एमपी में यूट्यूबर्स पर कसी जाएगी नकेल, सीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Anjali Dwivedi | Dec 19, 2025, 16:17 IST
cm mohan yadav
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूट्यूबर्स पर कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम ने डीजीपी को फ्री हैंड किया। सड़क हादसों को रोकने के लिए भी कड़े कदम उठाने की बात कही।
MP News: मध्य प्रदेश सरकार अब यूट्यूबर्स पर कड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रही है। खासकर जो तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर सरकार, विभागों और आम जनता को परेशान करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन यूट्यूबर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए डीजीपी कैलाश मकवाना को पूरी छूट दी है।
सीएम ने इस निर्देश के पहले, पूर्व आईपीएस अधिकारी जी. जनार्दन का जिक्र किया। जी. जनार्दन साल 2004 में उज्जैन के एसपी थे। तब उन्होंने एक बड़ी कार्रवाई की थी, जो चर्चा का विषय बन गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे जी. जनार्दन ने कार्रवाई की थी, ठीक वैसे ही कार्रवाई अब फिर से की जाए।
ये भी पढ़ें...कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्रियों की तारीफ की तो दिग्विजय सिंह ने कहा- धन्यवाद कलाकार जी!
मुख्यमंत्री ने नवंबर के आखिरी सप्ताह में रायपुर में डीजीपी-आइजी कॉन्फ्रेंस के निर्देश दिए थे। गुरुवार 18 दिसंबर को उन्होंने पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने यूट्यूबर्स के खिलाफ कार्रवाई की बात की। उन्होंने कहा कि इस पर जल्द कदम उठाए जाएं।
ये भी पढ़ें...अब नहीं लगाने होंगे नगर निगम ऑफिस के चक्कर, मैरिज रजिस्ट्रेशन अब ऑनलाइन
इस बैठक में, सीएम ने हर साल होने वाली सड़क हादसों में मौतों पर भी चिंता जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क हादसों को कम करने के लिए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। इसके साथ ही, हर संभव प्रयास किए जाएं ताकि इन हादसों में मौतों को रोका जा सके। वरिष्ठ अधिकारियों को आकस्मिक निरीक्षण शुरू करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें...रतलाम में रिटायर्ड शिक्षिका पर कुरआन जलाने का आरोप, मुस्लिम समाज ने थाने को घेरा
सीएम ने यह भी कहा कि पुलिस भर्ती बोर्ड की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाए। इसके लिए संबंधित विभागों को जल्दी कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है।
ये भी पढ़ें...सतना HIV संक्रमण मामले में बड़ा एक्शन, ब्लड बैंक प्रभारी समेत तीन नपे
पूर्व आईपीएस जी. जनार्दन का जिक्र क्यों?
ये भी पढ़ें...कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्रियों की तारीफ की तो दिग्विजय सिंह ने कहा- धन्यवाद कलाकार जी!
डीजीपी-आइजी कॉन्फ्रेंस के बाद सीएम का कड़ा संदेश
ये भी पढ़ें...अब नहीं लगाने होंगे नगर निगम ऑफिस के चक्कर, मैरिज रजिस्ट्रेशन अब ऑनलाइन
सड़क हादसों पर हुई मौतों पर चिंता जताई
ये भी पढ़ें...रतलाम में रिटायर्ड शिक्षिका पर कुरआन जलाने का आरोप, मुस्लिम समाज ने थाने को घेरा
पांच प्वाइंट्स में समझें क्या है पूरा मामला
|
पुलिस भर्ती प्रक्रिया में तेजी के दिए निर्देश
ये भी पढ़ें...सतना HIV संक्रमण मामले में बड़ा एक्शन, ब्लड बैंक प्रभारी समेत तीन नपे
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman