MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, वल्लभ भवन में टाइम की सख्ती: कर्मचारियों की अटेंडेंस पर सीएम-सीएस की नजर, क्या बदलेगा सिस्टम?,संतोष वर्मा कैसे बने IAS? सीएम मोहन यादव ने खुद किया खुलासा। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Sanjay Dhiman
New Update
mp top news  (21)

Photograph: (the sootr)

एमपी टॉप न्यूज

वल्लभ भवन में टाइम की सख्ती: कर्मचारियों की अटेंडेंस पर सीएम-सीएस की नजर, क्या बदलेगा सिस्टम?

सीएम मोहन यादव ने कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकारियों-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति की जांच के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश वल्लभ भवन, विंध्याचल और सतपुड़ा कार्यालयों के लिए जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग को स्पष्ट कहा गया है कि आने-जाने का समय..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

संतोष वर्मा कैसे बने IAS? सीएम मोहन यादव ने खुद किया खुलासा

मध्य प्रदेश के प्रमोटी आईएएस संतोष वर्मा का ये मामला उनके प्रमोशन और पुराने केस से जुड़ा है। एमपी विधानसभा में भी अब यह मुद्दा उठ गया है। इस पर खुद मुख्यमंत्री..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में 51 दिन में 11 बच्चों की मौत: हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

उज्जैन जिले के अंबोदिया स्थित अंकित सेवाधाम आश्रम में 20 नवंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक 51 दिनों में 11 बच्चों की मौत हो गई। ये सभी बच्चे दिव्यांग थे और उनकी उम्र 10 से 18 वर्ष के बीच थी। अधिकांश बच्चों की मौत की वजह एनीमिया (Anemia) जैसी गंभीर बीमारियां रही। इन बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल उज्जैन में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी स्टेट बार काउंसिल चुनाव विवाद खत्म : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 12 मई को वोटिंग

मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव के विवाद को सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने सुलझाया। चुनाव अब जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की अध्यक्षता वाली कमेटी के अंतर्गत होंगे। 12 मई को मतदान..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में लॉरेंस गैंग का खौफ, रंगदारी-फिरौती की धमकियों से दहशत

BHOPAL. मध्यप्रदेश में इन दिनों लॉरेंस गैंग का खौफ बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में इस गिरोह के नाम पर व्यापारी, अफसरों और नेताओं को धमकियां मिल रही हैं। शांति का टापू कहलाने वाले एमपी में गिरोह का नेटवर्क तेजी से जड़ें जमा रहा है। ग्वालियर-चंबल के अलावा राजस्थान की सीमा से सटे मालवांचल में लॉरेंस के गुर्गे नेता, व्यापारी, अफसर और प्रभावशाली परिवारों को रंगदारी वसूलने..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि का दावा, शंकराचार्य केस में नया मोड़, पुलिस ने नहीं दिया अधिकृत बयान

प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों पर दर्ज पॉक्सो प्रकरण में अब एक नया और गंभीर दावा सामने आया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे आरोपों के बीच शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया है कि नाबालिगों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सात दिन ई-अटेंडेंस न लगाने पर अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्ति का आदेश वापस

गातार सात दिन ई-अटेंडेंस न लगाने पर अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्ति के आदेश को सरकार ने वापस ले लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने छह दिन पहले यह आदेश जारी किया था। जिसके बाद प्रदेश के अतिथि शिक्षक विरोध कर रहे थे।बढ़ते विरोध को देखते हुए सरकार के आदेश पर...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के सवाल पर परिवहन मंत्री निरुत्तर

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे सवाल पर सरकार घिरी रही। विधायक कटारे ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस विधायक ने परिवहन मंत्री से जांच प्रतिवेदन के साथ ही कार्रवाई से संबंधित दस्तावेज भी मांगे। उनके सवालों पर विभाग की ओर से जानकारी उपलब्ध नहीं कराने से परिवहन मंत्री निरुत्तर नजर आए। विधायक के तीखे सवालों पर परिवहन मंत्री..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दागी अफसर जीपी मेहरा को PWD में बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी, लोकायुक्त ने उजागर की थी मेहरा की अकूत दौलत

एक से एक कारनामों के बाद अब सरकार बिल्ली को दूध की रखवाली का काम सौंपने वाली है। मामला PWD का है, जहां अकूत संपत्ति जमा करने वाले रिटायर्ड चीफ इंजीनियर को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी है। अरबों के काम करने वाले इस विभाग में न्याय का काम करेंगे जीपी मेहरा!..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ऑनलाइन गेमिंग की लत से पूरा परिवार तहस-नहस, कारोबारी ने पत्नी-बेटी संग पिया जहर, दो की मौत

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दहल जा रहा है। यहां एक मोबाइल कारोबारी ने ऑनलाइन गेम की लत और कर्ज के दलदल में फंसकर खौफनाक कदम उठा लिया।

कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में रहने वाले शंकर लाल गुप्ता ने..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

सुप्रीम कोर्ट एमपी स्टेट बार काउंसिल लॉरेंस गैंग प्रयागराज परिवहन विभाग PWD मध्यप्रदेश विधानसभा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सीएम मोहन यादव एमपी टॉप न्यूज
Advertisment