MP Weather Update: प्रदेश में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Published:
Share
MP Weather Temperature
MP Weather Temperature

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम खराब होने वाला है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। सूबे के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि 18, 19, 20 और 21 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। लोगों को इन तारीखों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बुधवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, शहडोल, सागर, नर्मदापुरम, चंबल, जबलपुर संभागों में बारिश हुई। एमपी के कुछ हिस्सों में मौसम 18 सितंबर भी ऐसा ही रह सकता है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 4 प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 23.6°C डिग्री, इंदौर में 22.2°C डिग्री, ग्वालियर में 28°C डिग्री, और जबलपुर में 25.6°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। ग्वालियर में 35.7 डिग्री, नरसिंहगढ़ में 35.2 डिग्री, पृथ्वीपुर में 34.9 डिग्री, श्योपुर में 34.4 डिग्री और दतिया में 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।

f45ba617-8fb
f45ba617-8fb


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर थोड़ा थम सा गया है। पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 42.1 इंच बारिश हो चुकी है।

बता दें कि एमपी में अब तक 35.2 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 6.9 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।

बुधवार को MP के खकनार में 160 मिमी, बुरहानपुर में 118 मिमी, नेपानगर में 97 मिमी, पांढुर्णा में 90 मिमी, रौन में 86 मिमी बारिश दर्ज की गई।

bf7c2edc-eeb
bf7c2edc-eeb


मध्य प्रदेश में मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के तीसरे सप्ताह से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होगी, लेकिन मानसून की आखिरी बौछारें परेशानी का कारण बन सकती हैं।

एमपी में मौसम

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में एमपी के बुरहानपुर, खरगौन और बड़वानी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और झंझावात की संभावना है। कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है।

गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां और सिंगरौली जिले शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक और झंझावात के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले तीन दिन हल्की बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

इंदौर में चूहाकांड के बाद MY अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सफाई के लिए दिलाई शपथ

सूरजपुर में 594 NHM कर्मचारी बर्खास्त,छत्तीसगढ़ में अब तक 794 कर्मचारियों की सेवा समाप्त

भोपाल रेप कांड के आरोपी वकील यावर खान ने चली हैबियस कॉरपस की चाल, HC ने नहीं दी राहत

2da78ce3-d78
2da78ce3-d78


Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी में मौसम
  • मौसम विभाग
  • भारी बारिश
  • येलो अलर्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर