MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Feb 24, 2026, 08:41 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्‍य प्रदेश की टॉप खबरों से... मोहन कैबिनेट आज : कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर। आज भोपाल आएंगे राहुल-खड़गे, ट्रेड डील पर करेंगे शक्ति प्रदर्शन। MP में अब उड़द पर मिलेगा बोनस, सरसों भी भावांतर के दायरे में।

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन आज आएंगे भोपाल : ट्रेड डील के खिलाफ किसान महाचौपाल में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज (24 फरवरी) एक बड़ा सियासी घमासान होने वाला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भोपाल पहुंच रहे हैं। भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफविरोध तेज हो गया है। जवाहर चौक पर आयोजित किसान महाचौपाल में हजारों किसानों के जुटने की उम्मीद है। कांग्रेस इस कार्यक्रम को पूरी ताकत के साथ सफल बनाना चाहती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, MP में अब उड़द पर मिलेगा बोनस, सरसों भी भावांतर के दायरे में

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि जो किसान उड़द, सरसों, चना, मसूर और तुअर जैसी फसलें उगाएंगे, उन्हें सरकार बोनस देगी। खासकर इस साल किसान गर्मी के मौसम में उड़द की फसल उगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में 10% महंगी होगी बिजली, जनता की जेब पर पड़ेगा भारी बोझ

मध्य प्रदेश में बिजली के बिलों में वृद्धि के प्रस्ताव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में बिजली की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी की योजना बनाई जा रही है। सोमवार से बिजली नियामक आयोग में इस मुद्दे पर सुनवाई शुरू हो गई है। यह सुनवाई 'ट्रू-अप' याचिका पर आधारित है, जिसमें बिजली दरों में 10.2% की वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में बदला मौसम: कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और कम दबाव क्षेत्र की वजह से इन राज्यों में बारिश और आंधी का दौर जारी है। मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम, बैतूल और छिंदवाड़ा में बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मोहन कैबिनेट की बैठक आज : कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित मंत्रालय में आज (24 फरवरी) को मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, इन प्रस्तावों को मंजूरी भी मिलने की उम्मीद है।

कैश की कमी से जूझ रही मध्य प्रदेश सरकार को ‘गुल्लक’ से मिले 244 करोड़

एमपी टॉप न्यूज | अक्सर आपने सुनी होंगी, दादी- नानी की कहानियां, जहां वे घर वालों से छिपाकर थोड़े- थोड़े पैसे बचाती रहती थीं और वक्त आने पर किसी दिन यही छोटी बचत किसी खजाने की तरह सामने आती थी। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश सरकार के साथ हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

न नई लाड़ली बहना बनेगी और ना ही मिलेंगे तीन हजार , सरकार ने कर दिया साफ

मध्य प्रदेश विधानसभा का आज, 23 फरवरी को छठा दिन है। सदन में आज लाड़ली बहना योजना के नए पंजीकरण को लेकर खूब हंगामा हुआ। इसे लेकर कांग्रेस विधायक महेश परमार ने सवाल एक उठाया कि लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र नई बहनों का पंजीकरण कब से शुरू होगा? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अफसर कर रहे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ षड्यंत्र!

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: सूत्र बता रहे हैं कि विधानसभा में हुए घटनाक्रम से मंत्रीजी खासे नाराज हैं। विभाग के अफसरों का गला सूख रहा है और पार्टी संगठन उनके गुस्से को ठंडा करने में जुटा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पुरुषों को पीछे कर आगे निकलीं महिलाएं, एमपी सरकार की नई रिपोर्ट ने चौंकाया

मध्य प्रदेश के सरकारी गलियारों में अब आधी दुनिया की धमक पहले से कहीं ज्यादा सुनाई दे रही है। आर्थिक सांख्यिकी विभाग की ताजा रिपोर्ट, जिसे हाल ही में बजट सत्र के दौरान विधानसभा (एमपी विधानसभा) में पेश किया गया। यह एक सुखद बदलाव की ओर इशारा करती है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हेमंत कटारे ने तोड़ी इस्तीफे पर चुप्पी, कहा- सदन में नहीं होती चर्चा, बहस से डरती है सरकार

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अचानक उप नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने वाले अटेर के कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने अब अपने फैसले का खुलासा किया है। उन्होंने कहा, मैंने पद छोड़ा है, लेकिन आवाज नहीं…मेरी जुबान पहले से ज्यादा धार के साथ चलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी बनेगा एआई-रेडी स्टेट, बीमारियों और आपदाओं का अब पहले ही लग जाएगा पता

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही प्रेडिक्टिव गवर्नेंस की शुरुआत करने जा रही है। इसका मतलब है कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भविष्य में होने वाले खतरों को पहले ही भांप लेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित Impact Summit 2026 के दौरान राज्य में एक व्यापक एआई इकोसिस्टम बनाने का ऐलान किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल में बनेगा हाईटेक सेंट्रल विस्टा, एक हजार करोड़ और 12 नए टॉवर से बदलेगी प्रशासनिक व्यवस्था

भोपाल में बनने वाले नए सेंट्रल विस्टा/स्टेट कैपिटल कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस योजना के शुरुआती रूप पर सहमति दे दी है। हाल ही में सामान्य प्रशासन विभाग की उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के 9वीं-11वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, फेल होने पर दोबारा मिलेगा परीक्षा का मौका

MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर आई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षा के नियमों में बदलाव किया है। अब कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों को दूसरा मौका मिलेगा।शैक्षणिक सत्र 2025-26 से ये नई व्यवस्था लागू हो गई है। अगर कोई छात्र फेल हो जाता है, तो वह उसी साल फिर से परीक्षा दे सकेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • राहुल गांधी
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • हेमंत कटारे
  • मोहन कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा