राहुल गांधी भागीरथपुरा में अंदर जाकर परिजनों से नहीं मिलेंगे, अब पानी की टंकी पर होगी मुलाकात

Sanjay Gupta | Jan 16, 2026, 21:58 IST
Share
rahul gandhi
rahul gandhi

राहुल गांधी 17 जनवरी को भागीरथपुरा के गंदे पानी से पीड़ितों से मिलने आएंगे। सुरक्षा कारणों से मुलाकात अब पानी की टंकी पर होगी। बीजेपी पूरी तरह से डैमेज कंट्रोल में लगी है।

News in Short

  • राहुल गांधी भागीरथपुरा पीड़ितों से मिलने के लिए 17 जनवरी को आ रहे हैं।
  • उनका यह दौरा तीन घंटे का है। इसमें वह अस्पताल जाएंगे और पीड़ितों से मिलेंगे।
  • सुरक्षा कारणों से उन्हें भागीरथपुरा के अंदर गलियों में जाने से रोक दिया गया है।
  • अब पानी की टंकी के पास ही पीड़ितों से मिलेंगे।
  • उधर बीजेपी जुट गई है कि अधिक लोग मिलने नहीं जाएं और ऐसी बात नहीं हो कि जिससे मुद्दा बने।

News in Detail

लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर आ रहे हैं। वह भागीरथपुरा के गंदे पानी से हुई 23 मौतों के मुद्दे को लेकर आ रहे हैं। हालांकि, यह दौरा केवल 3 घंटे का है। लेकिन इसमें अब एक बड़ा बदलाव हुआ है।

भागीरथपुरा कांड: दो सप्ताह से ज्यादा समय बीता, नहीं मिला लीक, अब नई नर्मदा लाइन ही आखिरी रास्ता

भागीरथपुरा में अंदर जाने पर लग गई रोक

राहुल गांधी का पहले कार्यक्रम था कि वह एयरपोर्ट से पहले बांबे अस्पताल जाएंगे। भर्ती मरीजों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उन्हें वहां से भागीरथपुरा में जाना था। इसमें कांग्रेस ने तय किया था कि चार मृतकों के परिजनों से राहुल गांधी मिलेंगे, लेकिन शुक्रवार शाम को एयरपोर्ट पर हुई अहम बैठक में अब राहुल गांधी के भागीरथपुरा में जाने के लिए मनाही हो गई है। सुरक्षा कारणों से एजेंसियों ने उनके जाने पर सिरे से रोक लगा दी है।

इंदौर में भागीरथपुरा कांड के बाद अब सभी 85 वार्ड में प्रति मंगलवार जल सुनवाई

अब यहां राहुल गांधी करेंगे मुलाकात

अब तय किया गया है कि भागीरथपुरा पानी की टंकी के पास ही व्यवस्था रहेगी। यहां पर मृतकों के परिजन, पीड़ित आएंगे। यहां पर ही राहुल गांधी पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। इसका समय दोपहर 12.45 से दोपहर 1.45 बजे तक रहेगा। इसके बाद इसी जगह (संस्कार गार्डन परिसर में) मीडिया से भी मुखातिब होंगे। मीडिया से चर्चा की सूचना भी कांग्रेस ने औपचारिक तौर पर जारी कर दी है।

भागीरथपुरा कांड के पीड़ितों से मिलेंगे राहुल गांधी, 17 को MP में कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी उपवास

यह है राहुल गांधी का कार्यक्रम

  1. सुबह 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
  2. 11.45 बजे बांबे अस्पताल पहुंचेंगे
  3. 12.15 बजे वहां से भागीरथपुरा के लिए रवाना होंगे
  4. 12.45 से 1.45 बजे तक पीड़ितों से मुलाकात करेंगे
  5. 1.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे
  6. 2.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे
भागीरथपुरा कांड पर हाईकोर्ट में सीएस अनुराग जैन, एजी सिंह ने वीसी से रखी बात, 15 मौत मानी

बीजेपी जुटी अभियान में नहीं जाएं पीड़ित

उधर बीजेपी इस मामले में बड़े डैमेज कंट्रोल को रोकने में लग गई है। पहले तो यह जानकारी जुटाई जा रही थी कि आखिर राहुल गांधी किन परिवारों से मिलने के लिए जा रहे हैं। घर जाने वाला कार्यक्रम रद्द हो गया है।

अब प्रयास हो रहे हैं कि भागीरथपुरा पानी की टंकी के पास राहुल गांधी से मुलाकात में अधिक पीड़ित न जाएं। अधिक बातें सामने न आएं, जिससे राष्ट्रीय मुद्दा बने। इसके लिए स्थानीय स्तर पर बीजेपी की सक्रियता बढ़ गई है।





Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • भागीरथपुरा
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं