MP में खनन माफिया का दुस्साहस, अधिकारियों से छीन ले गए ये बड़ी मशीनें

Vikram Jain | Published:
Share
Panna sand mafia Open challenge SDM Kushal Singh Gautam
Panna sand mafia Open challenge SDM Kushal Singh Gautam

मध्‍य प्रदेश के पन्ना में रेत माफिया के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि केन नदी का सीना छलनी करने में लगे ये लोग अब प्रशासन को खुली चुनौती देने लगे हैं। यहां अवैध खनन के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद माफिया के गुंडे जब्त मशीनें और वाहन अधिकारियों से छीन कर ले गए।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि ये लोग अब प्रशासन को सीधे तौर पर चुनौती देने लगे हैं। ताजा मामला पन्ना ( Panna) जिले से सामना आया है। पन्ना जिला प्रशासन ने केन नदी से रेत का अवैध खनन करने वाले रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई की। साथ ही बड़े पैमाने पर खनन लगी मशीनें और डंपर को जब्त किया, लेकिन दबंग माफिया के गुंडे कार्रवाई के कुछ ही घंटों में दर्जनों गाड़ियों से विभागीय कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से जब्त किए गए वाहन और एलएनटी मशीनें छीनकर ले गए। इस दौरान प्रशासन बेबस और लाचार होकर सिर्फ देखता रहा गया।

खनन माफिया के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई


दरअसल, केन नदी से अवैध खनन की सूचना मिलने पर गुरुवार तड़के अजयगढ़ के एसडीएम कुशल सिंह गौतम ( SDM Kushal Singh Gautam ) , तहसीलदार ,आरआई , पटवारी ने मौके पर दबिश दी और इस दौरान एसडीएम ने देखा कि अजयगढ़ थाना क्षेत्र के बीरा पुल के पास अवैध खनन हो रहा था। यहां LNT मशीनों से पन्ना जिले की सीमा में रेत का खनन किया जा रहा था। 25 से 30 ट्रक और डंपर भी खड़े थे। इसके बाद एसडीएम ने एक्शन लेते हुए 5 LNT मशीन और 25 ट्रक और डंपर जब्त कर कर लिए। विवाद की स्थिति देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। वहीं प्रशासन के एक्शन को देखकर रेत का उत्खनन करने वाले भाग खड़े हुए।


ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में इंसान बना जानवर, क्रूरता की हदें पार, डॉग के साथ किया सेक्स

गाड़ियों में आए गुंडे और उठा ले गए जब्त मशीनें


एसडीएम कुशल सिंह गौतम के अनुसार कार्रवाई के बाद कागज तैयार करने का काम तहसीलदार और अन्य कर्मचारी कर रहे थे, लेकिन इस बीच जिला कलेक्टर ने एसडीएम को पन्ना किसी मीटिंग के लिए बुला लिया और वह पन्ना रवाना हो गए। कुछ देर बाद तहसीलदार का फोन एमडीएम के पास आया कि लगभग 15 गाड़ियों में माफिया से जुड़े लोग आए और बीस ट्रकों को ले गए, यह भी बताया गया कि यह क्षेत्र हिनौता थाना क्षेत्र जिला छतरपुर में आता है, इसलिए वहां जब्ती की कारवाई होगी। लेकिन परिणाम निकला कि ये गाड़िया भागने में सफल हो गईं और प्रशासनिक अधिकारी सिर्फ देखते रह गए।



देखते रह गए प्रशासनिक अधिकारी


पन्ना में पन्ना जिले के सीमा की रेत खदानों का बीते तीन साल से कोई लीगल टेंडर नहीं हुआ है। रेत घाटों के ठेके किसी को अलॉट नहीं किए गए हैं और नदी के दूसरी ओर छतरपुर जिले में ठेका एक जानी-मानी कंपनी के नाम है। लेकिन दबंग नदी को पार कर पन्ना जिले की सीमा में घुस कर रेत का अवैध उत्खनन करते हैं। रेत माफिया प्रशासन कि आंखों में धूल झोंक कर रेत का अवैध कारोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं। मामले में अजयगढ़ एसडीएम के एक्शन के बाद अवैध खनन में लगे वाहनों और मशीनों को जब्त किया गया, लेकिन खनन माफिया के गुंडे प्रशासन को खुली चुनौती देते गुए 2 दर्जन डंपर और 5 LNT मशीनें छीन कर ले गए। माफिया के सामने प्रशासन के अधिकारी बेबस और लाचार दिखे। आपको बता दें कि पन्ना और छतरपुर जिले की सीमा से बहने वाली अजयगढ़ स्थित केन नदी में व्यापक तौर पर अवैध खनन किया जाता है। केन नदी के पानी के बहाव को रोककर और नदी के अंदर अवैध अस्थाई पुल बनाकर माफिया नदी की सीना छलनी कर अवैध रेत उत्खनन करते हैं।

रेत माफिया के हौसले बुलंद, एसडीएम कुशल सिंह गौतम, पन्ना में रेत माफिया पर कार्रवाई, पन्ना न्यूज
Sand mafia morale is high, SDM Kushal Singh Gautam, Action against sand mafia in Panna, Panna News

Tags:
  • Panna News
  • पन्ना न्यूज
  • रेत माफिया के हौसले बुलंद
  • एसडीएम कुशल सिंह गौतम
  • पन्ना में रेत माफिया पर कार्रवाई
  • Sand mafia morale is high
  • SDM Kushal Singh Gautam
  • Action against sand mafia in Panna
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर