ऑपरेशन सिंदूर की गूंज: सोफिया-व्योमिका के सम्मान में एमपी में निकली तिरंगा यात्रा

Sandeep Kumar | May 15, 2025, 23:25 IST
Share
operation-sindoor-success
operation-sindoor-success

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में एमपी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राजधानी भोपाल में सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में यह यात्रा निकाली गई।

MP News: मध्य प्रदेश में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, और अन्य नेताओं ने भाग लिया। यात्रा में कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के योगदान को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत ने चौथे युद्ध में चार दिन में पाकिस्तान को धराशायी कर दिया। ग्वालियर में भी 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक' के बैनर तले तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह यात्रा निकाली गई थी।

a09dfe2f-893
a09dfe2f-893

ये खबर भी पढ़िए... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर भार्गव को 5 बार कहा विधायक, गोलू को भाग्यशाली नेता बताया

भोपाल में निकाली गई तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राजधानी भोपाल में सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में यह यात्रा निकाली गई। यात्रा में आम लोग, वरिष्ठजन, और विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु शामिल हुए। यात्रा रोशनपुरा चौराहा से शुरू होकर शास्त्री प्रतिमा चौराहा पर समाप्त हुई।

ये खबर भी पढ़िए... बांके बिहारी मंदिर के खजाने से बनेगा भव्य कॉरिडोर, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दी हरी झंडी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा

मोहन यादव ने कहा कि आजादी के बाद यह दूसरा युद्ध था। चौथे युद्ध में चार दिन में पाकिस्तान को धराशायी कर दिया। आतंकवादियों ने कहा था बता देना मोदी को, फिर आतंकियों के ताबूत पर पाकिस्तानी झंडा देखने को मिला। आज विजय जुलूस है, यह विजय यात्रा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की स्ट्राइक है, भारत का सिंदूर स्ट्राइक के रूप में प्रसिद्ध हो गई है।

ये खबर भी पढ़िए... कमलेश्वर डोडियार का बड़ा बयान-विजय शाह आदिवासी, इसलिए हो रहे टारगेट

उमड़ा जनसैलाब

तिरंगा यात्रा के समापन पर सीएम डॉ. मोहन यादव और वीडी शर्मा ने मंच से संबोधित किया। वीडी शर्मा ने कहा कि आज भोपाल बहन सोफिया कुरैशी और बहन व्योमिका सिंह के लिए जनसैलाब उमड़ा है। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि सुन ले बेटा पाकिस्तान, नीचे बैठी जनता बोली बाप है तेरा हिंदुस्तान।

ये खबर भी पढ़िए... मंत्री विजय शाह के बयान मामले में सीएम मोहन यादव बोले- कोर्ट के आदेश का पालन हुआ

ग्वालियर में भी हुआ आयोजन

ग्वालियर के एमएलबी कॉलेज स्थित फ्लैग पॉइंट से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो शहर के अलग-अलग चौक चौराहों से होती हुई फ्लैट पॉइंट पर ही समाप्त हुई। “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” के बैनर तले निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में सभी सामाजिक संस्थाएं, हजारों की संख्या में युवा, छात्र, बुजुर्ग, महिलाएं और राजनीतिक दल शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गुरुवार को भोपाल, ग्वालियर समेत मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना का मनोबल बढ़ाने और उनके शौर्य का सम्मान करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • भोपाल
  • वीडी शर्मा
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • तिरंगा यात्रा
  • ऑपरेशन सिंदूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती