MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Jitendra Shrivastava | Nov 08, 2025, 21:11 IST
Share
mp top news 08 november
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार! MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी; घोड़ी-बाराती तैयार, दूल्हा राहुल गांधी गायब: CM मोहन यादव; BJP एजेंट के जैसे काम कर रहा EC, SIR को लेकर कांग्रेस के आरोप। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, डीएसपी में 13 महिलाएं, पन्ना के अजीत मिश्रा टॉपर

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज : मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आखिरकार एमपी हाईकोर्ट का फैसला आने के 35 घंटे के भीतर राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 में 229 पदों के लिए हुई थी। इसमें आश्चर्यजनक रूप से नारी शक्ति ने पुलिस विभाग में सक्रियता दिखाई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बिहार चुनाव 2025 : सीएम मोहन यादव बोले- घोड़ी तैयार, बाराती तैयार, लेकिन दूल्हा भाग गया... नाम है राहुल गांधी

BHOPAL. बिहार चुनाव 2025 में प्रचार के लिए पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि घोड़ी भी तैयार, बाराती भी तैयार, लेकिन दूल्हा भाग गया। उस दूल्हे का नाम है राहुल गांधी। वे चुनाव मैदान छोड़कर पचमढ़ी में छुट्टियां मना रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भाजपा एजेंट की तरह काम कर रहा चुनाव आयोग, SIR को लेकर कांग्रेस नेताओं ने लगाए आरोप

BHOPAL. मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग भाजपा एजेंट की तरह काम कर रहा है। पूरा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान केवल भाजपा को फायदा पहुंचाने का कार्यक्रम है। जिससे चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। यह गंभीर आरोप शनिवार को राजधानी भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने लगाए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Report: उत्तर से आई बर्फीली हवा से गिरा प्रदेश का तापमान, बढ़ी सर्दी

BHOPAL. मध्य प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। दरअसल उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवा के कारण प्रदेश में सर्दी बढ़ी है। दिन में हल्की ठंड महसूस हो रही है। रात का तापमान भी गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवा सक्रिय हैं। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंडी हवा चल रही हैं। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सार्थक ऐप से हाजिरी बंद करने की मांग, बोले– रात 11 बजे तक करते हैं ड्यूटी, ऐप 5 बजे हो जाता है बंद

JABALPUR. मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में सार्थक ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ गई है। जबलपुर संभाग के न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने इस व्यवस्था को अव्यवहारिक बताते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ANM भी प्रदर्शन करने पहुंचे थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर एमजीएम कॉलेज की पूर्व डीन डॉ. पूजा गांधी को हाईकोर्ट ने किया तलब, उनकी जिद पर कोर्ट नाराज

jabalpur मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने इंदौर के एमजीएम कॉलेज की पूर्व डीन डॉ. पूजा गांधी को तलब किया है। डॉ. गांधी ने बलात्कार पीड़िता के गर्भपात से जुड़े मामले में दस्तावेज देने से इनकार किया कर दिया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पीएम मोदी ने वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, टाइमिंग पर उठे ये सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दी है। यह ट्रेन वाराणसी से खजुराहो के बीच 442 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 8 घंटे में तय करेगी। इस मौके पर पीएम ने तीन अन्य वंदे भारत ट्रेनों का भी शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में 100 किमी की रफ्तार से आई स्कॉर्पियो ने तीन इंजीनियरिंग छात्रों को रौंदा, दो की मौत

इंदौर में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन ने लोगों की जान ले ली। इस बार शिकार बने हैं तीन इंजीनियरिंग के छात्र। सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शहर में आधी रात को दौड़ी स्कॉर्पियो कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे दो छात्र की मौत हो गई और एक गंभीर घायल है। तीनों प्रेस्टीज इंजीनियरिंग कॉलेज इंदौर के बीटेक सेकंड ईयर के छात्र हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बिना वर्क ऑर्डर शुरू कर दिया इंदौर BRTS तोड़ने का काम, सच्चाई सामने आते ही रुकवाई कार्रवाई

INDORE. इंदौर बीआरटीएस (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर को तोड़ने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। महापौर द्वारा 1 नवंबर को जेसीबी पूजन के साथ जो काम शुरू कराया गया था, वह दरअसल बिना वर्क ऑर्डर के ही शुरू हो गया था। जब यह बात सामने आई, तो नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई रोक दी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • पीएम मोदी
  • MP weather report
  • राज्य सेवा परीक्षा 2023
  • फाइनल रिजल्ट
  • mppsc
  • सार्थक ऐप
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • बिहार चुनाव 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा