रेलवे बोर्ड ने WCR के 100 से ज्यादा एग्जाम पर लगाई रोक, हजारों पदों पर संकट! जानें वजह
Vikram Jain | Mar 12, 2025, 17:22 IST
Railway Board West Central Railway Exams Cancelled 2025
रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बुरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडलों में होने वाली सभी विभागीय परीक्षाओं पर रोक लगा दी है। जानें क्यों लिया यह बड़ा फैसला
रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडलों में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक होने वाली सभी विभागीय परीक्षाओं को रेलवे बोर्ड ने रोक दिया है। यह निर्णय कोटा मंडल में हुई परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के बाद लिया गया। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि अगले आदेश तक इस प्रकार की स्थिति बनी रहेगी।
रेलवे बोर्ड ने पश्चिम मध्य रेलवे जोन और उसके तीनों मंडलों (जबलपुर, भोपाल और कोटा) में विभागीय परीक्षाओं को रोकने का आदेश जारी किया है। इससे 100 से ज्यादा परीक्षाओं और इसमें भर्ती के एक हजार से ज्यादा पदों पर असर पड़ेगा। यह रोक अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक लागू रहेगी। साथ ही मार्च में विभागीय परीक्षाओं के परिणाम पर भी रोक लगा दी गई है। बोर्ड के इस फैसले के बाद रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को झटका लगा है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कोटा मंडल में हुई विभागीय परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में सीबीआई जांच के बाद रेलवे बोर्ड ने यह कड़ा फैसला लिया है। इसके चलते मार्च में हुई परीक्षाओं के परिणामों पर भी रोक लगा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अगले आदेश तक यह स्थिति बनी रहेगी।
ये खबर भी पढ़ें... होली पर छुट्टियों की झड़ी!, जानें कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, बैंक और ऑफिस
रेलवे बोर्ड ने मार्च 2025 में होने वाली कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। इनमें शामिल हैं....
पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने सभी विभागीय परीक्षाओं पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। रेलवे बोर्ड नई परीक्षा प्रणाली पर काम कर रहा है और जब तक नई व्यवस्था लागू नहीं हो जाती, तब तक परीक्षाएं नहीं होंगी।
रेलवे की इन परीक्षाओं पर रोक लगने से हजारों उम्मीदवारों का भविष्य अधर में लटक गया है। पहले से चयन प्रक्रिया की धीमी गति के कारण उम्मीदवार परेशान थे, अब नई रोक से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
ये खबर भी पढ़ें... यात्रियों के लिए सुविधा, MP से गुजरेगी ये होली स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइम टेबल
✅ रेलवे बोर्ड ने पश्चिम मध्य रेलवे जोन की सभी विभागीय परीक्षाओं पर रोक लगा दी है।
✅ कोटा मंडल की परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया।
✅ मार्च में हुई परीक्षाओं के परिणाम भी रोक दिए गए हैं।
✅ अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक होने वाली 100 से अधिक परीक्षाएं प्रभावित होंगी।
✅ रेलवे बोर्ड नई परीक्षा प्रणाली लागू करने की तैयारी कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... खुशखबरी... होली में घर जाने की चिंता खत्म! रेलवे चलाएगा 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें
रेलवे भर्ती परीक्षा रद्द, उम्मीदवारों के लिए बड़ा झटका
गड़बड़ी के चलते सभी परीक्षाएं कैंसिल
ये खबर भी पढ़ें... होली पर छुट्टियों की झड़ी!, जानें कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, बैंक और ऑफिस
मार्च 2025 की रद्द की गई परीक्षाएं
- इंजीनियरिंग (जेई)- 6 पद
- इंजीनियरिंग- टेक्निकल-ट्रैक मशीन-17 पद
- एडमिन- जूनियर क्लर्क- 3 पद
- ट्रैफिक- गुड्स ट्रेन- 348 पद
- लोको रनिंग- सीएलआई- 28 पद
अगले आदेश तक परीक्षाओं पर लगी रोक
रेलवे उम्मीदवारों के लिए क्या मायने रखता है यह फैसला?
ये खबर भी पढ़ें... यात्रियों के लिए सुविधा, MP से गुजरेगी ये होली स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइम टेबल
5 प्वाइंट में खबर का संक्षेप
✅ कोटा मंडल की परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया।
✅ मार्च में हुई परीक्षाओं के परिणाम भी रोक दिए गए हैं।
✅ अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक होने वाली 100 से अधिक परीक्षाएं प्रभावित होंगी।
✅ रेलवे बोर्ड नई परीक्षा प्रणाली लागू करने की तैयारी कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... खुशखबरी... होली में घर जाने की चिंता खत्म! रेलवे चलाएगा 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari