MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Mar 14, 2026, 21:27 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार, सिंगरौली में अडाणी पॉवर प्लांट में भारी बवाल; दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल भीख मांगने के लिए नहीं दी। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम मोहन यादव, जानें क्या हैं इस मुलाकात के मायने?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 16 मार्च को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरे में उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम है। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर हलचल तेज हो गई है, क्योंकि राज्य में एक साथ कई बड़े बदलावों की सुगबुगाहट चल रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिव्यांगों से बोले विधायक पन्नालाल शाक्य; ट्राइसाइकिल भीख मांगने के लिए नहीं दी

गुना के शुभ विदाई गार्डन में सामाजिक कल्याण विभाग ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें दिव्यांगों को किट वितरित किए गए। इस दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने समाज में हलचल मचा दी। विधायक ने दिव्यांगों से कहा, ई-ट्राइसाइकिल चौराहे और मंदिर के आगे 10 रुपए की भीख मांगने के लिए नहीं दी गई है। यह बयान मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में दिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सिंहस्थ 2028: किन्नर अखाड़ा भी जूना अखाड़े के साथ करेगा शाही स्नान

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर किन्नर अखाड़े की दो दिवसीय बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि इस बार किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़ा के साथ शाही स्नान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उज्जैन में आश्रम के लिए सरकार से स्थान मांगा जाएगा। साल 2016 के सिंहस्थ में किन्नर अखाड़े ने गंधर्व घाट पर 13 अखाड़ों से अलग स्नान किया था। लेकिन सिंहस्थ 2028 में किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़ा के साथ मिलकर स्नान करेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सिंगरौली में अडाणी पॉवर प्लांट में भारी बवाल, मजदूर की मौत पर आगजनी और तोड़फोड़

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक मजदूर की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। शुक्रवार 13 मार्च रात जैसे ही मजदूरों को अपने साथी की मौत की खबर मिली, उनका गुस्सा फूट पड़ा। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने मामले को दबाने और शव को छिपाने की कोशिश की है। इसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते आगजनी और हिंसा में बदल गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भागीरथपुरा कांड में मृतकों की अस्थियां विसर्जन कराने ले जा रही कांग्रेस, परिजन बोले- विसर्जन पहले हो चुका

इंदौर के वार्ड 11 में भागीरथपुरा में दूषित पानी के कांड के कारण अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 459 पीड़ितों का अस्पताल में उपचार हुआ है। दिसंबर के अंत में सामने आए इस कांड को लेकर कांग्रेस लगातार हमला बोल रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी 17 जनवरी को इंदौर दौरा कर चुके हैं। अब कांग्रेस का एक आयोजन विवादों में आ गया है। कांग्रेस सेवादल के मुकेश यादव ने शुक्रवार को करीब 25 पीड़ित परिवारों के लिए हरिद्वार यात्रा का इंतजाम किया था। इसमें सभी को कलश दिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में बढ़ेगी प्रॉपर्टी गाइडलाइन , 1593 लोकेशन पर 21 से 50 फीसदी बढ़ाने की मंजूरी

वित्तीय साल 2026-27 के लिए प्रॉपर्टी की गाइडलाइन दर बढ़ाने पर सहमति हो गई है। अब इसका पब्लिकेशन होगा और आमजन से सुझाव, आपत्ति ली जाएगी। इसके निराकरण के बाद इसे केंद्रीय मूल्यांकन कमेटी भोपाल भेजा जाएगा। जिले की कुल 4 हजार 579 लोकेशन में से 2 हजार 606 लोकेशन (57 फीसदी) पर यह गाइडलाइन बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

महाकाली नंदगिरी बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, जानें कौन है ये अघोरी साधिका

महाकाली नंदगिरी, जिन्हें अघोर साधना में महारत हासिल है, को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया है। वे तेलंगाना के मंचेरियल जिले की रहने वाली हैं और अघोर साधना में करीब 18 साल का अनुभव रखती हैं। महाकाली नंदगिरी का नाम अघोरी साधिका के रूप में जाना जाता है और वे सनातन परंपरा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर यशवंत क्लब के बाहर नगर निगम ने ढोल बजवा करवा दी मुनादी, 2.64 करोड़ संपत्ति कर बकाया

इंदौर और मध्यप्रदेश के सबसे बड़े क्लब में पहचान रखने वाले यशवंत क्लब की बुरी तरह भद पिट गई है। इंदौर नगर निगम ने क्लब के बाहर वसूली अधिकारियों को भेजा और बाहर जमकर ढोल बजवाकर मुनादी करा दी। साथ ही क्लब की दीवार पर संपत्तिकर को लेकर नोटिस भी चस्पा करा दिया। निगम की टीम के साथ ढोल लेकर मुनादी वाला आया और वहां एक मिनट तक ढोल बजाया गया। साथ ही वसूली अधिकारियों ने घोषणा करते हुए कहा कि क्लब पर संपत्ति कर बकाया है। वह जल्द भर दें नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर क्लब के जून 2026 में चुनाव होना है, इसके पहले इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। क्लब पर 2 करोड़ 64 लाख संपत्ति कर बकाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

लेफ्टिनेंट कर्नल पर रेप के आरोप, हाईकोर्ट बोला- 13 साल तक कोई धोखे में नहीं रह सकता

एमपी टॉप न्यूज; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि जब महिला खुद पुलिस विभाग में कार्यरत है और उसे शुरू से आरोपी की वैवाहिक स्थिति की जानकारी थी, तो 13 साल तक संबंध बनाए रखने के बाद इसे बलात्कार नहीं माना जा सकता। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

महिला IAS का फार्महाउस जुआरियों को देने वाले केयर टेकर, चौकीदार गिरफ्तार, कूबड़ा फरार

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: महिला आईएएस व पूर्व कलेक्टर वंदना वैद्य के मानपुर के आवंलीपुरा गांव स्थित फार्महाउस में हुए जुआकांड में तीन गिरफ्तार हुए हैं। मानपुर पुलिस ने IAS वंदना वैद्य के फार्महाउस के केयर टेकर रणजीत जाट के साथ ही चौकीदार अर्जुन गिरवार और खान-पान की व्यवस्था देखने वाले ऋषि यादव को गिरफ्तार किया है। यह सभी मानपुर के जंगलों में छिपे हुए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • पन्नालाल शाक्य
  • दूषित पानी
  • यशवंत क्लब
  • सिंहस्थ 2028
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • भागीरथपुरा
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि