राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान: भोपाल कोर्ट के समन के खिलाफ राहुल ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

Neel Tiwari | Apr 03, 2026, 12:17 IST
Share
mp mla court defamation case rahul gandhi shivraj son
mp mla court defamation case rahul gandhi shivraj son

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मानहानि मामले में भोपाल कोर्ट के समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जानकारी के अनुसार, कई समन जारी होने के बाद भी अनुपस्थिति के चलते भोपाल MP-MLA कोर्ट जल्द ही वारंट भी जारी कर सकती थी।

News In Short

  • राहुल गांधी मानहानि मामले में पहुंचे हाईकोर्ट।
  • भोपाल MP-MLA कोर्ट में चल रही मानहानि मामले की सुनवाई।
  • भोपाल कोर्ट से राहुल गांधी को जारी हुआ था समन।
  • शिवराज सिंह चौहान और कार्तिकेय सिंह चौहान की छवि धूमिल करने का आरोप।
  • 2018 की झाबुआ रैली में पनामा पेपर्स से जोड़ने वाले बयान से शुरू हुआ मामला।

News In Detail

2018 विधानसभा चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगे कि उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और कार्तिकेय चौहान के खिलाफ मानहानि करने वाला बयान दिया था। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था।

इसकी सुनवाई भोपाल के एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। इस बहुचर्चित मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने भोपाल की विशेष एमपी-एमएलए अदालत द्वारा जारी समन को चुनौती देते हुए राहत की मांग की है। इस याचिका पर सुनवाई जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच में की जाएगी।

भोपाल कोर्ट से वारंट जारी होने का था खतरा

भोपाल की एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने 03 फरवरी 2026 को समन जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए थे कि राहुल गांधी को 10 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। भोपाल कोर्ट में इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश तथागत याज्ञनिक कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी को इसके पहले भी दो बार समन दिया जा चुका है। वहीं, अब कोर्ट से वारंट जारी होने की संभावना थी, क्योंकि आरोपी की मौजूदगी के बिना मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ रही थी।

क्या है पूरा मानहानि विवाद?

यह पूरा मामला शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान से जुड़ा है। आरोप है कि राहुल गांधी के बयान ने उनकी व्यक्तिगत और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद अदालत में मानहानि परिवाद दायर किया गया था।

2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान झाबुआ में आयोजित एक रैली में राहुल गांधी ने शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे का नाम पनामा पेपर्स मामले से जोड़ दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के संदर्भ में अपने बयान का खंडन कर दिया था। वहीं, कार्तिकेय सिंह चौहान के संबंध में कोई स्पष्ट खंडन नहीं किया गया था। इसके चलते यह मामला कानूनी विवाद में बदल गया।

10 अप्रैल को होगी सुनवाई

अब इस पूरे घटनाक्रम में 10 अप्रैल 2026 की तारीख बेहद अहम हो गई है। भोपाल कोर्ट की पेशी भी इसी दिन है और अब तक हाईकोर्ट ने लोअर कोर्ट में सुनवाई पर कोई रोक नहीं लगाई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 10 अप्रैल की सुनवाई में हाईकोर्ट का क्या रुख सामने आता है।

ये खबर भी पढ़िए...

राहुल गांधी को भोपाल कोर्ट से तीसरा समन जारी, कार्तिकेय चौहान के खिलाफ बयान से जुड़ा है मामला

जोधपुर में शुरु हुईं कार्तिकेय चौहान की शादी की रस्में, डांस करते नजर आईं अमानत

बुदनी से रमाकांत को मिला टिकट तो कार्तिकेय चौहान का बयान हुआ वायरल

बड़े भाई से पहले छोटे भाई की सगाई, क्या विधायक बनने के बाद ही शादी करेंगे कार्तिकेय चौहान

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • कार्तिकेय चौहान
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा