MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
Sandeep Kumar | Nov 10, 2025, 21:59 IST
mp top news
नमस्कार! MP Weather:एमपी कैबिनेट में लाड़ली बहनों और भावांतर योजना पर बड़ा ऐलान; कांग्रेस पार्षद अनवर की पार्षदी खत्म; इंदौर में SIR के फार्म 70 फीसदी छपे। साथ ही मध्य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश में आज, 10 नवंबर को सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए गए हैं। वहीं, बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर संभागायुक्त ने की
लव जिहाद के लिए फंडिंग करने के आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी खत्म हो गई। इस मामले में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने आखिरकार औपचारिक आदेश जारी कर दिया। ऐसा उसकी सुनवाई के सारे अवसर खत्म होने के बाद किया गया है। अब कादरी पांच साल तक चुनाव भी नहीं लड़ सकेगा। इस तरह वार्ड 58 पार्षद पद खाली हो गया है। कादरी अभी जेल में हैं। कादरी नियमानुसार 30 दिन के भीतर राज्य शासन को अपील कर सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पुलिस एसआई-सूबदार भर्ती परीक्षा में कोरोना रिलेक्सेशन न देने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा है। हाईकोर्ट की जबलपुर और इंदौर बेंच ने 35 से अधिक याचिकाकर्ताओं को परीक्षा में शामिल करने का आदेश दिया है। एसआई-सूबेदार भर्ती परीक्षा के आवेदन की आखिरी तारीख 10 नवंबर है। अब इन अभ्यर्थियों के लिए एमपीईएसबी को अलग पोर्टल खोलना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
महाकाल के भक्तों के खुशखबरी, अब
उज्जैन के महाकाल लोक जाने का रास्ता अब पहले से कहीं ज्यादा सुविधाजनक होने वाला है। इसके लिए 710 मीटर लंबा और 22.18 मीटर चौड़ा नया रास्ता तैयार किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को महाकाल लोक तक पहुंचने में आसानी होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश बिजली कंपनी में चयनति होने के बाद भी पांच महीने से ज्वाइनिंग के लिए परेशान आफिस असिस्टेंट ग्रेड 3 के चयनितों का धैर्य जवाब देने लगा है। विभाग की इस मामले में पूरी ढिलाई चल रही है। हाईकोर्ट में केस जरूर है लेकिन ज्वाइनिंग पर रोक नहीं है। इसके बाद भी 545 चयनितों को ज्वाइनिंग नहीं मिल रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल शहर की 27 साल की मॉडल खुशबू अहिरवार की मौत का मामला सामने आया है। सोमवार तड़के लिव-इन पार्टनर कासिम अहमद उसे अस्पताल लेकर आया था। भोपाल-इंदौर रोड पर भैंसाखेड़ी के एक प्राइवेट अस्पताल में यह घटना हुई। डॉक्टरों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद कासिम वहां से फरार हो गया। अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को इस संदिग्ध मौत की जानकारी दी। पुलिस ने फौरन खुशबू के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्यप्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग का मतदाता सूची सही करने के लिए 4 नवंबर से एसआईआर शुरू हुआ। वहीं अब यह प्रक्रिया इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में पिछड़ गई है। इसमें फार्म छपने का काम ही लगभग 70 फीसदी पूरा हुआ है। इसके बाद बीएलओ के जरिए इनके बांटने का काम होना है और फिर फार्म भरकर भी लेना है। यह सभी काम 4 दिसंबर तक किया जाना है। कुल मिलाकर SIR ने सिरदर्द बढ़ा दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी कांग्रेस के ट्रेनिंग कैम्प में देरी से पहुंचने पर
मध्य प्रदेश में आयोजित कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में रविवार, 09 नवंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पहुंचने में देरी हो गई थी। इस देरी के लिए उन्हें एक अनोखी सजा दी गई। इस सजा के तहत राहुल को दस पुश-अप्स करने पड़े थे। पार्टी के एक कार्यकर्ता के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस सजा को स्वीकार किया और उसे पूरा किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक महिला के साथ जमीन के विवाद को लेकर बुरी तरह से मारपीट की गई। आरोप है कि महिला को उसके हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। यह घटना भगवा थाना क्षेत्र के घुवारा चौकी के गोरखपुरा गांव की बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मोहन कैबिनेट के फैसले: लाड़ली बहनों को लेकर बड़ा ऐलान, भावांतर किसानों के लिए भी बड़ी खुशखबरी
इंदौर संभागायुक्त ने की कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी खत्म, 5 साल चुनाव भी नहीं लड़ पाएगा
एसआई-सूबेदार भर्ती परीक्षा : सरकार वादा भूली तो याचिकाओं के सहारे भर्ती में शामिल होंगे कैंडिडेट्स
महाकाल के भक्तों के खुशखबरी, अब महाकाल लोक पहुंचना होगा और आसान, ये रहा मास्टर प्लान
ज्वाइनिंग मांगने इंदौर में बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचे चयनित, स्टाम्प पर लिखा मांग पूरी नहीं तो 1 दिसंबर से आमरण अनशन
भोपाल में मॉडल की संदिग्ध हालत में मौत, परिवार ने लगाया बॉयफ्रेड पर हत्या और लव जिहाद का आरोप
इंदौर में एसआईआर के फार्म 70 फीसदी ही छपे, चुनाव आयोग को बताई देरी की समस्या
एमपी कांग्रेस के ट्रेनिंग कैम्प में देरी से पहुंचने पर राहुल गांधी को मिली सजा, करना पड़ा यह काम
छतरपुर में दबंगों की गुंडागर्दी, महिला को हाथ-पैर बांधकर पीटा, वीडियो हो गया वायरल
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari