MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Dec 07, 2025, 07:55 IST
Share
mp-top-news-7-december-2025
mp-top-news-7-december-2025

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्य प्रदेश की टॉप खबरों से...सिंहस्थ 2028 के लिए होगी 5 हजार होमगार्ड्स की भर्ती। व्यापमं भर्ती घोटाला: पहली बार रात 8 बजे तक चली सुनवाई। एमपी में चलेगी शीतलहर। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

सिंहस्थ 2028 के लिए होगी 5 हजार होमगार्ड्स की भर्ती, रिटायरमेंट अब 62 साल में

BHOPAL. सीएम मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा में अहम भूमिका अदा करने वाले होमगार्डस के लिए बड़ी घोषणा की। डॉ यादव ने कहा कि सिंहस्थ के लिए प्रदेश में पांच हजार नए होमगार्ड की भर्ती होगी। वहीं संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि होमगार्ड अब 60 की जगह 62 साल की उम्र में रिटायर होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

व्यापमं आरक्षक भर्ती घोटाला: दोषियों को सजा सुनाने के लिए पहली बार रात 8 बजे तक चली सुनवाई

GWALIOR : व्यापमं आरक्षक भर्ती घोटाले में पहली बार अदालत रात 8 बजे तक चली। खास बात ये रही कि सजा सुनाने के बाद ही जज कोर्ट से गए। विशेष सत्र न्यायालय ने ग्वालियर में आरक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा मामले मेंदोषी हरवेंद्र चौहान उर्फ प्रवेंद्र और सॉल्वर रणवीर सिंह को 7-7 साल की सजा सुनाई है। दोनों पर 12-12 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

17 दिसंबर को हो सकता है एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर होगी चर्चा

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर चर्चा करने सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है। 17 दिसंबर को एक दिन के विशेष सत्र में सभी विधायक सामूहिक रूप से आत्मनिर्भर मप्र और विकसित मप्र का खाका खींचेंगे। इस सत्र में सरकार रेवेन्यू और रोजगार बढ़ाने पर भी चर्चा कर सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: प्रदेश के चलेगी शीतलहर, 2-4 डिग्री गिरेगा पारा, जानें मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में 7 दिसंबर 2025 को शीत लहर जारी रहेगी। विशेषकर पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी भागों में तापमान 2-4 डिग्री गिर सकता है। मौसम शुष्क और साफ रहेगा। घना कोहरा और ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी। न्यूनतम तापमान 6-9°C रहेगा, अधिकतम 23-26°C के आसपास हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभागों में कड़ाके की ठंड होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी सरकार हवाई यात्रा पर रोजाना खर्च कर रही 21 लाख से ज्यादा, एक घंटे का रेट 5 लाख रुपए

मध्य प्रदेश सरकार का हवाई यात्रा पर खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार सरकार के विमान और हेलीकॉप्टर किराए पर प्रतिदिन 21 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। यह जानकारी कांग्रेस के दो विधायकों कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल और कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय के सवालों के जवाब में मिली है। इसके साथ ही, यह तथ्य सामने आया है कि राज्य सरकार का कर्ज पिछले 20 सालों में 16 गुना बढ़ चुका है, जो अब 4.64 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। इस बढ़ते खर्च ने सरकार के आर्थिक हालात पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीधी के प्रिंसिपल अभिमन्यु सिंह के घर साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति, गाड़ियां और जेवरात, EOW खंगाल रही अमीरी का कनेक्शन

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें।सरकारी हाईस्कूल के प्रिंसिपल के घर ईओडब्लू को बेहिसाब संपत्ति और अन्य सामान मिला है। ईओडब्लू को करीब साढ़े तीन करोड़ की संपित्तयां मिली हैं। साथ ही आलीशान मकान, 12 लाख के गहने, 10 फोर व्हीलर और चार टू व्हीलर गाड़ियां भी मिली हैं। प्रिंसिपल अभिमन्यु के पास इतनी संपत्ति कहां से आई, इसकी जांच की जा रही है। सीधी में हाईस्कूल के प्रिंसिपल अभिमन्यु के घर शुक्रवार को ईओडब्लू ने छापा मारा था। अभिमन्यु सिंह पर आय से अधिक संपत्ति मिलने का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में SIR 100 फीसदी पूरा, 5.27 लाख मतदाता नहीं मिले, कांग्रेस की मांग इनके फार्म हो जब्त

एमपी के सबसे बड़े जिले इंदौर ने शुक्रवार रात विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)100 फीसदी पूरा कर लिया है। इस दौरान मतदाता सूची में 5 लाख 68 हजार मतदाता गायब पाए गए, जिनमें से 41,478 की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा 2 लाख 75 हजार मतदाता ऐसे थे, जिन्हें ढूंढा नहीं जा सका। 2 लाख 05 हजार मतदाता शिफ्ट हो चुके थे, और 46,665 अन्य कारणों से गायब थे। यह स्थिति इंदौर की 28 लाख 67 हजार 294 मतदाता सूची के लिए चिंता का कारण है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

व्यापमं आरक्षक भर्ती घोटाला: दोषियों को सजा सुनाने के लिए पहली बार रात 8 बजे तक चली सुनवाई

today's news headlines : व्यापमं आरक्षक भर्ती घोटाले में पहली बार अदालत रात 8 बजे तक चली। खास बात ये रही कि सजा सुनाने के बाद ही जज कोर्ट से गए। विशेष सत्र न्यायालय ने ग्वालियर में आरक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में दोषी हरवेंद्र चौहान उर्फ प्रवेंद्र और सॉल्वर रणवीर सिंह को 7-7 साल की सजा सुनाई है। दोनों पर 12-12 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त 9 दिसंबर को हो सकती है जारी, ये नई योजनाएं भी होंगी घोषित

मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बार फिर खास दिन आ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 दिसंबर को कई बड़ी योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। यह यह लाड़ली बहना सम्मेलन खजुराहो में आयोजित होगा। इसी दिन लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त भी ट्रांसफर हो सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के जिस थाने को सम्मान दिया, उसी ने पुलिस की नाक कटाई

एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश के जिस पुलिस थाने पर गर्व का झंडा फहराया जा रहा था, वही पुलिस थाना अब पूरे महकमे के माथे पर कलंक की कालिख बनकर चिपक गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंदसौर जिले के जिस मल्हारगढ़ थाने को देश के टॉप-10 उत्कृष्ट थानों में शामिल कर उसका सम्मान बढ़ाया था, उसी थाने की पुलिस ने ऐसा कांड किया है कि पूरे तंत्र की ईमानदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक संजय पाठक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- उसके लिए न कानून ना ही संविधान

एमपी का समाचार: मध्य प्रदेश की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक बयान चर्चा में है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा के एक बड़े विधायक पर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से विधायक संजय पाठक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एक बीघा जमीन से एक लाख कमाने वाले किसानों को एमपी सरकार करेगी सम्मानित

एमपी न्यूज। एमपी सरकार एक बीघा जमीन से एक लाख कमाने वालों को सम्मानित करने जा रही है। इसके लिए सरकार “लखपति एक बीघा किसान योजना” शुरू करने वाली है। सरकार ऐसे किसानों को पहचानकर उनकी मेहनत को समाज के सामने लाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विभाग को डिटेल रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

17 मामलों में आरोपी, दो साल से फरार खनन माफिया अमित खम्परिया नागपुर से गिरफ्तार

एमपी के समाचार:l जबलपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में वांछित अमित खम्परिया को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। वह दो साल से फरार था। पुलिस ने इसे अपनी बड़ी सफलता बताया है। सवाल यह है कि क्या यह गिरफ्तारी पुलिस की उपलब्धि है? या हाईकोर्ट की फटकार आरोपी पर दबाव का परिणाम? खासकर जब 9 दिसंबर को हाईकोर्ट में उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • दिग्विजय सिंह
  • एमपी सरकार
  • गृह मंत्री अमित शाह
  • MP Weather update
  • विधायक संजय पाठक
  • एमपी विधानसभा
  • सिंहस्थ 2028
  • व्यापमं
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • today's news headlines
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच