मिर्ची बाबा का दावा: जहर देकर मारा जा रहा संतों को, CM को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग

Sandeep Kumar | Jul 19, 2025, 17:50 IST
Share
panchayati-shri-niranjani-akhada
panchayati-shri-niranjani-akhada

पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर वैराग्यानंद गिरी ने ज्योतिर्मयानंद गिरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने संतों की हत्या और धार्मिक अपराधों की जांच की मांग की है।

MP NEWS: पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उज्जैन के चार धाम आश्रम के महंत परमानंद गिरी के शिष्य ज्योतिर्मयानंद गिरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिर्ची बाबा ने कहा कि बड़े संतों की जहर देकर हत्या की जा रही है। उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है।

efe2fd49-27d
efe2fd49-27d


क्या है मिर्ची बाबा का दावा?

मिर्ची बाबा ने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा, “सनातन धर्म को बढ़ावा देने के बावजूद, परमानंद गिरी महाराज और उनके शिष्य ज्योतिर्मयानंद गिरी कई संतों की जहर देकर हत्या कर रहे हैं।” उन्होंने दिल्ली, हरिद्वार और चित्रकूट में हुई हत्याओं का उदाहरण दिया। मिर्ची बाबा ने उज्जैन के चार धाम आश्रम पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि ज्योतिर्मयानंद गिरी ने गुंडों के माध्यम से आश्रम पर कब्जा कर लिया।
ये खबर भी पढ़िए... मिर्ची बाबा ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को बताया धर्म विरोधी, बोले- मेरा राजनीति से मोहभंग

घटनाओं की जांच होनी चाहिए: मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की अपील की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं और संन्यास धर्म का पालन करते हुए इन घटनाओं की गहन जांच होनी चाहिए। मिर्ची बाबा ने विशेष रूप से सीएम मोहन यादव, योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी से कार्रवाई की मांग की।

ये खबर भी पढ़िए... मिर्ची बाबा उर्फ वैराग्यानंद गिरि की DNA रिपोर्ट आई निगेटिव, महिला से नहीं मिले बाबा के डीएनए, जमानत के लिए SC में लगाएंगे गुहार

4 प्वाइंट्स में जानें मिर्ची बाबा से जुड़ी यह खबर

👉 मिर्ची बाबा ने उज्जैन के चार धाम आश्रम के महंत परमानंद गिरी के शिष्य ज्योतिर्मयानंद गिरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कई संतों की जहर देकर हत्या की जा रही। इन हत्याओं में ज्योतिर्मयानंद गिरी का हाथ है।

👉 मिर्ची बाबा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर इन घटनाओं की CBI जांच की मांग की है। उनका कहना है कि सनातन धर्म की परंपराओं का पालन करते हुए इन हत्याओं की जांच होनी चाहिए।

👉 मिर्ची बाबा ने आरोप लगाया कि ज्योतिर्मयानंद गिरी ने गुंडों के माध्यम से उज्जैन के चार धाम आश्रम पर कब्जा कर लिया है। वहां पर अपने रिश्तेदारों को बिठा रहे हैं, जो सनातन धर्म की मर्यादा के खिलाफ है।

👉 मिर्ची बाबा ने आरोप लगाया कि ज्योतिर्मयानंद गिरी तांत्रिक क्रियाओं का इस्तेमाल कर विरोधी संतों को हटाने का काम कर रहे हैं। इसमें सरकारी संस्थानों से वित्तीय लाभ और गुंडागर्दी भी शामिल है।

मिर्ची बाबा के गंभीर आरोप

मिर्ची बाबा ने आरोप लगाया कि ज्योतिर्मयानंद गिरी संतों को हटाकर अपने रिश्तेदारों को आसनों पर बैठा रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ संतों को लाल कपड़ा पहनाकर पदों पर बिठाया जा रहा है, जो सनातन धर्म की मर्यादा के खिलाफ है।

ये खबर भी पढ़िए... जेल में मिर्ची बाबा की पिटाई ! 2 कैदियों ने किया हमला, हाथ और सिर में चोट, जानें किस बात को लेकर हुआ विवाद

ये खबर भी पढ़िए... PCC दफ्तर के सामने मं​​​​त्रोच्चार के साथ मिर्ची बाबा ने कराया मुंडन, CM शिवराज को बताया नौटंकीबाज, जानें चुनाव पर क्या बोले बाबा

संतों को हटाने का आरोप

वैराग्यानंद गिरी ने आरोप लगाया कि ज्योतिर्मयानंद गिरी तांत्रिक क्रियाओं का उपयोग कर रहे हैं ताकि विरोधी संतों को हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों में सरकारी संस्थानों से वित्तीय लाभ और गुंडागर्दी भी शामिल है।

मिर्ची बाबा ने कहा कि यदि ऐसे तत्वों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो संत समाज की गरिमा और जनता की धार्मिक आस्था को गहरा आघात पहुंचेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • MP
  • सीबीआई जांच
  • सनातन धर्म
  • वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा
  • मिर्ची बाबा
  • ज्योतिर्मयानंद गिरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा