MPPSC से उम्मीदवारों ने की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा आगे बढ़ाने की मांग
Reena Sharma Vijayvargiya | Mar 24, 2025, 17:42 IST
The sootr
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से स्टूडेंट्स ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग की है। उम्मीदवारों ने शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्तिगत रूप से अपने-अपने आवेदन मप्र लोक सेवा आयोग को सौंपे।
MP News : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से स्टूडेंट्स ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग की है। उम्मीदवारों ने शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्तिगत रूप से अपने-अपने आवेदन मप्र लोक सेवा आयोग को सौंपे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी छात्रों को सहयोग किया। सभी ने एमपीपीएससी से सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2024 को स्थगित करके तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है।
लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2024 के इंटरव्यू इसी साल होने वाले हैं। 1800 से ज्यादा पदों के लिए यह परीक्षा दो चरणों में 1 जून व 29 जुलाई को होनी है। इसके अलावा, स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस सहित अन्य परीक्षाएं भी इसी साल होंगी। इन सबके इंटरव्यू भी इसी वर्ष के अंत तक होने वाले हैं। पीएससी ने जून 2026 तक 100 फीसदी बैकलॉग खत्म करने पर काम शुरू कर दिया है। पीएससी की परीक्षा 1 जून को होनी है, लेकिन इसके पहले साल 2022 के सभी यानी 1669 पदों के इंटरव्यू होंगे।
ये खबर भी पढ़ें : MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 | PG डिग्री और 55% अंक विवाद पर मिला अहम जवाब
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के उम्मीदवार स्टूडेंट्स ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से अपील करते हुए कहा:
"हमेशा छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने वाले एमपीपीएससी विभाग से इस बार भी निवेदन है कि इस परीक्षा को आगे बढ़ाया जाए, जिससे अधिकतम एवं योग्य उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सके।"
ये खबर भी पढ़ें : MPPSC प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में महिलाओं के साथ भेदभाव, लास्ट डेट दो हफ्ते बढ़ाने HC का आदेश
उम्मीदवारों ने 1 जून 2025 से प्रस्तावित सहायक प्राध्यापक परीक्षा को सितंबर-अक्टूबर माह तक आगे बढ़ाने और अगस्त माह तक फॉर्म भरने का मौका दिए जाने का प्रस्ताव रखा है। स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग के लिए कई कारण बताए हैं, जो इस प्रकार हैं:
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2022 के सभी 35 विषयों के इंटरव्यू 30 मई तक पूरे किए जाएंगे। चयन सूची भी जारी की जाएगी। वैसे भी राज्य सेवा परीक्षा-2023, 2024 व 2025 के इंटरव्यू भी इसी साल करवाने का शेड्यूल पीएससी पहले ही जारी कर चुका है।
1800 से ज्यादा पदों के लिए होनी है परीक्षा
ये खबर भी पढ़ें : MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 | PG डिग्री और 55% अंक विवाद पर मिला अहम जवाब
उम्मीदवारों ने की अपील
"हमेशा छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने वाले एमपीपीएससी विभाग से इस बार भी निवेदन है कि इस परीक्षा को आगे बढ़ाया जाए, जिससे अधिकतम एवं योग्य उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सके।"
ये खबर भी पढ़ें : MPPSC प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में महिलाओं के साथ भेदभाव, लास्ट डेट दो हफ्ते बढ़ाने HC का आदेश
सितंबर-अक्टूबर माह में हो परीक्षा
- यूजीसी नेट जून 2025 की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को भी इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो जाएगा।
- सैकड़ों नेट/नेट क्वालिफाई अभ्यर्थियों का अभी पोस्ट ग्रेजुएशन का अंतिम सेमेस्टर बाकी है। परीक्षा आगे बढ़ाने से उन छात्रों को भी इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल जाएगा।
- सहायक प्राध्यापक परीक्षा साल 2022 की प्रक्रिया अभी पूर्ण नहीं हुई है, जिसके कारण 2022 की परीक्षा में चयनित होने वाले छात्र 2025 की परीक्षा में भी शामिल होंगे। हो सकता है कि वे दोनों परीक्षाओं में चयन लेकर एक सीट बर्बाद करें।
- 9 से 14 जून के मध्य राज्य सेवा 2025 की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है, बहुत से अभ्यर्थी दोनों परीक्षाओं में शामिल होंगे, जिसके कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
- अभी सीएसआईआर नेट की परीक्षा का अंतिम परिणाम नहीं आया है।
- सहायक प्राध्यापक साल 2022 की परीक्षा के कुछ विषयों में पदों से तीन गुना योग्य उम्मीदवार भी नहीं मिल पाए हैं।
30 मई तक होने हैं 35 विषयों के इंटरव्यू
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA