MPPSC राज्य वन सेवा में कम पद, पहली बार दिव्यांग को पद देने से विवाद, पहले कभी नहीं दिए

Sanjay Gupta | Published:
Share
mppsc
mppsc

मप्र लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2026 के लिए 36 पदों का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें दिव्यांगों के लिए आरक्षण पहली बार दिया गया है।

INDORE. MPPSC ने 31 दिसंबर को राज्य सेवा परीक्षा के साथ ही राज्य वन सेवा परीक्षा 2026 के लिए भी नोटिफिकेशन दिया है। इसमें केवल 36 पद है। इसमें एक पद में दिव्यांग के लिए भी आरक्षण दिया गया है। इसे लेकर विवाद हो रहा है। उम्मीदवारों का कहना है कि पहले कभी भी इसमें दिव्यांग के लिए आरक्षण नहीं था। ये आरक्षण वर्दीधारी पद में नहीं होता है।

इस पद के लिए रखा गया दिव्यांग आरक्षण

राज्य वन सेवा परीक्षा 2026 के लिए सहायक वन संरक्षक के लिए 6 पद आए हैं। वन क्षेत्रपाल के लिए 30 पद हैं। इसमें वन क्षेत्रपाल में एससी के लिए 10 और एसटी के लिए 20 पद है। यानी पूरे 30 पद बैकलाग कैटेगरी है। वहीं पहली बार सहायक वन संरक्षक में दिव्यांग के लिए पद आरक्षित हुए है। इसमें दो पद दिव्यांग के लिए रखे गए हैं।

mppsc
mppsc


ये भी पढ़ें...MPPSC की भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त, अब फैसले पर टिकीं नियुक्तियां

ये भी पढ़ें...MPPSC राज्य वन सेवा, हैंडलूम, असिस्टेंट प्रोफेसर के रिजल्ट जारी करने में जुटा

पहले ही कम पद आए हैं

सहायक वन संरक्षक के 6 पदों में दो ओबीसी के लिए हैं। वहीं एक-एक पद एससी, एसटी, अनारक्षित और EWS कैटेगरी के लिए है। इसमें से दो पद दिव्यांग के लिए चले जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवार खासे निराश है। उम्मीदवारों का कहना है कि वर्दीधारी पदों में दिव्यांग आरक्षण नहीं होता है। इसके पहले राज्य वन सेवा में यह पद नहीं दिए गए। इसके पहले के नोटिफिकेशन में तो साफ लिखा हुआ रहता था कि दिव्यांगजन इसके लिए आवेदन नहीं करें।

mppsc
mppsc


mppsc
mppsc


ये भी पढ़ें...MPPSC अब हैंडलूम, राज्य वन सेवा के भी रिजल्ट करेगा जारी, असिस्टेंट प्रोफेसर के होने लगे

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश MPPSC 2025 में केवल 158 पद, राज्य वन सेवा का हुआ जीरो ईयर

पीएससी का यह है कहना

वहीं पीएससी का तर्क है कि नोटिफिकेशन में किस पद किस कैटेगरी में जाएंगे। क्या योग्यता होना है यह विभाग ही तय करता है। विभाग द्वारा ही दो पद दिव्यांग कैटेगरी के लिए भेजे गए थे, उसी के अनुसार विज्ञापन जारी हुआ है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • पीएससी
  • दिव्यांग
  • सहायक वन संरक्षक
  • राज्य वन सेवा
  • mppsc
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक