महिला सशक्तिकरण सम्मेलन : पीएम मोदी का संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर और अहिल्याबाई की विरासत पर फोकस
Reena Sharma Vijayvargiya | May 28, 2025, 10:52 IST
The sootr
भोपाल में 31 मई को एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के रूप में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
MP News : 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में एक बड़ा महिला सशक्तिकरण सम्मेलन होगा। यह कार्यक्रम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे यहां पहुंचकर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी महिला सशक्तिकरण, ऑपरेशन सिंदूर और अहिल्याबाई की विरासत पर अपना संबोधन देंगे। इसको लेकर सीएम मोहन यादव ने एक बैठक आयोजित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने महिलाओं को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी और सभी से समय पर पहुंचने व अधिक से अधिक महिलाओं को साथ लाने की अपील की गई।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में हजारों महिलाओं की बैठक बुलाई गई। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव और प्रदेश के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और डॉक्टर महेंद्र सिंह व संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने महिलाओं को आयोजन की व्यवस्थाएं सौंपीं। इस दौरान उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि सभी बहनें सुबह जल्दी घर से निकलें और अन्य महिलाओं को भी साथ लाएं।
खबर यह भी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर को दी शिक्षा क्षेत्र की ऐतिहासिक सौगात
CM डॉ. मोहन यादव ने कश्मीर के पहलगाम में एक बहन के पति की आतंकवादियों द्वारा हत्या का जिक्र करते हुए कहा, "मोदी जी ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत उस बहन के सिंदूर का बदला लिया।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए हमेशा अग्रणी रहे हैं।
खबर यह भी : कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला... छत्तीसगढ़ के 65 लोग फंसे
प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी 31 मई को महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचेंगे। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को दुश्मनों के लिए चेतावनी बताया। शर्मा ने देवी अहिल्याबाई द्वारा किए गए मंदिरों के जीर्णोद्धार, रोजगार सृजन और महिला नेतृत्व जैसे कार्यों को वर्तमान सरकार से जोड़ा।
खबर यह भी : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-तुर्की व्यापार पर संकट गहराया, कई चीजों की बढ़ सकती है कीमत
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर अपने कार्यों के बल पर लोकमाता बनीं। उन्होंने बताया कि विश्व में महिलाओं को बराबरी का अधिकार 1893 में मिला, लेकिन भारत में यह सम्मान पुरातन समय से है।
मुख्यमंत्री ने देवी अहिल्याबाई होल्कर को याद करते हुए कहा कि वे बहू बनकर आईं और बेटी बनकर पूजी गईं। उनके शासनकाल में भील बटालियन, विधवा विवाह जैसी क्रांतिकारी पहलें हुईं। वे महिला सम्मान और आत्मनिर्भरता की प्रतीक थीं। भाजपा सरकार उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ा रही है।
खबर यह भी : मन की बात का 122वां एपिसोड आज, ऑपरेशन सिंदूर और एक पेड़ मां के नाम पर होगा फोकस
कार्यक्रम का संचालन मंत्री कृष्णा गौर ने किया। मंच पर महापौर मालती राय, सांसद माया नारोलिया, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह और अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी महिलाओं को
खबर यह भी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर को दी शिक्षा क्षेत्र की ऐतिहासिक सौगात
ऑपरेशन सिंदूर और महिला सुरक्षा पर सीएम का बड़ा बयान
खबर यह भी : कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला... छत्तीसगढ़ के 65 लोग फंसे
वीडी शर्मा बोले- बहनों के साथ बनेगा नया इतिहास
खबर यह भी : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-तुर्की व्यापार पर संकट गहराया, कई चीजों की बढ़ सकती है कीमत
हितानंद शर्मा - भारत में नारी सम्मान की परंपरा प्राचीन है
शासन, धर्म और न्याय की मिसाल
खबर यह भी : मन की बात का 122वां एपिसोड आज, ऑपरेशन सिंदूर और एक पेड़ मां के नाम पर होगा फोकस
मंच पर रही ये प्रमुख हस्तियां
देवी अहिल्याबाई होल्कर - महिला नेतृत्व की मिसाल
- भील बटालियन का गठन
- विधवा विवाह की शुरुआत
- महेश्वर साड़ी उद्योग का प्रोत्साहन
- मंदिरों का जीर्णोद्धार
- न्यायप्रिय प्रशासन और धर्मपालन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA