जयपुर की फैशन डिजाइनर के पैसों पर ऐश करते थे AIG राजेश मिश्रा, जांच में आरोप सिद्ध!

CHAKRESH | Feb 10, 2026, 18:37 IST
Share
rajesh mishra aig
Photograph: (thesootr)

मध्य प्रदेश के एआईजी राजेश मिश्रा पर महिला से उत्पीड़न और धोखाधड़ी के आरोप सिद्ध हुए हैं। महिला ने दावा किया कि मिश्रा ने उसके पैसों से जमकर शॉपिंग की, फाइव स्टार होटलों में ठहरे, लेकिन वादा करने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए।

News In Short

  • राजेश मिश्रा पर उत्पीड़न और धोखाधड़ी के आरोप सिद्ध!
  • महिला से पैसा ऐंठने के दौरान महंगे होटल में ठहरे थे मिश्रा।
  • ज्वेलरी की खरीदारी में महिला के पैसे का इस्तेमाल किया गया।
  • मिश्रा ने महिला से शारीरिक उत्पीड़न भी किया।
  • मामले की जांच रिपोर्ट में सभी आरोपों की पुष्टि हुई।

News In Detail

मप्र पुलिस के एआईजी राजेश मिश्रा पर महिला के साथ उत्पीड़न और उसके पैसों पर मौज करने के आरोप सिद्ध हुए हैं। 2025 के सबसे विवादित और चर्चित मामले की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को सौंप दी है। अब गेंद प्रदेश के सीएम और गृहमंत्री डॉ मोहन यादव के पाले में है। उम्मीद है, जल्द ही इस पर कोई बड़ा अपडेट सामने आ सकता है।

चलिए पूरी कहानी को विस्तार से समझते हैं… 2025 में राजस्थान की एक फैशन डिजाइनर ने मप्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल (AIG) राजेश मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें धोखाधड़ी और शारीरिक- मानसिक उत्पीड़न के आरोप शामिल थे।

इसके बाद मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए थे। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तरुण नायक को इसकी जांच की जिम्मेदारी सौंप दी थी। जनवरी 2026 में एआईजी मिश्रा को सीआईडी से हटाकर पीटीआरआई भेज दिया था।

ये खबर भी पढ़ें...

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को सौगात, मोहन कैबिनेट में न्यू पेंशन योजना 2026 को मंजूरी

ये हैं मुख्य आरोप...

  • महिला का दावा है कि फरवरी 2025 में एक शादी के दौरान एआईजी राजेश मिश्रा से मुलाकात हुई थी।
  • इसके बाद मिश्रा ने बुटीक बिजनेस में साझेदारी का लालच देकर महिला से पैसे ऐंठ लिए।
  • राजेश मिश्रा और महिला होटल हॉलीडे में ठहरे, जिसका एक लाख रुपए किराया महिला ने दिया।
  • जयपुर में ही महिला के पैसों से राजेश मिश्रा ने अपने परिवार के सदस्यों के लिए तीन लाख के कपड़े खरीदे।
  • इसके अलावा करीब 27 लाख की ज्वेलरी भी महिला के पैसों से ही खरीदी गई।
  • नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर में पति-पत्नी बनकर हवन और होटलों में शारीरिक शोषण के आरोप भी लगे हैं।
  • यात्राओं के दौरान महंगे होटलों, शॉपिंग और गिफ्ट्स पर लाखों खर्च कराए गए, जिन्हें लौटाने का वादा राजेश मिश्रा ने किया था, लेकिन बाद में नंबर ही ब्लॉक कर दिया।


rajesh mishra aig (2)
rajesh mishra aig (2)
rajesh mishra aig allegations
rajesh mishra aig allegations


rajesh mishra aig allegations (2)
rajesh mishra aig allegations (2)


rajesh mishra aig allegations (3)
rajesh mishra aig allegations (3)


rajesh mishra aig allegations (4)
rajesh mishra aig allegations (4)


अब खबर विस्तार से…

कोर्ट के माध्यम से पुलिस तक आई शिकायत में जयपुर की इस फैशन डिजाइनर ने दावा किया था कि राजेश मिश्रा और उनकी पत्नी ने विश्वास जीतने के लिए उन्हें अपने फैशन बुटीक और बिजनेस में साझेदारी का वादा किया। इसके बाद धीरे-धीरे उन पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का दबाव बनाया गया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मिश्रा ने उनका फायदा उठाकर महंगे होटल और रेस्टोरेंट्स में लाखों रुपए खर्च करवाए। साथ ही उनके नाम पर महंगी ज्वेलरी भी खरीदी, जिसका भुगतान बाद में नहीं किया गया। इतना ही नहीं, जयपुर में 27 लाख रुपए के डायमंड ज्वेलरी की खरीद भी की गई, लेकिन यह रकम वापस करने का वादा पूरा नहीं हुआ।

ये खबरें भी पढ़ें...

अविश्वास प्रस्ताव में विपक्ष ने 2026 की जगह लिखा 2025, बीजेपी बोली- बालक बुद्धि कांग्रेस

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, बजट चर्चा स्थगित

साथ में ठहरे थे कई होटलों में

पिछले साल फरवरी में दोनों की पहली मुलाकात के बाद से ही दोनों लगातार संपर्क में रहे। इसके बाद राजेश मिश्रा ने फैशन डिजाइनर के साथ कई यात्राएं कीं। आरोप है कि इन यात्राओं में लाखों रुपए खर्च किए गए और उनसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव डाला गया। पीड़िता के पास इन घटनाओं के सबूत के रूप में होटल और ट्रांजेक्शन बिल, ज्वेलरी खरीद की रसीदें, क्रेडिट कार्ड के विवरण और तस्वीरें मौजूद हैं।

पति- पत्नी बनकर किया था हवन

इतना ही नहीं, एक और चौंकाने वाला आरोप सामने आया, जिसमें फैशन डिजाइनर ने बताया कि राजेश मिश्रा और उन्होंने नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर में एक साथ हवन किया था। वहां ये दोनों पति-पत्नी के रूप में मौजूद थे। पीड़िता का कहना है कि 6 अक्टूबर के बाद से मिश्रा ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया, और उनके बीच संपर्क भी टूट गया। और मामला पुलिस में शिकायत तक पहुंच गया।

ये खबर भी पढ़ें...

मथुरा के एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या, दूध के खाली गिलास खोलेंगे राज!

20 पेज की है जांच रिपोर्ट

Thesootr को मिली जानकारी के अनुसार डीआईजी तरुण नायक ने करीब 20 पेज की जांच रिपोर्ट सबमिट की है। कहा जा रहा है कि महिला द्वारा लगाए गए लगभग सभी आरोपों की पुष्टि हो चुकी है। एआईजी राजेश मिश्रा और महिला के होटलों में रुकने के सीसीटीवी फुटेज भी मिल चुके हैं। ऐसे में अब कार्रवाई होना तय है।



Tags:
  • राजस्थान
  • डॉ मोहन यादव
  • धोखाधड़ी
  • मप्र पुलिस
  • फैशन डिजाइनर
  • डीजीपी कैलाश मकवाना
  • एआईजी राजेश मिश्रा
  • डीआईजी तरुण नायक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा