MPPSC न्याय यात्रा के पहले NEYU नेता राधे जाट व अन्य गिरफ्तार, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की

Sanjay Gupta | Jan 15, 2026, 19:50 IST
Share
mppsc nyay yatra
mppsc nyay yatra

15 जनवरी को MPPSC न्याय यात्रा 2.0 से पहले NEYU के नेता राधे जाट और अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें प्रतिबंधात्मक धारा में अरेस्ट किया है।

News in Short

  • NEYU ने पीएससी से विभिन्न मांगों को लेकर न्याय यात्रा 2.0 निकालने का आह्वान किया था।
  • भंवरकुआं के टीआई राजकुमार यादव ने कहा कि आंदोलनकारियों पर प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई की गई है।
  • गिरफ्तारी के बाद आंदोलनकारी युवा भंवरकुआं थाने के बाहर जमा हो गए हैं और रिहाई की मांग कर रहे हैं।
  • इससे पहले 1 जनवरी 2025 को भी राधे जाट और रणजीत किसानवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
  • किसानवंशी ने वीडियो संदेश में गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि वे शांति से ज्ञापन देना चाहते थे।

News in Detail

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) से विविध मांगों को लेकर न्याय यात्रा 2.0 निकालने का आह्वान छात्र संगठन नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) ने किया था। यात्रा निकलने से पहले ही 15 जनवरी को सुबह आंदोलनकारी राधे जाट व अन्य चार-पांच नेतओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब आंदोलनकारी युवा शाम को भंवरकुआं थाने के बाहर जमा है और रिहाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने यह धारा लगाई है

भंवरकुआं थाना टीआई राजकुमार यादव ने आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों पर प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई की गई है। फिलहाल टीआई ने नाम नहीं बताएं है कि किस-किस को गिरफ्तार किया है। टीआई ने कहा कि अभी कार्रवाई जारी है।

MPPSC महाआंदोलन: इंदौर में 15 जनवरी की न्याय यात्रा 2.0 को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी

मध्यप्रदेश के भोपाल मंडल की 12 ट्रेनों का प्रयागराज के इन स्टेशनों पर स्टॉपेज

इधर आंदोलनकारी थाने के बाहर डटे

उधर आंदोलनकारी युवा गिरफ्तारी से नाराज होकर भंवरकुआं थाने के बाहर जमा हो गए हैं। भारी तादाद में यह युवा थाने के बाहर सामने की ओर रोड किनारे बैठे हैं और रिहाई की मांग कर रहे हैं।

अभी किन-किन को गिरफ्तार किया है इनके नाम सामने नहीं आए हैं। इसके पहले भी पुलिस ने एक जनवरी 2025 को जाट और रणजीत किसानवंशी को उनके घर से उठाकर करीब 15 घंटे तक गाड़ी में घुमाया था। फिर गिरफ्तारी दिखाई थी। इसके बाद में हाईकोर्ट से उनकी जमानत हुई थी।

MPPSC
MPPSC


MPPSC न्याय यात्रा 2.0 पर पुलिस का पहरा, उम्मीदवारों के एकत्र होने पर रोक, आंदोलनकारियों के फोन बंद

अफसर की डेस्क पर मिले 20 हजार आपत्ति फॉर्म, कांग्रेस का आरोप-वोटर लिस्ट से नाम हटवाने की साजिश

वीडियो संदेश किया जारी

उधर किसानवंशी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि- राधे जाट व अन्य चार-पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, यह असंवैधानिक है। हम शांति से पीएससी से मांगों को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे। लेकिन अब वह भी गुनाह हो गया है। पुलिसिया कार्रवाई गलत है। हम आह्वान करते हैं कि इसके विरोध में सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाइए और हर जिले में मांगों को लेकर कल ज्ञापन दीजिए।

इनकी हुई गिरफ्तारी

द सूत्र को मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर इन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

1.राधे उर्फ राधे श्याम जाट उम्र 38 वर्ष निवासी अंपायर विक्ट्री न्यू आरटीओ रोड भावरकुआं।
2.आदित्य शर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी पलाश परिसर ओमेक्स सिटी।
3.रवि पटेल उम्र 22 वर्ष सर्वानंद नगर भोलाराम मार्ग।
4.प्रतीक तिवारी उम्र 26वर्ष लिंबोदी।
5.यश धावरी उम्र 22 वर्ष,शिवमपुरी सेल्टा ग्राउंड भंवरकुआं।

इस सभी के खिलाफ थाना भंवरकुआं में इश्तगासा क्रमांक 0026 /2026 धारा 126 135(3) 170 BNS 2023 का पंजीबद्ध किया गया है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • NEYU
  • भंवरकुआं थाना
  • mppsc
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा