MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Manish Kumar | Oct 23, 2025, 20:50 IST
Share
mp-top-news-23-october
Photograph: (The Sootr)

नमस्कार! BJP प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान, मोहन कैबिनेट का फैसला: किसानों को 0 फीसदी ब्याज पर मिलेगा लोन, महाकाल की सेवा में लगे श्यामू हाथी पर वनतारा की नजर, मध्यप्रदेश में सुबह-रात बढ़ेगी सर्दी। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान: टीम हेमंत में सिंधिया समर्थक प्रभुराम को बड़ी जिम्मेदारी

एमपी टॉप न्यूज ।मध्यप्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी का ऐलान गुरुवार शाम कर दिया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी टीम में हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। टीम हेमंत में इस बार 25 लोगों को जगह मिली है। नई कार्यकारिणी में दलित-आदिवासी वर्ग को जगह दी गई है। सिंधिया समर्थक प्रभुराम चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर मुख्य धारा में लाया गया है। इस टीम में 25 पदाधिकारी बनाए गए हैं। इनके साथ ही चार मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भी बनाए गए हैं। नई कार्यकारिणी में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं आशीष अग्रवाल को दूसरी बार मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मोहन कैबिनेट के फैसले: किसानों को 0% ब्याज पर मिलेगा लोन, अस्पतालों में बढ़ेंगे बेड, 810 नए पदों पर होगी भर्ती

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें ।मध्य प्रदेश में आज, 23 अक्टूबर को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए गए। इनमें किसानों (Farmers) के लिए ब्याज मुक्त लोन से लेकर अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने समेत कई प्रस्तावों को मंजूर किया गया है। मोहन कैबिनेट ने फैसला किया है कि किसानों को 3 लाख रुपए तक का लोन 0% ब्याज पर मिलेगा। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि यह योजना पहले से चल रही थी। इसे अब और मजबूती के साथ जारी रखा जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के मोती के बाद अब अनंत अंबानी के वनतारा प्रोजेक्ट की नजर महाकाल की सेवा में लगे श्यामू पर

महाकाल की सवारी में वर्षों से भगवान महाकालेश्वर को नगर भ्रमण पर ले जाने वाला प्रिय हाथी श्यामू अब चर्चा के केंद्र में है। खबर ये है कि इंदौर के हाथी मोती के बाद अब अनंत अंबानी के वनतारा प्रोजेक्ट की नजर श्यामू पर भी है। वहीं, जैसे ही लोगों को ये बात पता चली, उज्जैन के भक्तों और महाकाल प्रेमियों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मौसम पूर्वानुमान (24 अक्टूबर) : मध्यप्रदेश में बढ़ेगी सर्दी

MP News ।मध्यप्रदेश में दिन का तापमान सामान्य रहेगा, जबकि रात और सुबह में ठंडक बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 29-32 डिग्री और न्यूनतम 17-19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हवा की औसत गति 8-10 किमी प्रति घंटा रहेगी। ग्वालियर संभाग में ठंड कुछ अधिक महसूस होगी, जबकि मालवा और महाकौशल में मौसम साफ रहेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

घर में आग लगने से बिजनेसमैन व कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत, बेटी को बचाने आग में कूदे

इंदौर के लसूडिया इलाके में गुरुवार तड़के एक भयंकर हादसा हो गया। हादसे में नर्मदा सेना के राष्ट्रीय और कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच उनके घर में आग लग गई। इस दौरान दम घुटने से अग्रवाल मौत हो गई। लसूडिया थाना प्रभारी तारेश सोनी के अनुसार, शोरूम के ऊपर बने पेंटहाउस में मंदिर था, जहां अखंड दीपक जल रहा था। उसके पास ही स्टोर रूम था। आशंका जताई जा रही है कि दीपक से आग लगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दलित युवक को पेशाब पिलाने पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया पर मंत्री ने किया पलटवार

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में दलित युवक ज्ञान सिंह जाटव के साथ हुई अमानवीय हरकत ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया और प्रदेश के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। बता दें कि सुरपुरा थाना क्षेत्र में दलित युवक के साथ मारपीट और जबरन पेशाब पिलाने की घटना साने आई थी। इस मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हमारा शिक्षक ऐप पर जबलपुर DEO ने दी सफाई, शिक्षिका ने उठाया प्राइवेसी का सवाल

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए शुरू किए गए ‘हमारा शिक्षक’ ई-अटेंडेंस एप को लेकर जबलपुर में विवाद गहराता जा रहा है। एक शिक्षिका द्वारा निजी मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करने से इनकार करने के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) का भी पक्ष सामने आया है। मामला अब निजता बनाम अनुशासन की बहस में बदल गया है। एक पक्ष जहां इसे निजता का हनन बता रहा है। वहीं, दूसरा पक्ष आरोपों को अटेंडेंस लगाने से बचने का बहाना मान रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिवाली पर काल बनी कार्बाइड गन, छीन ली 200 से ज्यादा आंखों की रोशनी

दिवाली की खुशियां कई परिवारों के लिए गम में बदल गई। मध्यप्रदेश में देसी पटाखा गन यानी कार्बाइड गन (Carbide Gun) से आंखों को नुकसान पहुंचने के 200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, सबसे ज्यादा मामले भोपाल में जहां 150 से ज्यादा लोगों की आंखें झुलस चुकी हैं। इसके साथ ही ग्वालियर (Gwalior) में एक ही दिन में 19 केस दर्ज हुए हैं। यह आंकड़े 19 से 22 अक्टूबर के बीच के हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी
  • ई-अटेंडेंस एप
  • कार्बाइड गन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा