सौरभ शर्मा मामले में क्या एजेंसियां दोषियों को दिला पाएंगी सजा : उमा भारती

Ravi Singh | Published:
Share
Uma Bharti
Uma Bharti

उमा भारती ने मध्य प्रदेश परिवहन घोटाले पर चिंता जताते हुए इसे गंभीर मामला बताया और उम्मीद जताई कि जांच एजेंसियां ​​दोषियों को कड़ी सजा देंगी।

मध्य प्रदेश के चर्चित सौरभ शर्मा परिवहन घोटाले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर आशंका जताई है कि यह घोटाला गंभीर मसला हो सकता है। उमा भारती ने कहा कि अब इसकी जांच कर रही एजेंसियों की जिम्मेदारी है। यह उनकी परीक्षा है कि वे इस मामले को यहीं खत्म करते हैं या असली दोषियों को पकड़कर उन्हें सख्त से सख्त सजा देते हैं।

घोटाला बन सकता है गंभीर मुद्दा

उमा भारती ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि चेक पोस्ट घोटाले के आरोपी पकड़े जा चुके हैं। अगर जांच में यह साबित हो जाता है कि उन्होंने अकेले ही यह घोटाला किया है, तो गहराई में जाने पर यह घोटाला गंभीर मुद्दा बन सकता है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां ​​जांच में जुटी हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

MP के 16 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द, उमा भारती की मां का स्कूल भी शामिल

धार्मिक शहरों में शराबबंदी पर उमा भारती ने की तारीफ, सीएम मोहन ने कहा- धन्यवाद दीदी

जांच एजेंसियों के लिए परीक्षा की घड़ी

लोगों को उनकी कार्यकुशलता और निष्पक्षता पर भरोसा है। अब उन जांच एजेंसियों के लिए परीक्षा की घड़ी है कि वे इस मामले को यहीं खत्म कर देते हैं या और गहराई में जाकर असली दोषियों को पकड़ते हैं, सबूत जुटाते हैं और उन्हें कड़ी सजा देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

करोड़पति पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा समेत तीन आरोपियों की रिमांड आज होगी खत्म

सौरभ शर्मा की बेनामी प्रॉपर्टी पर 30 से अधिक लोगों को नोटिस

व्यापमं से भी बड़ा मामला

इससे पहले 24 जनवरी को उमा भारती ने कहा कि जिस घोटाले में कांस्टेबल ने करोड़ों कमाए, उसमें अफसरों और नेताओं के बारे में सोचिए। उमा ने कहा कि मुझे यह व्यापमं से भी बड़ा मामला बनता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सौरभ शर्मा चूहा है, अजगर अभी बिल से बाहर नहीं आया है।

उमा भारती ने कहा कि 2003 में ट्रांसपोर्ट में जो बिल था, वह चूहे का बिल था, लेकिन यह गहरा होता चला गया। सौरभ शर्मा अभी उस गहरे बिल से बाहर निकले हैं, अजगर अभी बाहर आना बाकी है। उन्होंने कहा कि वह इस व्यवस्था को सुधारने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन तब तक वह सत्ता में नहीं रह पाईं।

Tags:
  • Uma Bharti
  • उमा भारती
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • सौरभ शर्मा
  • Saurabh Sharma
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर