MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Jitendra Shrivastava | Aug 11, 2025, 21:08 IST
Share
mp-top-news-11-august
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार । जबलपुर में बंदूक की नोक पर बैंक से लूटा 15 करोड़ का सोना। महाकाल की सवारी: लोक और शक्तिपीठों की निकली झांकियां। HC की चेतावनी: फ्लाइट्स बढ़ाओ, नहीं तो बंद कर देंगे एयरपोर्ट। इन खबरों के साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

जबलपुर एयरपोर्ट बंद करने और पूरे MP में उड़ानों पर रोक की चेतावनी, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एविएशन तलब

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने आज सोमवार को जबलपुर से उड़ानों की संख्या घटने और सीधी फ्लाइट्स की कमी पर फिर सख्त रुख अपनाया। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिविजनल बेंच में हुई सुनवाई में कोर्ट ने एविएशन मिनिस्ट्री और निजी विमान कंपनियों को चेतावनी दी। कोर्ट ने कहा कि यदि उड़ानों में सुधार नहीं हुआ तो जबलपुर एयरपोर्ट बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही भोपाल, इंदौर और ग्वालियर से भी उड़ानों पर रोक लगाई जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

महाकाल की पांचवीं सवारी: लोक और शक्तिपीठों की झांकियों ने बढ़ाई भक्तों की आस्था

श्रावण माह के समापन के बाद महाकालेश्वर भगवान की भादौ माह की पांचवीं सवारी सोमवार को निकली। इस सवारी में श्री राजाराम लोक ओरछा, मां बगलामुखी माता मंदिर और मां शारदा शक्तिपीठ की झांकियां भी शामिल की गईं। पांच स्वरूपों में भगवान महाकाल के दर्शन कर भक्तों ने आस्था का अनुभव किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस की नजरें अब MP की वोटर लिस्ट पर, चुनाव चोरी का करेंगे खुलासा! ये है मास्टर प्लान

मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मतदाता सूची में संभावित खामियों को दूर करने के लिए सत्यापन अभियान चलाने का फैसला लिया है। चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में कई लाख नामों को हटाए जाने के बाद कांग्रेस को यह चिंता हुई कि मध्य प्रदेश की सूची में भी कुछ गड़बड़ियां हो सकती हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस ने सांवेर में मंत्री तुलसी सिलावट की जीत पर उठाए सवाल, कहा वह वोटों की चोरी से जीते

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाए जाने के बाद देश भर में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस मप्र जीतू पटवारी भी इंदौर में रविवार को कह चुके हैं कि MP में भी वोट चोरी हुए हैं और इसका खुलासा 13 अगस्त को करेंगे। वहीं अब इसी बीच सांवेर में मंत्री तुलसी सिलावट की जीत को कांग्रेस ने वोट चोरी की जीत बताया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जबलपुर के बैंक से उड़ाया 15 करोड़ का सोना, हथियारबंद लुटेरों ने कर्मचारियों से बंदूक के नोक पर खुलवाया लॉकर

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सोमवार सुबह सिहोरा के खितौला मोड़ पर स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई करोड़ों की डकैती ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। जानकारी के मुताबिक, बैंक खुलते ही पांच नकाबपोश लुटेरों ने 14 किलो 875 ग्राम सोना और 5 लाख रुपए नकद लूट लिया। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को बंदूक के नोक पर लॉकर खुलवाया गया। लूट के सोने की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हेमंत खंडेलवाल की पहल पर नियुक्तियों के लिए नाम टटोलने जिलों में जाएंगे ऑब्जर्वर

मध्यप्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजनीतिक नियुक्तियों के लिए एक नई प्रक्रिया अपनाई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (hemant khandelwal bjp) की पहल पर पार्टी ने तय किया है कि अब जिलों में नियुक्तियों के लिए दो-दो ऑब्जर्वर भेजे जाएंगे। ये ऑब्जर्वर सिर्फ पार्टी के स्थानीय नेताओं और जन प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे, बल्कि पारदर्शिता बनाए रखते हुए एक नामों की सूची तैयार करेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में लापता बेटियों के मामले बढ़े, चार साल में 47 हजार बच्चियां हुईं गायब

मध्यप्रदेश में पिछले साढ़े चार सालों में 47 हजार बेटियां गायब हो चुकी हैं। विधानसभा में पूछे गए सवालों के जवाब में यह चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। इसके अलावा 11 हजार बेटे भी लापता हुए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर कांग्रेस शहराध्यक्ष की दौड़ के बीच गणेश पूजन में जीतू पटवारी के बगल में बैठे बागड़ी, पीछे अमन बजाज

इंदौर कांग्रेस शहराध्यक्ष की दौड़ जारी है और इसी माह इनके नाम की घोषणा संभावित है। दावेदारी में सबसे आगे अरविंद बागड़ी और अमन बजाज का नाम चल रहा है। इसी दावेदारी के बीच में रविवार को खजराना गणेश मंदिर में हुए धार्मिक आयोजन और पूजन के दौरान भी घटनाक्रम चला। इसमें कई बातें हुई, जैसे बागड़ी बगल में बैठे, बजाज पीछे, सज्जन सिंह वर्मा ने बागड़ी को प्यार से चपत लगाई तो बागड़ी ने बजाज को आगे पकड़कर खींचा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिग्विजय सिंह बोले- कांग्रेस में मंच पर बैठने को लेकर लड़ाई होती, कुछ दिन पहले सिंधिया ने तुड़वाई थी कसम

हाल ही में भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच की करीबी को लेकर काफी चर्चा हुई। इस कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से सम्मानजनक बातचीत की, जो मध्य प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा का विषय बन गई। इसके बाद, दिग्विजय सिंह ने सिंधिया को अपने बेटे समान बताया, जिससे राजनीतिक माहौल में एक नई तरह की चर्चा छिड़ गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

उज्जैन महाकाल सवारी | एमपी समाचार | मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी के समाचार | एमपी ब्रेकिंग न्यूज

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • दिग्विजय सिंह
  • जीतू पटवारी
  • एमपी समाचार
  • हाईकोर्ट
  • वोटर लिस्ट
  • उज्जैन महाकाल सवारी
  • एमपी ब्रेकिंग न्यूज
  • जबलपुर एयरपोर्ट
  • एमपी के समाचार
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • तुलसी सिलावट
  • वोट चोरी
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज