MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sourabh Bhatnagar | Nov 29, 2025, 07:47 IST
Share
mp-top-news-29-november-2025
mp-top-news-29-november-2025

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्यप्रदेश की टॉप खबरों से...ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले में तीन गाड़ियां आपस में टकराईंं। सिवनी हवाला कांड : SDOP पूजा पांडे की जमानत सुनवाई टली। मध्यप्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घंटों में फिर बढ़ेगी ठंड।

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें...

सिंधिया के काफिले में तीन गाड़ियां आपस में भिड़ीं, SDOP सहित कई घायल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला शुक्रवार रात अशोकनगर से गुजर रहा था। करीब 9:30 बजे गुना रोड पर अचानक काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि अशोकनगर एसडीओपी विवेक शर्मा और कुछ लोग घायल हो गए।

घटना ऐसे हुई कि काफिले के पीछे चल रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने एसडीओपी की गाड़ी को टक्कर मार दी। उसके ठीक पीछे आ रही तहसीलदार भारतेंदु यादव की गाड़ी भी इन दोनों गाड़ियों से जा भिड़ी।

कुल मिलाकर हादसा बड़ा नहीं था, लेकिन कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं और काफिले में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

सिवनी हवाला कांड : SDOP पूजा पांडे की जमानत सुनवाई टली, 1 दिसंबर के लिए हुई लिस्ट

JABALPUR. सिवनी हवाला कांड में फंसी एसडीओपी पूजा पांडे और उनकी गैंग को फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे ही और दिन बिताने होंगे। शुक्रवार 28 नवंबर को जस्टिस देवनारायण मिश्रा की कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होना थी, लेकिन यह सुनवाई 1 दिसंबर तक के लिए टल गई। इसी मामले में आरोपी पुलिसकर्मी रितेश वर्मा की जमानत याचिका पर भी हाईकोर्ट में 1 दिसंबर को ही सुनवाई होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में अगले 48 घंटों में फिर बढ़ेगी ठंड, जानें आज का मौसम

MP Weather Report :मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ। ग्वालियर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.5°C से 2.5°C कम रहा। शेष संभागों में तापमान सामान्य था।

न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग में 4.4°C तक गिरा। वहीं, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर और सागर संभागों में तापमान 3.3°C से 3.5°C तक गिरे। बाकी संभागों में तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ।

भोपाल और रीवा संभागों में तापमान सामान्य से 1.8°C से 2.0°C तक कम था। उज्जैन संभाग में तापमान सामान्य से 2.9°C अधिक था। बाकी सभी संभागों में तापमान सामान्य रहा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के पांच हजार प्राइमरी टीचर की नौकरी खतरे में, प्लेन बीएड ने डाल दिया पंगा

मध्य प्रदेश के करीब 5 हजार प्राइमरी शिक्षकों (एमपी प्राइमरी टीचर्स) की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बीएड आधार से भर्ती इन शिक्षकों को एनआईओएस का छह माह का ब्रिज कोर्स करना होगा। तय समय में कोर्स और परीक्षा पास नहीं की तो सेवाएं समाप्त हो सकती हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Mnrega Yojna में बड़ा बदलाव, अब सीधे महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, लेकिन एक शर्त पर

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार ने मनरेगा (MNREGA) योजना में एक बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अब तक, मनरेगा के तहत मजदूरी का पैसा परिवार के मुखिया के खाते में भेजा जाता था, चाहे वह पुरुष हो या महिला। लेकिन अब योजना में यह बदलाव किया गया है। अब मनरेगा मजदूरी सीधे महिला मुखिया (MNREGA scheme) के खाते में ट्रांसफर की जाएगी, ताकि उन्हें इसका सीधा लाभ मिल सके। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज भी पहुंची थी ED, जारी हुई सूचना, सुरेश भदौरिया बोलते रहे झूठ

INDORE. मेडिकल कॉलेज की मान्यता में रिश्वत केस को लेकर ईडी (प्रवर्तन निदेशलाय) दिल्ली द्वारा गुरुवार (27 नवंबर) को नौ राज्यों में 15 जगहों पर छापे मारे थे। इसकी औपचारिक पुष्टि अब शुक्रवार को ईडी ने औपचारिक सूचना जारी करके दे दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जबलपुर हाईकोर्ट में NHM अधिकारी विजय पांडे की अवैध नियुक्ति पर सुनवाई, संबंधित विभागों को नोटिस

JABALPUR. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर में NHM के डेटा मैनेजर आरआई विजय पांडे की अवैध नियुक्ति को लेकर सुनवाई ने नया मोड़ ले लिया है। 75 वर्षीय रिटायर्ड गजेटेड अधिकारी सुबाष चंद्रा द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

उज्जैन पुलिस ने लॉन्च किया ऐप, होटल में चेक-इन करते ही पहुंचेगी जानकारी, आश्रम-अखाड़े भी होंगे शामिल

UJJAIN. उज्जैन पुलिस ने एक नया डिजिटल ऐप तैयार किया है, जिसका उद्देश्य होटल में चेक-इन करने वाले यात्रियों का डेटा पुलिस तक रियल-टाइम में पहुंचाना है। उज्जैन पुलिस ऐप से होटल संचालक हर दिन आने वाले यात्रियों की जानकारी भरेंगे, जो सीधे पुलिस थाने, थाना प्रभारी और एसपी के पास पहुंचेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC परीक्षाओं को कैसे लाएगा ट्रैक पर, दो परीक्षाओं के इंटरव्यू में ही लगेंगे 5 माह

INDORE. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) प्रदेश में भर्ती के लिए सबसे बड़ी एजेंसी है। अब यह अपने सबसे बुरे हाल से गुजर रहा है। आयोग कोशिश कर रहा है कि परीक्षा और भर्ती को ट्रैक पर लाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार ढाई लाख भर्ती की बात कर रहे हैं। वहीं, समस्या की जड़ पर कोई नहीं जा रहा है। आयोग को किसी भी भर्ती के लिए अंतिम चरण इंटरव्यू कराना होता है। इसमें बोर्ड के एक सदस्य का बैठना अनिवार्य होता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के रसूखदारों पर 8 करोड़ का बकाया, प्रशासन की सख्त चेतावनी, भुगतान करो या संपत्ति होगी जब्त

एमपी टॉप न्यूज: इंदौर शहर में जिला पंजीयन कार्यालय और कलेक्टर ऑफ स्टाम्प्स ने एक सूची जारी की है। इस सूची ने शहर में हलचल मचा दी है। विभाग ने बकायेदारों की पहचान की है। इनमें कई रसूखदार लोग भी शामिल हैं। ये लोग स्टाम्प ड्यूटी, पंजीयन शुल्क और आरआरसी मामलों में बकाया हैं। बकाया राशि करीब 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सूची में बिल्डर, प्रॉपर्टी कारोबारी, कंपनियां और प्रभावशाली लोग शामिल हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC का कैलेंडर कब आएगा, मेंस स्टे ने 2026 की परीक्षा को भी उलझाया

INDORE. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग का परीक्षा शेड्यूल सामान्य तौर पर सितंबर-अक्टूबर माह में आ जाता था। वहीं, इस बार नवंबर माह भी खत्म होने की ओर है। शेड्यूल नहीं आने से विविध भर्ती परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे उम्मीदवारों लिए परेशानी का कारण बन रहा है। वे असमंजस में हैं कि किस परीक्षा की तैयारी करें और किसे छोड़ें। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • MP Weather update
  • MPPSC
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • एमपी प्राइमरी टीचर्स
  • उज्जैन पुलिस
  • इंडेक्स मेडिकल कॉलेज
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • सिवनी हवाला कांड
  • उज्जैन पुलिस ऐप
एमपी में बस किराया हो सकता है कम, यात्रियों के फीडबैक के बाद सरकार करेगी नए सिरे से समीक्षा

By Ramanand Tiwari

एमपी में बस किराया हो सकता है कम, यात्रियों के फीडबैक के बाद सरकार करेगी नए सिरे से समीक्षा
67 लाख महिलाओं के खातों में कल पहुंचेगी 632 करोड़ की राशि, जानिए किसे मिलेगा भुगतान

By Arun Tiwari

67 लाख महिलाओं के खातों में कल पहुंचेगी 632 करोड़ की राशि, जानिए किसे मिलेगा भुगतान
8 अक्टूबर को किसानों का हल्लाबोल; ट्रैक्टर से करेंगे सरकार का घेराव, गन्ना भुगतान समेत 11 मांगें को लेकर प्रदर्शन

By VINAY VERMA

8 अक्टूबर को किसानों का हल्लाबोल; ट्रैक्टर से करेंगे सरकार का घेराव, गन्ना भुगतान समेत 11 मांगें को लेकर प्रदर्शन
दमोह में समग्र ID में बड़ी गड़बड़ी: एक समग्र आईडी पर 105 बच्चे लिए गोद, 6 लोगों पर मामला दर्ज

By Sandeep Kumar

दमोह में समग्र ID में बड़ी गड़बड़ी: एक समग्र आईडी पर 105 बच्चे लिए गोद, 6 लोगों पर मामला दर्ज
CG Top News : कोल घोटाले में बड़ा खुलासा, 11 को साय कैबिनेट की बैठक, अमूल-देवभोग घी के सैंपल फेल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोल घोटाले में बड़ा खुलासा, 11 को साय कैबिनेट की बैठक, अमूल-देवभोग घी के सैंपल फेल
Rajasthan Top News: पंचायत चुनाव से पहले अशोक गहलोत-सचिन पायलट में पिघल रही बर्फ?

By

Rajasthan Top News: पंचायत चुनाव से पहले अशोक गहलोत-सचिन पायलट में पिघल रही बर्फ?
शिकार की सूचना पर पहुंचे थे जंगल, अतिक्रमणकारियों ने घेरा, मारपीट के बाद खेत के मकान में बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

By VINAY VERMA

शिकार की सूचना पर पहुंचे थे जंगल, अतिक्रमणकारियों ने घेरा, मारपीट के बाद खेत के मकान में बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया