दो पहिया वाहन वाले सावधान! अब पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट, नहीं तो कटेगा चालान

Amresh Kushwaha | Nov 05, 2025, 09:15 IST
Share
no-helmet-no-ride-mp-pillion-passenger-6-november
no-helmet-no-ride-mp-pillion-passenger-6-november

मध्य प्रदेश में आज, 6 नवंबर से नया ट्रैफिक नियम लागू हो गए हैं। अब दो‑पहिया वाहन पर सवार पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। वहीं, इसके लिेए सख्त चेकिंग भी होगी।

भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में आज, 6 नवंबर से एक नया ट्रैफिक अभियान शुरू हो गया है। अब सिर्फ दो पहिया वाहन चालक ही नहीं, बल्कि पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है।

यदि पीछे बैठा व्यक्ति 4 साल से बड़ा है और उसने हेलमेट नहीं पहना, तो उसका चालान काटा जाएगा। एडीजी पीटीआरआई (ADG PTRI) के निर्देश के बाद यह नियम सख्ती से लागू किया गया है।

भोपाल में 16 जगह होगी सख्त चेकिंग

एडीजी पीटीआरआई (ADG PTRI) के निर्देश पर पूरे प्रदेश में यह नियम 6 नवंबर से लागू हो गया है। भोपाल में चारों ट्रैफिक जोनों में 4-4 पॉइंट बनाए गए हैं, यानी कुल 16 चेकिंग पॉइंट पर सघन जांच होगी। हर जोन में एक मोबाइल चेकिंग टीम भी तैनात रहेगी।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर में 23 मास्टर प्लान सड़कों के लिए बाधक हटाने का काम शुरू, निगम ने कैविएट लगाई

आज से होगा चालान

अब यदि पीछे बैठने वाले ने हेलमेट नहीं पहना, तो बिना किसी चेतावनी के सीधा चालान होगा। चालान की कार्रवाई पीओएस मशीन (POS - Point of Sale) से की जाएगी। जिनके पास ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा नहीं होगी, उनके चालान भी मशीन से ही बनाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल न्यूज: नगर निगम की भर्ती पर विवाद, पीईबी की परीक्षा पर एमआईसी ने जताई आपत्ति

हादसों के आंकड़े कर देंगे हैरान

सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी ने ट्रैफिक विभाग को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। वर्ष 2024 में राज्य में 56 हजार 669 सड़क हादसे हुए। इनमें 13 हजार 661 लोगों की मौत हुई।

इनमें से 53.8% मौतें बिना हेलमेट वालों की थीं। वहीं, जो लोग हेलमेट पहनते थे, उनमें मौत का प्रतिशत मात्र 17% रहा। ये आंकड़े बताते हैं कि हेलमेट पहनना जीवन रक्षक है।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश: 2000 ड्रोन से सजेगा भोपाल का आसमान, महाकाल से मेट्रो तक 3D ड्रोन शो की झलकियां

सख्ती के लिए तय किए गए मापदंड

  • प्रत्येक चेकिंग पॉइंट पर पर्याप्त स्टाफ तैनात रहेगा।
  • कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्न कैमरा या वेब कैमरा से रिकॉर्डिंग करेंगे।
  • बार-बार नियम तोड़ने वालों की जानकारी परिवहन विभाग को भेजी जाएगी।
  • ऐसे चालकों का लाइसेंस धारा 194-डी (Section 194-D) के तहत रद्द किया जा सकता है।
  • किसी भी गलत चालान या कार्रवाई के लिए जिम्मेदारी पुलिसकर्मी की होगी।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के भेरूघाट में बड़ा सड़क हादसा, टक्कर के बाद खाई में गिरी बस और कार, दो महिलाओं सहित तीन की मौत

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल न्यूज
  • ट्रैफिक विभाग
  • परिवहन विभाग
  • पीओएस मशीन
  • दो पहिया वाहन
  • हेलमेट पहनना अनिवार्य
  • एडीजी पीटीआरआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज