MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Jitendra Shrivastava | Aug 20, 2025, 20:34 IST
Share
mp-top-news-20-august
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार । महिला पर्यवेक्षक भर्ती: एक और भर्ती पर लटकी HC की तलवार, सीकर में धीरेंद्र शास्त्री बोले- अब दहेज में पाकिस्तान लेने की बारी, 12 दिन बाद नेपाल बॉर्डर से मिली अर्चना तिवारी। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

महिला पर्यवेक्षक भर्ती में धांधली का आरोप, पूरी भर्ती HC के अंतिम फैसले के अधीन

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत हुई महिला पर्यवेक्षक भर्ती अब कानूनी विवाद में उलझ गई है। हाईकोर्ट ने इस भर्ती प्रक्रिया को याचिका के अंतिम निर्णय तक अधीन रखते हुए बड़ा आदेश दिया है। जबलपुर निवासी एक अभ्यर्थी ने आरोप लगाया है कि पूरे चयन में भारी अनियमितताएं की गई हैं। दरअसल 99.02% अंक प्राप्त करने के बाद भी अभ्यर्थी को महिला पर्यवेक्षक भर्ती से बाहर कर दिया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: रतलाम में तेज बारिश, सड़कों पर एक फीट तक पानी, तवा डैम के 5 गेट खुले

मध्यप्रदेश के रतलाम में बुधवार, 20 अगस्त को दोपहर तेज बारिश शुरू हो गई। रतलाम के दो बत्ती फ्रिंगज चौराहे पर सड़कों पर पानी का स्तर एक फीट तक बढ़ गया। यह स्थिति कई अन्य क्षेत्रों में भी देखी गई, जहां भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, और तवा डैम के 5 गेट खोले गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

12 दिन बाद नेपाल बॉर्डर से मिली अर्चना तिवारी, इंदौर के युवक के साथ घूमने गई थी काठमांडू

नर्मदा एक्सप्रेस से रहस्यमय तरीके से लापता हुई छात्रा अर्चना तिवारी (29) को जीआरपी ने 12 दिन बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया है। जीआरपी एसपी राहुल लोढ़ा ने जानकारी दी कि युवती नेपाल सीमा के पास पाई गई थी। जीआरपी के अनुसार, अर्चना इंदौर के एक युवक के साथ काठमांडू घूमने गई थी और काठमांडू से लौटते समय ही जीआरपी की टीम ने उसे ट्रैक किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीकर में बोले धीरेंद्र शास्त्री- राजस्थान से शुरू होगी हिंदू राष्ट्र की मुहिम, अब दहेज में पाकिस्तान लेने की बारी

राजस्थान के सीकर के रैवासा धाम में नौ दिवसीय सियपिन मिलन महोत्सव में कथावाचक और बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे। केंद्र सरकार से हिंदू राष्ट्र की मांग करते हुए पाकिस्तान को फिर चेताते हुए कहा कि अब यह भारत नए युग का भारत है। यहां अब छेड़ोगे तो छोड़ा नहीं जाएगा। घर के अंदर घुसकर मारा जाएगा। आने वाले समय में हम कश्मीर तो लेंगे ही दहेज में पाकिस्तान भी उठा ले आएंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

मध्यप्रदेश के भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। उनपर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने कॉलेज की मान्यता प्राप्त करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। यह कार्रवाई जबलपुर उच्च न्यायालय (HC) के आदेश पर की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

70 लाख की रिकवरी नहीं करा पा रहे कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कोर्ट ने दिया ये आदेश

रेरा और हाइकोर्ट के आदेश के बाद भी 70 लाख रुपए की RRC का निष्पादन ना कर पाना अब भोपाल कलेक्टर को भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि एक ही मामले में यह दूसरा मौका है जब कोर्ट ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को खुद पेश होने का आदेश दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में 5 हजार करोड़ की संपत्ति खुद की बताने वाला उमेश वीर सिंह 150 करोड़ के फ्रॉड में मोहाली में गिरफ्तार

इंदौर में पांच हजार करोड़ की संपत्तियों को अपना बताने का दावा कर चुके एनजीओ नेशनल जस्टिस काउंसिल नई दिल्ली के चेयरमैन उमेश वीर विक्रम सिंह अब सीबीआई के हत्थे चढ़ा है। मोहाली सीबीआई कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। इसने पंजाब में भी फर्जी ट्रस्ट बनाकर वहां एक ट्रस्ट की 150 करोड़ की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री खटीक के बंगले के पास मिले जले वोटर आईडी कार्ड्स

बीते दिन मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य में वोट चोरी होने के बारे में अपनी बात रखी थी। इस बीच मंगलवार रात टीकमगढ़ जिले के सिविल लाइन रोड (Civil Line Road) पर स्थित केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के सरकारी बंगले के पास से 43 वोटर आईडी कार्ड जली हुई हालत में बरामद हुए हैं। यह घटना प्रशासन और आम जनता के बीच हड़कंप मचा देने वाली है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में इंडेक्स अस्पताल आयुष्मान योजना में लूट चुका, PHOENIX हॉस्पिटल में भी खेल, जांच टीम पहुंची

इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र स्थित फिनिक्स हॉस्पिटल में बड़ा मामला सामने आया है, जहां मरीजों से खुलेआम हजारों रुपए वसूले गए। इसको लेकर एडीएम के निर्देशन में जब टीम जांच करने फीनिक्स हॉस्पिटल पहुंची तो इस घोटाले का खुलासा हुआ। इस अस्पताल के मालिक डॉ. गर्वित अरोरा और डॉ. वर्षा कोठारी हैं, जबकि संचालक डॉ. एचके बिरला हैं। बता दें कि इससे पहले शहर का इंडेक्स अस्पताल भी आयुष्मान में बड़ा घोटाला कर चुका है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कोर्ट में खुलेआम घूमते दिखे यूरो प्रतीक कंपनी के डायरेक्टर, धोखाधड़ी के आरोप में हैं फरार

धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे मुंबई की यूरो प्रतीक कंपनी के तीन डायरेक्टर नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) परिसर में खुलेआम घूमते दिखाई दिए। उनकी मौजूदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी टॉप न्यूज | मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी के समाचार | मध्यप्रदेश समाचार

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • MP Weather update
  • आयुष्मान योजना
  • मध्यप्रदेश समाचार
  • हाईकोर्ट
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • धोखाधड़ी
  • कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद
  • महिला पर्यवेक्षक
  • एमपी के समाचार
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज

By Ramanand Tiwari

IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति

By Neel Tiwari

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?

By Ram Krishna Gautam

सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?