Rang panchmi : सीएम डॉ. मोहन यादव भी देखेंगे इंदौर की रंगपंचमी की गेर

Reena Sharma Vijayvargiya | Mar 13, 2025, 16:17 IST
Share
The sootr
The sootr

होली के बाद रंगपंचमी का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी बड़े ही धूमधाम से 19 मार्च को मनाया जाएगा। करीब 75 वर्षों से चली आ रही इंदौर की यह परंपरा इस बार भी रंगों को बिखेरती नजर आएगी।

इंदौर। होली के बाद रंगपंचमी का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी बड़े ही धूमधाम से 19 मार्च को मनाया जाएगा। करीब 75 वर्षों से चली आ रही इंदौर की यह परंपरा इस बार भी रंगों को बिखेरती नजर आएगी। देशभर में मशहूर इंदौर की गेर का रूट प्रतिवर्षानुसार लगभग 2.5 किमी का होगा, जिसमें करीब 50 हजार किलो रंग-गुलाल उड़ने वाला है। इंदौर की गेर दुनियाभर में मशहूर है, यही वजह है कि इसे देखने के लिए भी दुनियाभर से लोग आते हैं।

ये खबरें भी पढ़े : Holi 2025: 13 या 14 मार्च कब मनाई जाएगी होली, डेट में न हों कंफ्यूज

सीएम मोहन यादव भी देखेंगे गेर

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रंगपंचमी के दिन इंदौर में निकलने वाली गेर के लिए सीएम मोहन यादव व पूरी कैबिनेट को खासतौर पर आमंत्रित किया है। देखा जाए तो गेर में हर साल की तरह इस बार भी लगभग सभी नेता-राजनेताओं सहित पटना, काशी, मुंबई और बेंगलुरु से लेकर देश-विदेशों के लोग शामिल होते हैं और बड़े ही धूमधाम से रंगपंचमी के इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं।

ये खबरें भी पढ़े : Holika Dahan Muhurat 2025 : शुभ मुहूर्त में करें होलिका दहन, ऐसे मिलेगा लाभ

सुबह 10 बजे से निकलेगी गेर

  • पहली गेर - सुबह 10 बजे - टोरी कॉर्नर - शेखर गिरी
  • दूसरी गेर - सुबह 10:15 बजे - मॉरल क्लब - अभिमन्यु मिश्रा
  • तीसरी गेर - सुबह 10:30 बजे - रसिया कॉर्नर - पंडित राजपाल जोशी
  • चौथी गेर - सुबह 11 बजे - हिंद रक्षक फाग यात्रा - एकलव्य गौड़
  • पांचवी गेर - सुबह 11 बजे - संगम कॉर्नर - कमलेश खंडेलवाल
ये खबरें भी पढ़े : Madhya Pradesh में लागू किए गए पेसा | आदिवासियों को होगा फायदा #cmmohanyadav

गेर का पारंपरिक रूट

पंडित राजपाल जोशी ने बताया कि हर साल की तरह गेर का रूट परंपरागत होगा। ओल्ड राज मोहल्ला से रामा सा मंदिर, टोरी कॉर्नर, गौरा कुंड, खजुरी बाजार, राजबाड़ा से होते हुए गोपाल मंदिर रोड, सराफा, सीतलामाता बाजार और इतवारिया बाजार पर सम्पन्न होगी।

ये खबरें भी पढ़े : Rang Panchami : MP में रंगपंचमी की धूम, इंदौर की गेर में शामिल हुए CM मोहन यादव, भोपाल में दिग्विजय सिंह ने खेली होली

6 लाख जनता का हुजूम

जोशी ने बताया कि गेर के ढाई किलोमीटर के रूट में लगभग 5 से 6 लाख जनता होती है और पांचों गेर की बात करें तो हर गेर में लगभग 6 से 7 हजार लोग रहते हैं। इस तरह गेर में कुल करीब 25-30 हजार लोग शामिल होते हैं।

ये खबरें भी पढ़े : Holi Special Golden Gujia : होली पर सोने से सजी गुजिया, 50 हजार रुपए प्रति किलो दाम

20 टैंकर पानी में घुलेगा 50 हजार किलो रंग-गुलाल

हर गेर में लगभग 6 हजार किलो रंग-गुलाल उड़ता है। इस तरह पूरी गेर में लगभग 50 हजार किलो रंग-गुलाल उड़ाया जाएगा। गेर का समापन दोपहर 1 बजे होगा। गेर देखने के लिए गेर मार्ग का पूरा रूट तैयार हो गया है। इस रूट पर करीब 200 गाड़ियों का काफिला निकलेगा और लगभग 20 टैंकर पानी का उपयोग किया जाएगा।

Tags:
  • Indore
  • नई सरकार के सीएम मोहन यादव का पहला एक्शन
  • CM
  • इंदौर दो दिन होली जलेगी
  • प्री होली सेलिब्रेशन
  • Indore Rangpanchami
  • Indore Rangpanchami's ger
  • इंदौर रंगपंचमी की गेर
  • Rangpanchami
  • मध्यप्रदेश गान के दौरान सीएम मोहन यादव ने अफसरों को बिठाया
  • इंदौर की रंगपंचमी गेर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई