2026 में 14,000 से अधिक पदों के लिए होंगी 22 भर्ती परीक्षाएं, देखें MPPSC-ESB Exam Calendar
Manya Jain | Jan 02, 2026, 14:30 IST
mppsc esb exam calendar 2026 govt jobs
MPPSC और ESB ने 2026 का कैलेंडर जारी किया है। 14 हजार से ज्यादा पदों के लिए 22 भर्ती परीक्षाएं होंगी। अगर आप MP में सरकारी नौकरी ढूढंने वाले ये खबर जरूर पढ़ें।
इस साल होने वाली भर्ती और परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। MPPSC और ESB के मुताबिक, 2026 में कुल 14 हजार से ज्यादा पदों के लिए 22 भर्ती परीक्षाएं होंगी। ये भर्तियां राज्य के प्रशासनिक, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य अहम विभागों में के लिए होंगी।
इनमें से 10 प्रमुख परीक्षाएं MPPSC द्वारा आयोजित की जाएंगी। वहीं, 16 परीक्षाएं कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के जिम्मे होंगी। इसके अलावा, राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए लगभग 30 हजार पदों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) आयोजित की जाएगी।
महिला एवं बाल विकास, डेयरी और कृषि जैसे क्षेत्रों में डिप्लोमा और ट्रेनिंग के लिए भी प्रवेश परीक्षाएं होंगी।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC एक्जाम कैलेंडर 2026) 2026 में राज्य सेवा की परीक्षा आयोजित करेगा। इसमें 155 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर और डीएसपी जैसे पद शामिल हैं। आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
इस बार अपर कलेक्टर के 17 पद और डीएसपी के 18 पद हैं। राज्य सेवा के 155 पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवारों को 10 जनवरी से 9 फरवरी तक आवेदन करना होगा। राज्य सेवा और राज्य वन सेवा की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफलता पाने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन 7 से 12 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Skill India Internship 2026 से घर बैठे पाएं फ्री सरकारी सर्टिफिकेट
उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती तीन चरणों में होगी। पहले चरण की परीक्षा जनवरी में होगी। दूसरा चरण जुलाई में और तीसरा अगस्त में आयोजित होगा। कंप्यूटर साइंस सब्जेक्ट के लिए परीक्षा 4 जनवरी 2026 को होगी। डिप्टी डायरेक्टर/प्रिंसिपल/असिस्टेंट डायरेक्टर (टेक्निकल) के लिए परीक्षा 22 फरवरी 2026 को होगी। राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2025 का आयोजन 22 मार्च 2026 को होगा।
ये भी पढ़ें...राजस्थान पटवारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट, जानें कटऑफ लिस्ट
मध्य प्रदेश में एक बड़ी शिक्षक भर्ती की योजना बन रही है। राज्य सरकार 2026 में शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) आयोजित करेगी। इसके जरिए लगभग 30 हजार शिक्षक पदों को भरा जाएगा। ये पद प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के लिए होंगे।
राज्य में वर्ग-1, 2 और 3 के कुल 42 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। इनमें से 30 हजार पदों के लिए पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस भर्ती से राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा, स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने का लक्ष्य भी है।
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा | जुलाई-2026 | सितम्बर-2026
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा | अगस्त-2026 | अक्टूबर-2026
ये भी पढ़ें...बोर्ड परीक्षा से एंट्रेंस टेस्ट तक, ये है Exam Calendar 2026
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अगले तीन सालों में 22 हजार 500 पुलिसकर्मियों की भर्ती की योजना है। यह भर्ती राज्य की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।
2026 में पहली बार 7 हजार 500 पुलिस आरक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती अक्टूबर से दिसंबर तक आयोजित होने की योजना है।
इसके अलावा सूबेदार और उपनिरीक्षक के 500 पदों पर भी भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होगी। जबकि परीक्षा 9 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
इस साल के मई-जून में ESB की 5 बड़ी भर्ती परीक्षाएं (esb exam calendar 2026) होने वाली हैं।एनीमल हसबेंडरी और डेयरी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा मई 2026 में होगी। इसका रिजल्ट जून 2026 में आने की संभावना है। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश परीक्षा भी मई 2026 में होगी। इसका रिजल्ट जून 2026 में देखने को मिल सकता है।
प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST) और जनरल नर्सिंग एवं प्रेडवाइफरी ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट (GNM / ST) जून 2026 में आयोजित होंगे। इन दोनों का रिजल्ट जुलाई 2026 में आ सकता है। पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा जून 2026 में होगी। रिजल्ट जुलाई 2026 के आस-पास घोषित हो सकता है।
पीएटी प्रवेश परीक्षा जून 2026 में आयोजित होगी। इसका रिजल्ट जुलाई 2026 तक जारी हो सकता है।
ये भी पढ़ें...2 जनवरी का इतिहास: भारत रत्न, पाबंदी से लेकर सम्मान तक का सफर
वन और जेल विभाग में भी भर्ती के मौके हैं। क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित होगी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1426 पदों को भरा जाएगा।
इनमें से 10 प्रमुख परीक्षाएं MPPSC द्वारा आयोजित की जाएंगी। वहीं, 16 परीक्षाएं कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के जिम्मे होंगी। इसके अलावा, राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए लगभग 30 हजार पदों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) आयोजित की जाएगी।
महिला एवं बाल विकास, डेयरी और कृषि जैसे क्षेत्रों में डिप्लोमा और ट्रेनिंग के लिए भी प्रवेश परीक्षाएं होंगी।
155 पदों पर होगी भर्ती
इस बार अपर कलेक्टर के 17 पद और डीएसपी के 18 पद हैं। राज्य सेवा के 155 पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवारों को 10 जनवरी से 9 फरवरी तक आवेदन करना होगा। राज्य सेवा और राज्य वन सेवा की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफलता पाने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन 7 से 12 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Skill India Internship 2026 से घर बैठे पाएं फ्री सरकारी सर्टिफिकेट
तीन चरणों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा
| परीक्षा का नाम | तारीख (संभावित) | सोर्सेज |
|---|---|---|
| राज्य सेवा मुख्य परीक्षा- 2025 | हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोजित होगी | - |
| सहायक प्राध्यापक (कंप्यूटर साइंस) परीक्षा- 2025 | 4 जनवरी 2026 | मप्र उच्च शिक्षा विभाग |
| उप संचालक प्राचार्य- वर्ग 2 सहायक संचालक(तकनीकी)- 2025 | 22 फरवरी 2026 | - |
| राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा- 2026 | 22 मार्च 2026 | - |
| राज्यसेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 | 26 अप्रैल 2026 | - |
| सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 (पहला चरण) | 12 जुलाई 2026 | मप्र उच्च शिक्षा विभाग |
| सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 (दूसरा चरण) | 2 अगस्त 2026 | मप्र उच्च शिक्षा विभाग |
| सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2026 (तीसरा चरण) | 30 अगस्त 2026 | मप्र उच्च शिक्षा विभाग |
| राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 | 7 से 12 सितंबर 2026 | - |
| राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026 | 27 सितंबर 2026 | राज्य सेवा एवं |
| राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 | 26 अप्रैल 2026 | - |
30 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती
राज्य में वर्ग-1, 2 और 3 के कुल 42 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। इनमें से 30 हजार पदों के लिए पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस भर्ती से राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा, स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने का लक्ष्य भी है।
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा | जुलाई-2026 | सितम्बर-2026
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा | अगस्त-2026 | अक्टूबर-2026
ये भी पढ़ें...बोर्ड परीक्षा से एंट्रेंस टेस्ट तक, ये है Exam Calendar 2026
पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां
2026 में पहली बार 7 हजार 500 पुलिस आरक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती अक्टूबर से दिसंबर तक आयोजित होने की योजना है।
इसके अलावा सूबेदार और उपनिरीक्षक के 500 पदों पर भी भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होगी। जबकि परीक्षा 9 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
मई-जून 2026 में ESB की 5 बड़ी परीक्षाएं
प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST) और जनरल नर्सिंग एवं प्रेडवाइफरी ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट (GNM / ST) जून 2026 में आयोजित होंगे। इन दोनों का रिजल्ट जुलाई 2026 में आ सकता है। पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा जून 2026 में होगी। रिजल्ट जुलाई 2026 के आस-पास घोषित हो सकता है।
पीएटी प्रवेश परीक्षा जून 2026 में आयोजित होगी। इसका रिजल्ट जुलाई 2026 तक जारी हो सकता है।
ये भी पढ़ें...2 जनवरी का इतिहास: भारत रत्न, पाबंदी से लेकर सम्मान तक का सफर
वन और जेल विभाग में भी भर्ती
ESB लेगा 14 बड़ी परीक्षाएं
| परीक्षा का नाम | पद संख्या | परीक्षा तारीख (संभावित) | रिजल्ट की तारीख (संभावित) |
|---|---|---|---|
| सूबेदार/उप निरीक्षक भर्ती | 500 | 16 जनवरी-2026 से प्रस्तावित | फरवरी 2026 (प्रथम चरण) |
| समूह-02 उप समूह-03 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2025 | 454 | 23 जनवरी-2026 से प्रस्तावित | फरवरी-2026 |
| समूह-01 उपसमूह-02 | 429 | 10 फरवरी-2026 से प्रस्तावित | मार्च-2026 |
| तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत चयन परीक्षा | 888 | 8 फरवरी-2026 से प्रस्तावित | मार्च-2026 |
| समूह-05 स्टाफ नर्स संयुक्त भर्ती परीक्षा | 300 | फरवरी-2026 | मार्च-2026 |
| क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी, सहायक | 1426 | मार्च-2026 | अप्रैल-2026 (प्रथम चरण) |
| संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल के तहत (अस्पताल सहायक, चतुर्थ श्रेणी) के रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा | 7287 | मार्च-2026 | अप्रैल-2026 |
| समूह-02 उप समूह-04 | 500 | अप्रैल-2026 | जून-2026 |
| समूह-03 उपयंत्री | 900 | अप्रैल-2026 | जून-2026 |
| समूह-02 उप समूह-02 | 131 | सितंबर-2026 | नवम्बर-2026 |
| समूह-04 के तहत सहायक वर्ग-03 व अन्य समकक्ष पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा | 200 | सितंबर-2026 | नवम्बर-2026 |
| समूह-02 उप समूह-01 | — | अक्टूबर-2026 | नवम्बर-2026 |
| पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा (प्रथम चरण) | 7500 | अक्टूबर-2026 | दिसम्बर-2026 |
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari