हैंडपंप मेंटेनेंस का बिल पास करने 24 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया PHE का कार्यपालन यंत्री
Neel Tiwari | Aug 20, 2025, 23:13 IST
Photograph: (THESOOTR)
मध्यप्रदेश के जबलपुर में PHE विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद कुमार सिंह को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने ठेकेदार से हैंडपंप मेंटेनेंस का बिल पास करने के बदले 24 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में बुधवार को आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएचई विभाग में पदस्थ कार्यपालन यंत्री को रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ लिया।
कार्यपालन यंत्री शरद कुमार सिंह पर आरोप है कि उसने हैंडपंप मेंटेनेंस का बिल पास करने के बदले ठेकेदार से 24 हजार रुपये की मांग की थी। यही नहीं, इस पूरे खेल में उनके साथ विभाग का एक अकाउंटेंट क्लर्क विकास पटेल भी शामिल पाया गया, जिसे ईओडब्ल्यू ने हिरासत में ले लिया है।
मामले की शिकायत दमोह जिले के रहने वाले ठेकेदार रोहित बरौलिया ने की थी। उन्होंने बताया कि सिहोरा ब्लॉक के कई क्षेत्रों में हैंडपंपों की मरम्मत का काम पूरा करने के बाद उन्होंने विभागीय कार्यालय (दमोह नाका, जबलपुर) में करीब 2 लाख 47 हजार रुपए का बिल प्रस्तुत किया था।
बिल पास करने के लिए विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शरद कुमार सिंह और अकाउंटेंट क्लर्क विकास पटेल दोनों मिलकर ठेकेदार से 10 प्रतिशत यानी 24 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे।
![caught taking bribe]()
![caught taking bribe (2)]()
ये खबरें भी पढ़ें...
नगर अध्यक्ष पर राजीव गांधी के पुतले जलाने का आरोप, मुंडन कर जताया विरोध
महिला पर्यवेक्षक भर्ती में धांधली का आरोप, पूरी भर्ती HC के अंतिम फैसले के अधीन
ठेकेदार ने रिश्वत की इस मांग की शिकायत सीधे जबलपुर ईओडब्ल्यू के एसपी अनिल विश्वकर्मा को लिखित रूप से दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज बुधवार दोपहर ईओडब्ल्यू की टीम ने trap कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही कार्यपालन यंत्री (EE) ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उन्हें मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद क्लर्क को भी हिरासत में ले लिया गया।
ये खबरें भी पढ़ें...
70 लाख की रिकवरी नहीं करा पा रहे कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कोर्ट ने दिया ये आदेश
डिप्टी कलेक्टर की नियुक्ति के विरोध में लामबंद महिला एवं बाल विकास अधिकारी
ईओडब्ल्यू अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की पुष्टि होने के बाद ही यह कार्रवाई की गई। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।
ईओडब्ल्यू सहित लोकायुक्त टीम भी लगातार रिश्वत लेने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही कर रही है। लेकिन इसके बाद भी शासकीय अधिवक्ता से लेकर जनपद पंचायत और PHE जैसे डिपार्टमेंट में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।
इन मामलों ने यह साफ कर दिया है कि सरकारी विभागों में आम कामकाज के नाम पर रिश्वतखोरी अब भी एक बड़ी समस्या है, जिस पर सख्ती से नकेल कसना जरूरी है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢 🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
कार्यपालन यंत्री शरद कुमार सिंह पर आरोप है कि उसने हैंडपंप मेंटेनेंस का बिल पास करने के बदले ठेकेदार से 24 हजार रुपये की मांग की थी। यही नहीं, इस पूरे खेल में उनके साथ विभाग का एक अकाउंटेंट क्लर्क विकास पटेल भी शामिल पाया गया, जिसे ईओडब्ल्यू ने हिरासत में ले लिया है।
पहले 10% दो, फिर पास होगा बिल
बिल पास करने के लिए विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शरद कुमार सिंह और अकाउंटेंट क्लर्क विकास पटेल दोनों मिलकर ठेकेदार से 10 प्रतिशत यानी 24 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे।
caught taking bribe
caught taking bribe (2)
ये खबरें भी पढ़ें...
नगर अध्यक्ष पर राजीव गांधी के पुतले जलाने का आरोप, मुंडन कर जताया विरोध
महिला पर्यवेक्षक भर्ती में धांधली का आरोप, पूरी भर्ती HC के अंतिम फैसले के अधीन
ठेकेदार की शिकायत के बाद कार्रवाई
ये खबरें भी पढ़ें...
70 लाख की रिकवरी नहीं करा पा रहे कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कोर्ट ने दिया ये आदेश
डिप्टी कलेक्टर की नियुक्ति के विरोध में लामबंद महिला एवं बाल विकास अधिकारी
लगातार हो रही रिश्वतखोरों पर कार्रवाई
ईओडब्ल्यू सहित लोकायुक्त टीम भी लगातार रिश्वत लेने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही कर रही है। लेकिन इसके बाद भी शासकीय अधिवक्ता से लेकर जनपद पंचायत और PHE जैसे डिपार्टमेंट में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।
इन मामलों ने यह साफ कर दिया है कि सरकारी विभागों में आम कामकाज के नाम पर रिश्वतखोरी अब भी एक बड़ी समस्या है, जिस पर सख्ती से नकेल कसना जरूरी है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢 🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari