MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Nov 10, 2025, 07:43 IST
Share
mp-top-news-10-november-2025
mp-top-news-10-november-2025

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्यप्रदेश की टॉप खबरों से... मोहन कैबिनेट आज : कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर। मध्यप्रदेश भर्ती नियम संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मोहन कैबिनेट की बैठक आज : कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित मंत्रालय में आज (10 नवंबर) को मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, इन प्रस्तावों को मंजूरी भी मिलने की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश भर्ती नियम संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

मध्यप्रदेश उच्च न्यायिक सेवा (भर्ती और सेवा शर्तें) नियम, 1994 में 2015 के संशोधन परआज, सोमवार कोसुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। यह सुनवाई खास तौर पर उस आदेश के खिलाफ हो रही है, जिसे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने पारित किया था। उच्च न्यायालय ने इस संशोधन को रद्द कर दिया था। इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा है।

तस्करों का पीछा कर रही केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो टीम पर रतलाम में हमला, मचा हड़कंप

रतलाम जिले से बड़ी और तनावपूर्ण घटना सामने आई है। रविवार रात लगभग 9 बजे केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम पर तस्करों ने फायरिंग और पत्थरबाजी की। राहत की बात यह है कि टीम के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनके वाहन के कांच पूरी तरह से टूट गए। घटना जावरा क्षेत्र के रिंगनोद थाना अंतर्गत रोला गांव के पास हुई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 16 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें आज का मौसम

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम सूखा ही रहा। कुछ जिलों में शीतलहर का असर देखा गया। भोपाल, इंदौर, शाजापुर और सिहोर में तीव्र शीतलहर रही। अन्य जिलों के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का असर जारी रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। विशेष रूप से रीवा, शहडोल और जबलपुर संभागों में ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ने की संभावना है। भोपाल और उज्जैन में भी तापमान में गिरावट का अनुमान है। उत्तरी हवाओं की वजह से शीतलहर जारी रहेगी और तापमान में और गिरावट हो सकती है। विशेषकर रात के समय तापमान में ज्यादा गिरावट हो सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राहुल गांधी की जंगल सफारी पर सियासी घमासान: कांग्रेस-बीजेपी में जुबानी जंग तेज

BHOPAL. पचमढ़ी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जंगल सफारी को लेकर सियासत शुरू हो गई। अब उनकी यह जंगल सफारी राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गई है। बीजेपी ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव के बीच वे मजे और मसखरी के लिए राजनीति कर रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पदयात्रा में धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदुओं सेना को पैसा दान करो, पाकिस्तान उड़ाने के काम आएगा

MP Newsमध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का रविवार, 9 नवंबर को तीसरा दिन था। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू समाज से भारतीय सेना को दान देने की अपील की, ताकि पाकिस्तान पर हमला करने के लिए संसाधन जुटाए जा सकें। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बिहार चुनाव में सीएम मोहन यादव गरजे- बोले कांग्रेस ने कभी धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के लिए काम नहीं किया

Sitamarhi. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार आज यानी 9 नवंबर की शाम समाप्त होगा। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिहार पहुंचे। उन्होंने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां जानकी के दर्शन किए और आरती की। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि बिहार में NDA की सरकार बनेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमएलए अनुभा मुंजारे और डीएफओ नेहा श्रीवास्तव विवाद: जांच में कोई गवाह ही नहीं मिला

एमपी टॉप न्यूज: जांच कमेटी ने रिपोर्ट में साफ कहा कि डीएफओ और विधायक की मुलाकात बंद कमरे में हुई थी। कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था। किसी ने रकम मांगने की पुष्टि नहीं की। विधायक अनुभा मुंजारे ने नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। कमेटी ने पीसीसीएफ से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे उपलब्ध नहीं रहे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सड़क पर गड्ढों के लिए मांगी माफी, बिहार पर बोले वोट चोरी का बना रहे बहाना

INDORE. नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश की सड़कों और खासकर इंदौर की सड़कों पर हुए गड्ढों से हुई असुविधा पर माफी मांगी है। उन्होंने सीधे कहा कि लोगों को गड्ढों से असुविधा हुई है। इसके लिए हम क्षमा चाहते हैं। साथ ही, इंदौर में काम तेजी से चल रहा है और पूरे प्रदेश में गड्ढे भरने का काम हो रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

साढ़े छह लाख में सिपाही भर्ती परीक्षा पास कराने वाले को इंदौर पुलिस ने पकड़ा

INDORE. द सूत्र की न्यूज का फिर असर हुआ है। पुलिस सिपाही भर्ती की आड़ में उम्मीदवारों को खासकर लड़कियों को फंसाने वाला जालसाज अजय पाटीदार आखिरकार पकड़ा गया है। यह उम्मीदवारों को फोन करके 6.50 लाख रुपए में पुलिस सिपाही भर्ती में पास कराने का झांसा दे रहा था। द सूत्र ने प्रमुखता से इसकी न्यूज चलाई थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला के नाम से हट गया सनातनी, DAVV में हुआ यह कांड

MP News: इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला अपनी धार्मिक गतिविधियों के कारण सनातनी विधायक के रूप में पहचान रखते हैं। इनके सभी पोस्टरों में सनातनी विधायक लिखा होता है। सभी साथी नेता भी उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। वही, अब इसी संबोधन ने बवाल कर दिया है। इसके बाद इसे हटाना पड़ा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • राहुल गांधी
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • MP Weather update
  • मोहन कैबिनेट
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • विधायक गोलू शुक्ला
  • भर्ती नियम
  • विधायक अनुभा मुंजारे
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • डीएफओ नेहा श्रीवास्तव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज