मारे गए और 4 लोग अब भी लापता हैं। प्रशासन ने हादसे के बाद तुरंत कड़ा कदम उठाया है, पायलट समेत 3 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। यह हादसा न सिर्फ दुखद है, बल्कि प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर कलेक्टर के अधिकार का उपयोग SDM ने कर लिया, ओम बड़कुल को नोटिस जारी

जमीन के नक्शा सुधार के काम के लिए कलेक्टर की मंजूरी जारी होती है। जहां पर केस पांच साल और इससे पुराना हो, वहां पर एसडीएम को अपर कलेक्टर से भी मंजूरी लेना होती है। लेकिन कनाडिया के तत्कालीन एसडीएम ओम बड़कुल ने यह अपने स्तर पर ही कर लिया। शिकायत पर कलेक्टर ने जांच कराई। इसमें इसकी पुष्टि हुई। जिसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में UCC: गुजरात मॉडल की तरह आदिवासियों को मिलेगी छूट! मानसून सत्र में आ सकता है विधेयक

मध्यप्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। गुजरात की तर्ज पर MP में भी आदिवासी वर्ग को UCC से छूट दिए जाने की तैयारी है। जस्टिस रंजना प्रसाद देसाई की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति गठित की गई है। यह विधेयक जुलाई के मानसून सत्र में पेश हो सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शिक्षा की स्थिति बदतर, MP 15 साल में बंद हुए 49 हजार सरकारी स्कूल, क्या ऐसे बढ़ेगा एमपी?

मध्य प्रदेश में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के सरकारी दावे धरातल पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। पिछले 15 वर्षों में राज्य के 49 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों पर ताले लग चुके हैं। अब एक बार फिर सरकार सर्वसुविधायुक्त स्कूलों का सपना दिखाकर बड़ी संख्या में स्कूलों को विलय के नाम पर बंद करने की तैयारी में है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें.

विदिशा में खाद के सैंपल फेल, कृषि विभाग ने इफको DAP मिला नॉन स्टैंडर्ड मिलने पर लगाई बिक्री पर रोक

पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते वैश्विक सप्लाई और शिपिंग में बाधा के बीच सरकार खरीफ सीजन से पहले खाद का भंडारण कर रही है, तभी घटिया इनपुट का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा में रबी सीजन 2025-26 के दौरान इफको की डायअमोनियम फॉस्फेट (DAP) और अमोनियम फॉस्फेट सल्फेट (APS) के सैंपल “नॉन-स्टैंडर्ड” पाए गए। इंडियन पोटाश लिमिटेड की ट्रिपल सुपर फॉस्फेट (TSP) भी फेल हुई। जनवरी में जांच रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों ने संबंधित लॉट की बिक्री तत्काल रोक दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें.

राजा रघुवंशी मर्डर केस में राज कुशवाह की जमानत खारिज, पहले सोनम को मिली थी

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग (सोहरा) में हुई हत्या के मामले आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत हो गई थी। इसमें पुलिस की चूक भारी पड़ी। अब इस मर्डर के मास्टरमाइंड और सोनम के तथाकथित प्रेमी राज कुशवाह की भी जमानत पर सुनवाई हो गई। शिलांग कोर्ट ने 30 अप्रैल को सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रख लिया था, जो शुक्रवार 1मई को जारी हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें.

जबलपुर क्रूज हादसा: घंटों तक मौत से जूझती रही जिंदगियां

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार, 30 अप्रैल की शाम एक ऐसा हादसा हुआ जो कई परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गया। पर्यटकों से भरा एक क्रूज नर्मदा नदी के बैकवाटर में डूब गया। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अब तक केवल 9 लोगों के ही शव बरामद हुए हैं और कई अभी भी लापता हैं। बचाव अभियान अभी जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें.

एमपी में ऑपरेशन मुस्कान ने हजारों गुमशुदा बच्चियों को दी नई जिंदगी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

मध्यप्रदेश में लड़कियों की गुमशुदगी एक बहुत बड़ी चुनौती है। इन मामलों के पीछे अक्सर मानव तस्करी जैसे मामले जुड़े होते हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश पुलिस का 'ऑपरेशन मुस्कान' बहुत काम आ रहा है। प्रदेश में यह अभियान लापता लड़कियों को ढूंढने के लिए चलाया जा रहा है। जनवरी 2021 में इस अभियान की शुरुआत हुई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें.

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का जीतू पटवारी और केसी वेणुगोपाल के संबंधों पर तंज

मध्य प्रदेश केपूर्व सीएम दिग्विजय सिंह घोषणा कर चुके हैं कि वह राज्यसभा के अब दावेदार नहीं हैं। भोपाल में गुरुवार 30 अप्रैल को पार्टी के एक आयोजन में जो उन्होंने कहा, उससे संदेश जाता है कि अब दिल्ली में उनके संबंध वैसे नहीं रह गए हैं। वहीं एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दिल्ली में लगातार पकड़ बना रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें.

उज्जैन स्टेशन से 26 बच्चों का रेस्क्यू, यूपी से गुजरात ले जाने की थी तैयारी, क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रशासन को बच्चों की तस्करी के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस और बाल कल्याण समिति (CWC) ने अंत्योदय एक्सप्रेस से 26 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह ऑपरेशन उज्जैन से शुरू होकर नागदा स्टेशन तक चला। कुछ दिन पहले ही कटनी रेलवे स्टेशन पर पटना-पुणे एक्सप्रेस से 165 मुस्लिम बच्चों को रेस्क्यू किया गया था। ये बच्चे संदिग्ध हालात में बिहार से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें.

आईएएस संतोष वर्मा केस: ब्राह्मण बेटियों पर टिप्पणी मामले में कोर्ट सख्त, पुलिस की सुस्ती पर सवाल

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ इंदौर के कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में स्थिति और भी गंभीर हो रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

डेली कॉलेज चुनाव: मुख्य चुनाव अधिकारी पर ही उठाए उम्मीदवार ने सवाल, नामांकन लेने में भी हुआ विवाद

एमपी टॉप न्यूज: डेली कॉलेज चुनाव विवादों के बीच नए संविधान से चुनाव कराने का फैसला हुआ है। इसमें ओडीए (ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन) कैटेगरी में चुनाव नहीं होंगे। केवल फाउंडर मेंबर और न्यू डोनर कैटेगरी में चुनाव होना है। इसमें फाउंडर मेंबर कैटेगरी में चार नामांकन आए हैं। साथ ही, न्यू डोनर कैटेगरी में 7 आवेदन जमा हुए हैं। वहीं इस मामले में अब विरोधी गुट के उम्मीदवारों को चुनाव निष्पक्ष होने पर संदेह है। इस पर एक उम्मीदवार ने तीखा मैसेज भी चुनाव अधिकारी, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुशील गुप्ता को किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें.

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • दिग्विजय सिंह
  • जबलपुर
  • समान नागरिक संहिता
  • डेली कॉलेज
  • बरगी डैम
  • राजा रघुवंशी
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • आईएएस संतोष वर्मा
  • बरगी डैम हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच