राजा रघुवंशी मर्डर केस में पहली जमानत, बिल्डर लोकेंद्र तोमर और गार्ड बलबीर को राहत
Sanjay Gupta | Published:
Photograph: (THESOOTR)
राजा रघुवंशी मर्डर केस में बिल्डर लोकेंद्र तोमर और गार्ड बलबीर अहिरवार को जमानत मिल गई है। दोनों का आरोप था कि उन्होंने हत्या के बाद सोनम रघुवंशी को शरण दी और सबूतों को नष्ट किया। कोर्ट ने दोनों को जमानत दी क्योंकि उनकी हत्या में सीधी भूमिका नहीं थी।
INDORE. राजा रघुवंशी की शिलांग में हनीमून पर हुई हत्या के मामले में आरोपी बने आठ आरोपियों में से अब पहली जमानत हो गई है। यह जमानत बिल्डर लोकेंद्र सिंह तोमर और गार्ड बलबीर अहिरवार की हुई है। तोमर के ही फ्लैट में सोनम रघुवंशी हत्या के बाद इंदौर में रूकी थी और बलबीर गार्ड था और उसने सबूतों को छिपाने, जलाने में मदद की थी। वहीं अभी हत्या के मास्टरमाइंड राज कुशवाह के साथ ही राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, हत्यारे विशाल चौहान, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत, प्रापर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स अभी जेल में ही रहेंगे।
सह आरोपी तोमर और बलबीर अहिरवार को न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट डीकेके मिहसिल्ल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। कोर्ट ने माना कि उनकी भूमिका केवल सोनम को शरण देने तक थी।
ये खबरें भी पढ़ें....
राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम को शादी में दिए गहने वापस लिए, पुलिस के सामने हैंडओवर
इंदौर में राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि ने अपने पोस्ट में कही थी असम में नरबलि देने की बात, असम पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
देवास नाका स्थित जिस फ्लैट में सोनम 26 मई से 8 जून तक रुकी थी, वह तोमर का ही था। शिलांग पुलिस ने इंदौर आकर यहां ब्रोकर शिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया था, फिर ग्वालियर से तोमर को और अशोकनगर से गार्ड बलबीर को पकड़ा था। जेम्स की निशानदेही पर पिस्टल वाला सफेद बैग पलासिया के नाले से मिला था। कार से 50 हजार भी मिले थे और जहां इन्होंने सबूत और काला बैग जलाए थे वह जगह भी टीम गई थी। जेम्स ने ही सोनम के साथी विशाल चौहान को किराए पर दिया था। बलबीर अहिरवार पूरी गतिविधि की जानकारी रखता था।
ये खबरें भी पढ़ें....
इंदौर में राजा रघुवंशी मर्डर पर बोले DGP कैलाश मकवाना, शहर काफी बड़ा सभी जानकारी मिल पाना मुश्किल
राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में शिलांग एसआईटी ने दी रतलाम में दबिश
शिलॉन्ग कोर्ट के सरकारी वकील तुषार चंदा के अनुसार, दोनों सह-आरोपियों के खिलाफ दर्ज धाराएं जमानती थीं और उनकी हत्या में सीधे तौर पर कोई भूमिका नहीं थी। इसी आधार पर अदालत ने जमानत दी है। वहीं जेम्स को अभी दो जुलाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा हुआ है।
इंदौर मर्डर केस
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
जिला कोर्ट से मिली जमानत
ये खबरें भी पढ़ें....
राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम को शादी में दिए गहने वापस लिए, पुलिस के सामने हैंडओवर
इंदौर में राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि ने अपने पोस्ट में कही थी असम में नरबलि देने की बात, असम पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
लोकेंद्र के ही फ्लैट में रुकी थी सोनम
ये खबरें भी पढ़ें....
इंदौर में राजा रघुवंशी मर्डर पर बोले DGP कैलाश मकवाना, शहर काफी बड़ा सभी जानकारी मिल पाना मुश्किल
राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में शिलांग एसआईटी ने दी रतलाम में दबिश
दोनों की हत्या में सीधी भूमिका नहीं
इंदौर मर्डर केस
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari