MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 टॉपर, किसी के पिता की प्रसाद की तो किसी की किराने की दुकान

Sanjay Gupta | Published:
Share
mppsc-state-service-exam-2023
mppsc-state-service-exam-2023

मप्र लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप किया है। डीएसपी में नारीशक्ति की जीत हुई है। 13 पद महिलाओं के खाते में गए हैं। इंदौर में पढ़ाई करने वाले टॉपर्स ने द सूत्र को धन्यवाद दिया है।

Indore. मप्र लोक सेवा आयोग पीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 229 इस परीक्षा में थे। 87 फीसदी फार्मूले से रिजल्ट जारी हुआ है। इसमें पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप किया है। वहीं डीएसपी में नारीशक्ति भारी पड़ी है और 13 पद उनके खाते में गए हैं। सभी टॉपर्स ने 'द सूत्र' को रिजल्ट जारी कराने के लिए गई पहल और सटीक खबरों के लिए धन्यवाद दिया है। वहीं कई टॉपर्स की पढ़ाई इंदौर में ही हुई है।

पन्ना के अजीत मिश्रा हुए टॉपर

पन्ना के अजीत मिश्रा ने पीएससी 2023 में टॉप किया है। उनके पिता किसान हैं और मां हाउसवाइफ हैं। वह साल 2022 में पहले नायब तहसीलदार चयनित होकर अभी मैहर में पदस्थ है। साल 2024 में वह असिस्टेंट डायरेक्टर फायनेंस के पद पर चयनित हुए थे। उन्होंने 'द सूत्र' को बताया कि यह उनका चौथा प्रयास था। वह इंदौर होलकर कॉलेज से बीएससी है। लगातार वह जुटे रहे और प्रयास था कि उच्च पद को प्राप्त कर सकूं तो वह आज उनका और माता-पिता का सपना पूरा हो गया।

ये भी पढ़ें...MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, डीएसपी में 13 महिलाएं, पन्ना के अजीत मिश्रा टॉपर

डीएसपी के बाद डिप्टी कलेक्टर अभिषेक जैन

वहीं दमोह के अभिषेक जैन इस बार डिप्टी कलेक्टर बने हैं और चौथे पायदान पर रहे हैं। वह इसके पहले 2024 में डीएसपी पर चयनित हुए थे। हालांकि अभी 2024 वालों की ज्वाइनिंग नहीं हुए और इसके पहले ही वह डिप्टी कलेक्टर हो गए हैं। उनके पिता नोटरी एडवोकेट है। वह होलकर कॉलेज इंदौर से पढ़े हुए हैं और इंदौर से जीएसीसी से एमए किया है। वह इसके पहले जनपद सीईओ, लेखा सेवा में भी चयनित हो चुके हैं। अभी जनपद सीईओ लखनादौन में पदस्थ है।

ये भी पढ़ें...MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए आई खुशखबरी, मिलेंगे नए अधिकारी

टॉप थ्री रैंक पर सागर के स्वर्णकार

वहीं सागर के यशपाल स्वर्णकार टॉप थ्री रेंक पर रहे हैं। वह अभी ऑडिट सेवा में है। साल 2021 में वह इसमें चयनित हुए थे, फिर वह 2022 में जीएसटी इंस्पैक्टर पर चयनित हुए। यह उनका तीसरा चयन है। उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास से यह हुआ है। पिता किसान है।

b28ad286-b4e
b28ad286-b4e


ये भी पढ़ें...कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को धमकी, छिंदवाड़ा से लौटते समय अज्ञात कॉलर ने की गाली-गलौज

प्रिया अग्रवाल के पिता की प्रसाद की दुकान

चयन सूची में छठे पायदान पर रही प्रिया अग्रवाल मूल रूप से सतना की है। उनके पिता की मंदिर के पास प्रसाद की दुकान है। इंदौर होलकर कॉलेज से उन्होंने बीएससी किया है और जीएसीसी इंदौर से एमए किया। वह लैबर डिपार्टमेंट में 2021 में चयनित हो चुकी है और अब डिप्टी कलेक्टर बनी है।

अदिति के पिता की किराने की दुकान

वहीं टॉप 10 रैंक पर रही अदिति जैन के पिता की छतरपुर के गांव में किराने की दुकान है। वह अभी ट्रेजरी ऑफिसर है। इसके पहले वह असिस्टेंट ट्रेजरी आफिसर पर और 2024 में ट्रेजरी ऑफिसर पर चयनित हुई थी। अब वह डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हुई है।

ये भी पढ़ें...एमपी पीएससी ने 2023-24 का परीक्षा कैलेंडर एक साल पहले किया घोषित, 13 परीक्षाओं के संभावित समय बताए

6d0945fa-b9a
6d0945fa-b9a


दूसरी रैंक पर भुवनेश चौहान

दूसरी रैंक पर है भुवनेश चौहान, 2021 के चयनित डीएसपी हैं। वह रायसेन जिले के ग्राम गूगलवाड़ा तहसील बाड़ी के निवासी हैं पिता किसान है और मां गृहणी है। इसके पूर्व फॉरेस्ट रेंजर और पटवारी पदों पर भी चयनित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि परिवार का संघर्ष देखा है लगातार मेहनत से और सभी के आशीर्वाद से यह चयन हुआ है।

27e5f959-c01
27e5f959-c01


टॉपर अजीत मिश्रा को 966 अंक मिले

परीक्षा में टॉपर ई डब्ल्यू एस कैटेगरी के अजीत मिश्रा रहे। इन्हें कुल 1575 में से 966 अंक मिले। इन्हें लिखित परीक्षा में 1400 में सबसे ज्यादा 821 अंक हासिल हुए और इंटरव्यू में 175 अंक में से 145 अंक हासिल हुए।

  • इसके बाद दूसरे नंबर पर भुवनेश चौहान को 941.75 अंक
  • तीसरे नंबर पर यशपाल स्वर्णकार को 909.25 अंक
  • चौथे नंबर पर अभिषेक जैन को 889.25 अंक
  • पांचवे पायदान पर अनुराग गुर्जर को 888.25 अंक
  • छठे पायदान पर प्रिया अग्रवाल को 885 अंक
  • सातवें पायदान पर अर्पिता राय को 869.50 अंक
  • आठवें पायदान पर सूरज सिंह को 862.50 अंक
  • नौवें पायदान पर कल्पेश सिंह को 862 अंक
  • दसवें पायदान पर अदिति जैन को 861.75 अंक हासिल हुए।
(लिखित परीक्षा 1400 अंक की और इंटरव्यू 175 अंक का होता है, कुल अंक 1575 होते हैं)

Tags:
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • पीएससी
  • राज्य सेवा परीक्षा 2023
  • द सूत्र
  • mppsc
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर