राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तीसरी जमानत, प्रापर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स आएगा बाहर

Sanjay Gupta | Published:
Share
raja-raghuvanshi-murder-case
Photograph: (THESOOTR)

राजा रघुवंशी हत्याकांड में तीसरी जमानत शिलोम जेम्स की मंजूरी मिलने की खबर आई है। शिलांग कोर्ट ने जेम्स को जमानत दी, जबकि राजा के भाई विपिन ने आपत्ति ली थी। इस मामले में अन्य आरोपी लोकेंद्र तोमर और बलबीर की भी जमानत हो चुकी है।

INDORE. मध्यप्रदेश मेंइंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हुई हत्या के मामले में अब तीसरी जमानत हो गई है। बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र तोमर और गार्ड बलबीर के बाद प्रापर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स की भी जमानत होने की खबर आई है।

राजा के भाई ने ली थी आपत्ति

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने इस मामले में जिला कोर्ट में आपत्ति ली थी लेकिन इसे खारिज कर दिया गया और शिलांग कोर्ट ने जेम्स की जमानत मंजूर कर ली। राजा रघुवंशी के भाई सचिन ने कहा कि हमने अपने वकील से बोलकर आपत्ति ली थी। वकील से चर्चा कर आगे कदम उठाएंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

राजा रघुवंशी मर्डर केस में पहली जमानत, बिल्डर लोकेंद्र तोमर और गार्ड बलबीर को राहत

राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम को शादी में दिए गहने वापस लिए, पुलिस के सामने हैंडओवर

जेम्, तोमर, बलबीर की यह थी भूमिका

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस के अनुसार हत्या के बाद सोनम रघुवंशी 26 मई कोइ इंदौर लौटी थी और यहां तोमर की मल्टी के फ्लैट में रूकी थी। यहां फ्लैट जेम्स ने ही हत्या के आरोपी विशाल चौहान को किराए पर दिया था। इसके बाद यहां सोनम रघुवंशी रूकी थी और 8 जून की सुबह यहां से यूपी के लिए गई थी।

आरोप है कि जेम्स ने बाद में 10 जून को फ्लैट से सारे सबूत मिटाए थे और सोनम के पास मौजूद काला बैग भी जलाया था, जिसमें मोबाइल सिम व अन्य इलेक्ट्रानिक दस्तावेज थे। साथ ही पिस्टल भी पलासिया नाले में फैंकी थी, जिसे शिलांग पुलिस ने जब्त किया था। जेम्स को उसके ससुराल रतलाम भी पुलिस ले गई थी जहां से ज्वेलरी जब्त की थी।

आरोप है कि इस काम में गार्ड बलबीर भी शामिल था, जिसे पुलिस ने अशोकनगर से गिरफ्तार किया था, वहीं लोकेंद्र तोमर ग्वालियर चला गया था वहां से शिलांग पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, फिर तीनोें को शिलांग कोर्ट में पेश किया जहां से पहले पुलिस रिमांड और फिर ज्यूडिशरी रिमांड में भेजा गया। अब इन तीनों की जमानत हो गई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि ने अपने पोस्ट में कही थी असम में नरबलि देने की बात, असम पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

इंदौर में राजा रघुवंशी मर्डर पर बोले DGP कैलाश मकवाना, शहर काफी बड़ा सभी जानकारी मिल पाना मुश्किल

अब मूल पांच आरोपी ही जेल में

इस हत्याकांड में कुल आठ गिरफ्तारी हुई थी। इसमें पुलिस ने राज कुशवाह जो सोनम का तथाकथित प्रेमी है, उसे मास्टरमाइंड बताया था। सोनम रघुवंशी जो राजा रघुवंशी की पत्नी थी और 11 मई को ही शादी हुई थी वह राज के साथ हर काम में शामिल थी।

सोनम ने हत्यारे विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजूपत को गाइड किया। इन तीनो ने डाव हथियार से वार कर 23 मई की दोपहर दो से 2.18 बजे के बीच में राजा रघुवंशी की हत्या सोनम के सामने ही की और फिर सभी ने राजा की बॉडी को खाई में फेंक दिया, जो दो जून को पाई गई।

इसके बाद शिलांग पुलिस ने एसडीएफ बनाकर मामले की जांच की और इसमें 8 और 9 जून के दौरान सभी को गिरफ्तार किया, वहीं इसी दौरान सोनम रघुवंशी यूपी में सामने आई और खुद को किडनैप किए जाने की कहानी बताई, बाद में खुलासा हुआ वह राजा की हत्या में शामिल थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • जमानत
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • शिलोम जेम्स
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर