MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Feb 14, 2026, 09:05 IST
Share
mp top news 14 february
mp top news 14 february

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्‍य प्रदेश की टॉप खबरों से... 11 IAS अफसरों के तबादले, मनीष सिंह को जनसंपर्क का जिम्मा। लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, आज खाते में आएगी 33वीं किस्त। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी में रातों-रात 11 IAS अफसरों के तबादले, ACS बर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा, मनीष सिंह की जनसंपर्क में वापसी

मध्यप्रदेश में शुक्रवार-शनिवार रात करीब 2 बजे सरकार ने बड़े प्रशासनिक बदलाव किए हैं। इस फेरबदल के बाद राज्य के कई अहम विभागों में बदलाव हुए हैं, जैसे स्वास्थ्य, वन, जनसंपर्क, आबकारी, कृषि, बिजली वितरण और जिला पंचायत। 1991 बैच के आईएएस अफसर अशोक बर्णवाल को अब स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव (ACS) बना दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

लाड़ली बहना योजना: लाड़ली बहना के लिए खुशखबरी, आज आएगी किस्त

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना में शामिल महिलाओं के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार यानी 14 फरवरी को खंडवा जिले के पंधाना से इस योजना की 33वीं किस्त का ट्रांसफर करेंगे। इस किस्त के तहत प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपए जमा होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के 24 वन अफसर IFS में प्रमोट, एक अधिकारी पर आपराधिक केस के चलते लिफाफा बंद

BHOPAL.मध्यप्रदेश कैडर के राज्य वन सेवा (SFS) के 24 अधिकारी भारतीय वन सेवा (IFS) में पदोन्नत हो गए एल गई है। डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) ने 2023 और 2024 के दावेदार अफसरों को एक साथ आईएफएस में पदोन्नत किया। केंद्रीय वन, जलवायु एवं पर्यावरण मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सूरज की धूप से लेकर सर्द रातों तक, आज एमपी के मौसम में दिखेगा उतार-चढ़ाव

फरवरी महीने में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है, खासकर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में। हिमालयी क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते मौसम में बदलाव की संभावना है। मध्यप्रदेश में 14 फरवरी को भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में धूप रहेगी और तापमान करीब 30°C तक रहेगा, जबकि रात में हल्की सिहरन महसूस होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीएम मोहन यादव ने दी 600 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी, 33 गांवों में पहुंचेगा पानी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दमोह जिले के नोहटा में 'नोहलेश्वर महोत्सव 2026' और किसान सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने दमोह के 33 गांवों के किसानों के लिए ब्यारमा नदी से पानी पहुंचाने के लिए 600 करोड़ रुपए की धुनय धाम सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी। इस योजना से क्षेत्र के हजारों किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

फर्जी आईएएस मंत्रालय में घुसा : डिप्टी सेक्रेटरी कटेसरिया की सजगता से पकड़ा गया

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें। राजधानी भोपाल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले मंत्रालय वल्लभ भवन में एक फर्जी आईएएस अधिकारी के पहुंचने से हड़कंप मच गया। खुद को 2019 बैच का आईएएस बताने वाला युवक सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) तक पहुंच गया और डिप्टी सेक्रेटरी अजय कटेसरिया से मुलाकात भी कर ली। डिप्टी सेक्रेटरी कटेसरिया को जब शक हुआ तो उन्होंने उससे पूछताछ की और तथाकथित आईएएस योगेंद्र सिंह चौहान के फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए वल्लभ भवन की सिक्योरिटी को सौंप दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

होटल कारोबारियों से नाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कहा- हमसे फल-फूल रहा धंधा

बागेश्वर धाम में आज (13 फरवरी) 301 कन्याओं के सामूहिक विवाह महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। इस महोत्सव में देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। खास बात ये है कि इसमें अमेरिका जैसे देशों से भी भक्त आए हैं। इसी बीच, पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एक बड़ा बयान सामने आया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आदिवासी जमीन, मंत्रियों पर सवाल और 2028 : कटनी में गरजे जीतू पटवारी, भाजपा सरकार पर सीधे आरोप

कटनी दौरे पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक पर आदिवासियों की जमीन कब्जाने और अवैध खनन के गंभीर आरोप लगाए। पटवारी ने साफ कहा कि अभी सरकार बचा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर ED की शाहरा के रूचि ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई, 10.15 करोड़ की प्रापर्टी अटैच

Indore. इंदौर ईडी (ED) ने शाहरा परिवार के रुचि ग्रुप को जोर का झटका दिया है। ईडी ने द मेसर्स रुचि एक्रोनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (नया नाम मेसर्स स्टीलटेक रिसोर्सेज लिमिटेड) की 10.15 करोड़ की प्रापर्टी अटैच की है। मामला दिवंगत कैलाश चंद शाहरा और उनके पुत्र उमेश शाहरा के ग्रुप द्वारा 58 करोड़ के बैंक लोन धोखाधड़ी का है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मंदसौर के बिल्डरों का कारनामा : सीएम के नकली भतीजे ने किया मध्य प्रदेश में कॉलोनी का उद्घाटन

मध्य प्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील में एक नया विवाद सामने आया है। मंदसौर के दो बिल्डरों ने अपने नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के प्रचार के लिए सीएम मोहन यादव के परिवार के नाम का सहारा लिया। इन बिल्डरों ने बकायदा सीएम के बड़े भाई और भतीजे के फोटो और नाम का इस्तेमाल अपने रियल स्टेट बिजनेस के प्रचार-प्रसार के लिए किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वंदे मातरम् पर विधायक आरिफ मसूद के बयान से मचा घमासान, सीएम बोले- गाना करेंगे जरूरी

केंद्र सरकार के फैसले के बाद अब मध्यप्रदेश में सभी स्कूलों, मदरसों और सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के सभी 6 छंद गाना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे तुरंत लागू करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी किया..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर ED ने नवभारत गृह निर्माण सोसायटी के घोटाले में 64 लाख की संपत्ति की अटैच

एमपी टॉप न्यूज: प्रवर्तन निदेशालय (ED), इंदौर ने सोसायटी के जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। नवभारत गृह निर्माण सोसायटी के पदाधिकारियों की 64 लाख 16 हजार कीमत की संपत्तियों को अटैच किया गया है। यह संपत्तियां श्रीकांत घंटे, सुभाष दुबे के नाम पर है। ..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ढाई महीने में विधवा हुई बेटी, पिता ने कराई दूसरी शादी, समाज से 10 साल का बहिष्कार

आजादी के 78 साल हो गए, लेकिन फिर भी कई कुरीतियां समाज में बनी हुई हैं। हाल ही में बालाघाट जिले के लांजी में एक पिता ने अपनी विधवा बेटी की दूसरी शादी करवाई, लेकिन समाज ने इसका विरोध करते हुए पूरे परिवार का बहिष्कार कर दिया। साथ ही 25 हजार रुपए जुर्माना और 10 साल..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • भारतीय वन सेवा
  • इंदौर ईडी
  • विधायक आरिफ मसूद
  • राज्य वन सेवा
  • वंदे मातरम
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज