MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
Sandeep Kumar | Jan 19, 2026, 21:46 IST
mp top news
नमस्कार, अशोकनगर जिले को जल्द मिल सकता है नया कलेक्टर; सोफिया कुरैशी केस: विजय शाह की माफी पर SC ने सरकार से जवाब मांगा। साथ ही मध्य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
अशोकनगर जिले को जल्द नया कलेक्टर मिल सकता है। अब अशोकनगर के नए कलेक्टर हो सकते हैं साकेत मालवीय। 2014 बैच के आईएएस साकेत मालवीय इस रेस में सबसे आगे हैं। वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर उनका नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की सियासत एक बार फिर बयानों के भंवर में फंस गई है। हाल ही में पाल समाज के एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का एक विवादित बयान सामने आया है। इस बयान के बाद जिले में ब्राह्मण समाज समेत कई अन्य वर्गों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जब यादव यह विवादित बातें कह रहे थे, तब मंच पर छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश की डिजिटल शिक्षा को मजबूती देने के लिए बड़ा निवेश करने जा रहा है। विभाग ने प्रदेश के 323 सरकारी कॉलेजों में 20 सीटर कंप्यूटर लैब बनाने का निर्णय लिया है। इस पहल की सबसे खास बात यह है कि इसका लाभ केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सुदूर कस्बाई क्षेत्रों के कॉलेजों को भी समान रूप से आधुनिक बनाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह की माफी को लेकर आज (19 जनवरी) सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई है। इस सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट सख्त नजर आ है। कोर्ट ने कहा, अब माफी मांगने में बहुत देरी हो चुकी है। शाह के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है, फिर भी राज्य सरकार ने अब तक अभियोजन की मंजूरी नहीं दी है। इसी बात को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से सख्त सवाल किए हैं। बता दें की, पिछले साल 11 मई 2025 को विजय शाह ने एक सभा में कर्नल सोफिया को लेकर विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ा और कोर्ट तक पहुंच गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भागीरथपुरा में मौतों का सच क्या है। क्या मौतें छिपाई जा रही हैं। जब इंदौर में 15 मौतें हो चुकी थीं, तब प्रशासन केवल 4 मौतें ही मान रहा था। बाद में दबाव के चलते डेथ ऑडिट कराया गया। इसमें कुल 21 मौतों का एनालिसिस किया गया है। इसमें से 15 मौतों का कारण डायरिया माना गया है। इस मामले में 20 जनवरी को हाईकोर्ट में फिर सुनवाई होना है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात की थी। इस मुलाकत के बाद इस बातचीत का 8 मिनट का वीडियो जारी किया गया है। इसमें रहवासियों और पीड़ितों ने साफ आरोप लगाए हैं कि मौतें छिपाई गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों पर स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग नियुक्ति ही नहीं कर पा रहा है। दो साल पहले दोनों विभागों के लिए कराई गई पात्रता और चयन परीक्षा के बाद भी केवल 2901 पद ही भरे जा सके हैं। वहीं हजारों की संख्या में अभ्यर्थी पात्रता और चयन परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति की आस लगाए भटक रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश की डिजिटल शिक्षा को मजबूती देने के लिए बड़ा निवेश करने जा रहा है। विभाग ने प्रदेश के 323 सरकारी कॉलेजों में 20 सीटर कंप्यूटर लैब बनाने का निर्णय लिया है। इस पहल की सबसे खास बात यह है कि इसका लाभ केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सुदूर कस्बाई क्षेत्रों के कॉलेजों को भी समान रूप से आधुनिक बनाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
शिवपुरी में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में सब्सिडी का फर्जी लाभ उठाने का मामला सामने आया। योजना से जुड़ी सब्सिडी राशि का गलत तरीके से फायदा उठाया गया। इससे सरकारी खजाने को 32 लाख रुपए का नुकसान हुआ। तत्कालीन सहायक संचालक लक्ष्मण प्रसाद रजक, राजू बाथम, अनीता बाथम, रेखा कुशवाह और फर्म गिर्राज ऑल सप्लायर पर धोखाधड़ी का आरोप है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में एसोसिएट प्रोफेसर के 40 पदों पर सीधी भर्ती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत योग्य प्रोफेसर्स ने प्रमोशन न देकर सीधी भर्ती को गलत बताया है। मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां भर्ती प्रक्रिया को याचिका के अंतिम फैसले के अधीन कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर बीआरटीएस व ट्रैफिक समस्या को लेकर एक बार फिर जनहित याचिकाओं को लेकर हाईकोर्ट इंदौर बेंच में सुनवाई। इसमें जो जिरह हुई और निर्देश हुए, वह तो अलग है, लेकिन इसी दौरान याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं के बीच में आपस में खुसर-फुसर चली। इसमें कहा जा रहा है कि ठेकेदारों से अब 20 की जगह 40 फीसदी कमीशन मांगा जा रहा है। इसलिए वह काम नहीं कर रहे हैं। अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश में मोहन सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है। जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस के एक ड्राइवर की सेवाएं 20 रुपए मांगने के आरोप में खत्म कर दी गईं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के महज 20 घंटे के भीतर फैसला आया और ड्राइवर नौकरी से बाहर हो गया। सरकार ने इसे ‘जीरो टॉलरेंस’ बताया, लेकिन यह कार्रवाई अब एक बड़े और असहज सवाल को जन्म दे रही है। क्या व्यवस्था में सजा का पैमाना सबके लिए बराबर है, या यह सिर्फ सबसे कमजोर पर ही सबसे तेज चलता है? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
अशोकनगर कलेक्टर पर 3 करोड़ रुपए मांगने का आरोप? आनंदपुर धाम ने दिल्ली में की शिकायत
छिंदवाड़ा बीजेपी अध्यक्ष शेषराव यादव का शर्मनाक बयान, बोले- छोटे समाज के लोग हमारे ऊपर आकर बैठ जाते हैं
शिक्षा विभाग का फैसला: एमपी के 323 सरकारी कॉलेजों में बनेंगी कंप्यूटर लैब
सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह की माफी पर SC में सुनवाई, कोर्ट बोला- बहुत देर हो गई, सरकार से मांगा जवाब
भागीरथपुरा रहवासियों का आरोप: 50 से ज्यादा मौतें, शमशान का रजिस्टर छिपाया, मुआवजा अभी भी तय नहीं
सरकार की बेरुखी पर अर्द्धनग्न होकर निकले शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थी
शिक्षा विभाग का फैसला: एमपी के 323 सरकारी कॉलेजों में बनेंगी कंप्यूटर लैब
प्रधानमंत्री मत्स्य योजना में 32 लाख की धोखाधड़ी, सहायक संचालक पर FIR
सीधी भर्ती पर सवाल: मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसरों की लड़ाई HC पहुंची
हाईकोर्ट में BRTS पर सुनवाई के दौरान वकीलों के बीच बात, ठेकेदारों से अब 40 फीसदी कमीशन मांगा जा रहा
20 रुपए की रिश्वत में नौकरी से हटाया, लाखों की रिश्वत वाले मामलों का क्या?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari