MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Jitendra Shrivastava | Jul 25, 2025, 21:01 IST
Share
mp-top-news-25-july
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, NEET-UG में री–टेस्ट के लिए SC में लगी याचिका खारिज। निगम-मंडल और आयोगों में नियुक्ति को लेकर दिल्ली से रास्ता साफ। MP Weather Update : 4 दिन भारी का अलर्ट। इन खबरों के साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

NEET-UG में री–टेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका खारिज, कहा– काउंसलिंग शुरू हो चुकी अब री–टेस्ट संभव नहीं

इंदौर में NEET-UG परीक्षा के दौरान चार मई को हुई बारिश के चलते गई बिजली से आई समस्या पर इंदौर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे छात्रों को एक बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी री–टेस्ट की याचिका को खारिज कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

निगम-मंडल और आयोगों में नियुक्ति को लेकर दिल्ली से रास्ता साफ, लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम

मध्य प्रदेश में सरकार के गठन के बाद से एमपी निगम-मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था। वहीं अब इसको लेकर दिल्ली से भी हरी झंडी मिल गई है और जल्द ही इन नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update : सिंगरौली में 3 घंटे में 7 इंच बारिश, कई मकान गिरे, ग्वालियर में 3.7 इंच बरसा पानी

मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। 19 जिलों में अति भारी और 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, सिंगरौली और अन्य जिलों में मूसलधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। ग्वालियर में 3.7 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे जलभराव हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एसआईटी के सामने बेशर्म बयान पर कायम मंत्री विजय शाह, बोले- मैंने कुछ गलत नहीं कहा

आपरेशन सिंदूर के दौरान मध्यप्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर अब एसआईटी (Special Investigation Team) ने उनसे पूछताछ की है। इस पूछताछ के दौरान भी मंत्री विजय शाह अपने पुराने दिए गए बयान पर ही अड़े हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

EOW ने की सहारा समूह के निदेशकों पर FIR, 310 एकड़ जमीन बिक्री में किया था 72.82 करोड़ का गबन

सहारा समूह अब धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के कारण सुर्खियों में है। मध्यप्रदेश के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने जांच के बाद सहारा समूह के खिलाफ FIR दर्ज की। इस FIR में समूह के अधिकारियों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए 72.82 करोड़ रुपए की हेराफेरी करने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वैष्णो देवी जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, MP के इन स्टेशनों से गुजरेगी

अमरनाथ और वैष्णो देवी के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन केवल दो फेरों के लिए चलेगी। इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में शुरू होगी ऑनलाइन अभिषेक की व्यवस्था, पौने 5 करोड़ के हीरे जड़ित मुकुट पहनेंगे श्रीगणेश

इंदौर के प्रख्यात श्री खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी से 10 दिनी भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन 27 अगस्त से शुरू होगा, जो अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सेवा के लिए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब श्रद्धालु ऑनलाइन के माध्यम से भी अभिषेक कर पाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल नगर निगम के 1000 कर्मचारी होंगे नियमित, कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

राजधानी भोपाल के नगर निगम में काम कर रहे एक हजार कर्मचारियों की नियमितीकरण की राह अब साफ हो गई है। ताजा निगम परिषद बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। इससे इन कर्मचारियों के लिए स्थायी रोजगार के नए द्वार खुल जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हो जाएं सावधान! नए लिंक से चल रहा ठगी का खेल, एमपी STF ने कर दिया बड़ा खुलासा

हाल ही में, देश में ट्रेडिंग के नाम पर एक बड़े ठगी के जाल का पर्दाफाश हुआ है। मध्यप्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के जरिए की गई जांच से पता चला है कि ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह ने 3000 करोड़ रुपए तक का लेन-देन किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

स्पेशल जिला जज को गलत आरोपों पर किया बर्खास्त, HC ने लगाई फटकार, जजों की सोच पर उठाए गंभीर सवाल!

SC/ST के स्पेशल जज को गलत ढंग से बर्खास्त किए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने आदेश में कड़ी टिप्पणियाँ कीं। कोर्ट ने आदेश में लिखा कि हाईकोर्ट के जजों को सवर्ण और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जजों को शूद्र समझा जाता है। एक ऐतिहासिक फैसले में, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज को नौकरी से निकालने के आदेश को रद्द कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी टॉप न्यूज | मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी के समाचार | एमपी का समाचार | मध्यप्रदेश समाचार | एमपी समाचार | एमपी ब्रेकिंग न्यूज

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP Weather update
  • एमपी समाचार
  • मध्यप्रदेश समाचार
  • मंत्री विजय शाह
  • NEET
  • एमपी ब्रेकिंग न्यूज
  • एमपी निगम-मंडल
  • एमपी के समाचार
  • एमपी का समाचार
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
MP से निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, कांग्रेस की आपत्तियां खारिज

By Amresh Kushwaha

MP से निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, कांग्रेस की आपत्तियां खारिज
मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का मौका, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के लिए प्रवेश शुरू

By VINAY VERMA

मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का मौका, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के लिए प्रवेश शुरू
3200 करोड़ का शराब घोटाला: शिकायत के बाद भी कैसे बचते रहे आशीष श्रीवास्तव? जांच की मंजूरी क्यों नहीं मिली?

By VINAY VERMA

3200 करोड़ का शराब घोटाला: शिकायत के बाद भी कैसे बचते रहे आशीष श्रीवास्तव? जांच की मंजूरी क्यों नहीं मिली?
दिल्ली रैली में नहीं जाने वाले 43 यूथ-कांग्रेस पदाधिकारी सस्पैंड, भीड़ ले जाने का टारगेट दिया था लेकिन खुद ही नहीं गए

By Mukesh Sharma

दिल्ली रैली में नहीं जाने वाले 43 यूथ-कांग्रेस पदाधिकारी सस्पैंड, भीड़ ले जाने का टारगेट दिया था लेकिन खुद ही नहीं गए
उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते एडीएम कार्यालय का बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

By Sandeep Kumar

उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते एडीएम कार्यालय का बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार
वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल, 27 अफसरों की बदली कुर्सी, मंत्रालय से जिलों तक बदले प्रभार, मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद आदेश जारी

By VINAY VERMA

वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल, 27 अफसरों की बदली कुर्सी, मंत्रालय से जिलों तक बदले प्रभार, मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद आदेश जारी
CG Dhan Kharidi 2026 : छत्तीसगढ़ में 10 नवंबर से मिलेंगे धान बिक्री के टोकन, 15 से शुरू होगी खरीदी

By Umeshwari Baghel

CG Dhan Kharidi 2026 : छत्तीसगढ़ में 10 नवंबर से मिलेंगे धान बिक्री के टोकन, 15 से शुरू होगी खरीदी