MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
Sandeep Kumar | Jan 24, 2026, 21:01 IST
mp top news
नमस्कार, भोपाल के गोमांस मामले में बड़ी कार्रवाई; MP में टंट्या मामा की मूर्ति पर विवाद, कफ सिरप मामला: डॉ. प्रवीण सोनी की जमानत याचिका पर सुनवाई 30 को। साथ ही मध्य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
भोपाल के जहांगीराबाद स्थित नगर निगम संचालित स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने का मामला सामने आया था। इस पर पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। मामले में कई कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। नगर निगम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 8 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। अब तक की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षाओं को लेकर एनईवाययू की न्याय यात्रा 2.0 को हाईकोर्ट इंदौर से मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी WP-3025-2026 में Article 19 के तहत दी गई है। यात्रा 10 सूत्रीय मांगों के लिए निकाली जा रही है। यह यात्रा 24 से 27 जनवरी 2026 तक MPPSC के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के रूप में होगी। छात्रों को दोपहर 1 बजे DD गार्डन पर एकत्र होना है। वहां से सभी छात्र संगठित होकर आयोग की ओर बढ़ेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप Coldrif से 24 बच्चों की मौत हुई। सरकारी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी गिरफ्तार हैं। उनकी जमानत याचिका पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में विचाराधीन है। डॉ. सोनी ने अपनी जमानत याचिका में दावा किया कि मौतों के लिए सिरप निर्माता और अन्य पक्ष जिम्मेदार हैं। अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है। निर्णय अभी तक नहीं सुनाया गया है। हाईकोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई 30 जनवरी 2026 के लिए निर्धारित की है। इसमें जमानत पर न्यायालय अपना निर्णय करेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में आदिवासी क्रांतिकारी टंट्या मामा (Tantya Mama ) की प्रतिमा को लेकर विवाद पैदा हो गया है। इस प्रतिमा के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। लेकिन ठेकेदार ने सस्ती फाइबर मूर्ति (FRP) लगा दी। आरोपों के बाद सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सागर के शासकीय कॉलेज में 2 करोड़ रुपए की एफडी तुड़वाने का आरोप है। जांच समिति ने प्राचार्या को दोषी पाया है। सात महीने बाद भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। याचिकाकर्ता की ओर से कई अधिवक्ताओं ने कोर्ट में पक्ष रखा है। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को 4 हफ्ते में जवाब देने को कहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कुख्यात आरोपी आबिद अली उर्फ राजू ईरानी उर्फ रहमान डकैत को भोपाल की जिला अदालत से जमानत मिल गई है। यह फैसला इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि अदालत में शिकायतकर्ता के पलटने के बाद आरोपी को राहत मिली। हालांकि, देश के कई राज्यों में दर्ज गंभीर मामलों के चलते रहमान डकैत की कानूनी मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर के कृषि कॉलेज चौराहे पर एक सड़क हादसा हुआ था। पुलिस कमिश्नर इंदौर, संतोष सिंह अपने घर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक कार ने रेड सिग्नल जंप किया और एक टू- व्हीलर को टक्कर मार दी। कार चालक तो भाग निकला, लेकिन टू-व्हीलर चालक नीचे गिर गया। एएसआई ओमप्रकाश बौरागी घटनास्थल से दूर खड़े थे। उन्होंने घायल की कोई मदद नहीं की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर के भागीरथपुरा में लाख दावे के बाद भी हालत बेहतर नहीं हुए हैं। अब तक 27 मौत हो चुकी हैं, 450 लोग अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। अब बीती चार मौतों पर लगातार अधिकारी खंडन प्रेस नोट जारी कर रहे हैं। इससे रहवासी भड़क गए हैं। शनिवार, 24 जनवरी को एक मृतक के परिजन अर्थी रखकर विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। अभी भी अस्पतालों में दस मरीज हैं। इनमें से एक वेंटिलेटर पर और एक आईसीयू में है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से एक सुरक्षाकर्मी का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है। शुक्रवार को एमजी रोड थाना क्षेत्र में सांसद शंकर लालवानी के पीएसओ (गनमैन) अविनाश भदौरिया का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से झगड़ा हो गया। गनमैन ने रिवॉल्वर निकालकर कार्यकर्ताओं पर तान दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी टॉप न्यूज: मध्य प्रदेश में लोग अपनी आमदनी का बहुत कम हिस्सा बचा पा रहे हैं। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की बचत देश की कुल बचत में बहुत कम है। एमपी की प्रति व्यक्ति आय भी देश के औसत से कम है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल के गोमांस मामले में बड़ी कार्रवाई, निगम के 8 कर्मचारी सस्पेंड
MPPSC न्याय यात्रा 2.0 को HC से मिली मंजूरी, आज से शुरू होगा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन
छिंदवाड़ा कफ सिरप मामला: डॉक्टर प्रवीण सोनी की जमानत याचिका पर सुनवाई 30 जनवरी को
MP में टंट्या मामा की मूर्ति पर विवाद, दो इंजीनियर सस्पेंड
वाणिज्य कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. सरोज गुप्ता जांच में दोषी, सरकार क्यों नहीं कर रही कार्रवाई? HC ने मांगा जवाब
सालों की मेहनत के बाद पकड़ा गया था रहमान डकैत, भोपाल कोर्ट से मिली जमानत
कमिश्नर के सामने कार ने टूव्हीलर को मारी टक्कर, एएसआई खड़े देखते रहे, सस्पेंड
भागीरथपुरा में अब डायरिया से मौतों के खंडन में जुटे अधिकारी, विरोध में उतरे रहवासी, 4 मौत नहीं मानी
सांसद शंकर लालवानी के गनमैन ने बजरंग दल सदस्य पर तानी रिवॉल्वर, कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव
एमपी के लोगों ने जितना कमाया, उसी शान से उड़ाया भी, RBI की रिपोर्ट में खुलासा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari