एमपी कर्मचारी चयन मंडल ESB का परीक्षा कैलेंडर इस दिन होगा जारी, इतनी परीक्षाएं होंगी

Sanjay Gupta | Dec 11, 2025, 14:05 IST
Share
MPESB Exam Calendar 2026 Released Soon with Multiple Recruitment Eligibility Exams
MPESB Exam Calendar 2026 Released Soon with Multiple Recruitment Eligibility Exams

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) का परीक्षा कैलेंडर 2026 जल्द जारी हो सकता है। इसमें कई भर्ती और पात्रता परीक्षाएं होंगी। मुख्य पदों के लिए भर्ती और अलग-अलग विभागों से आई डिमांड के मुताबिक परीक्षाएं शामिल होंगी।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) का परीक्षा (एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर) कैलेंडर 2026 इसी सप्ताह संभावित है। अब कर्मचारी चयन मंडल ( ESB )की भी तैयारियां हो गई हैं।

वह भी इसी सप्ताह एक-दो दिन के भीतर ही कैलेंडर जारी करने जा रहा है। कैबिनेट मीटिंग खजुराहो में होने के बाद चेयरमैन संजय शुक्ला द्वारा इस संबंध में मीटिंग करके इसे जारी करने के निर्देश दिए हैं।

भर्ती, पात्रता व कई परीक्षाएं होंगी शामिल

द सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार, एमपी कर्मचारी चयन मंडलके कैलेंडर में कई भर्ती और पात्रता परीक्षाएं शामिल होंगी। अब तक जितने विभागों ने भर्ती के लिए डिमांड दी है, उनकी परीक्षाएं इसमें रखी गई हैं। कुल मिलाकर, इन परीक्षाओं से 7 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होने की उम्मीद है।

ईएसबी परीक्षा कैलेंडर से जुड़ी इस खबर को शॉर्ट में समझें

  1. ईएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026: कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) का परीक्षा कैलेंडर इस सप्ताह जारी होने की संभावना है।
  2. भर्ती परीक्षाएं: सूबेदार/एसआई, समूह 1, समूह 2 और जेल प्रहरी जैसी प्रमुख भर्ती परीक्षाएं शामिल होंगी।
  3. स्वास्थ्य विभाग और प्रशिक्षण अधिकारी: स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी पद और विभिन्न विभागों के प्रशिक्षण अधिकारियों की चयन परीक्षाएं भी संभावित हैं।
  4. प्रवेश परीक्षाएं: ईएसबी डेयरी डिप्लोमा, प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट और पीएचटी जैसी प्रवेश परीक्षाएं कराएगा।
  5. पात्रता परीक्षाएं: प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा सहित सालाना पात्रता परीक्षाएं भी इस कैलेंडर में होंगी।

यह भर्ती परीक्षाएं संभावित

भर्ती परीक्षाओं में मुख्य रूप से सूबेदार/एसआई की भर्ती है, जो पहले ही 500 पदों के लिए घोषित हो चुकी है। इसके अलावा, समूह 2 उपसमूह 3 और समूह 1 उपसमूह 2 की भर्ती की भी संभावना है।

साथ ही, जेल प्रहरी की परीक्षा, समूह 2 उपसमूह 4 और समूह 3 सब इंजीनियर की भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल भी आ सकता है। अलग-अलग विभागों के प्रशिक्षण अधिकारियों के लिए चयन परीक्षा और स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी के पदों की भी संभावना है। वहीं, साल 2026 के आखिर तक पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा भी हो सकती है।

खबरें ये भी...

ईएसबी सिपाही भर्ती में धार, आलीराजपुर जैसे आदिवासी जिले वालों को सेंटर 800 किमी दूर दिए

ओबीसी आरक्षण केस में सरकार का शपथपत्र, ईएसबी भर्ती में अनारक्षित कोटे के 78 फीसदी पद आरक्षित के पास गए

प्रवेश परीक्षाएं भी होंगी

इसके अलावा, विभागों से आई डिमांड के हिसाब से ईएसबी डेयरी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा, प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट और पीएचटी जैसी प्रवेश परीक्षाएं भी कराएगा। ये भी उसके शेड्यूल में शामिल हो सकती हैं।

पात्रता परीक्षाओं का भी होगा आयोजन

इन सभी के साथ सालाना होने वाली पात्रता परीक्षाएं भी शेड्यूल में होंगी। इसमें मुख्य तौर पर प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा है।

खबरें ये भी...

MPPSC का परीक्षा कैलेंडर कब आ रहा है, राज्य सेवा 2026 प्री कब होगी

MPPSC सेट में 1.46 लाख आवेदन आए, आयोजन के लिए हुई स्टियरिंग कमेटी की बैठक

Tags:
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर
  • ईएसबी
  • एमपी कर्मचारी चयन मंडल
  • mppsc
  • कर्मचारी चयन मंडल ( ESB )
  • ईएसबी परीक्षा कैलेंडर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज