rangpanchmi : इंदौर की रंगपंचमी गेर के बाद नगर निगम की टीम ने 38 मिनट में साफ किया पूरा मार्ग

Reena Sharma Vijayvargiya | Mar 19, 2025, 21:19 IST
Share
The sootr
The sootr

नगर निगम की टीम ने गेर के निकलते ही तुरंत सफाई कार्य शुरू कर दिए। दोपहर करीब तीन बजे से निगम की टीमें सफाई करने में जुट गईं। पहले गेर के रास्तों से कपड़ों, पैकेटों, गुब्बारों, पिचकारियों जैसे अन्य सामान को उठाया गया।

INDORE. सात वर्षों से लगातार स्वच्छता में नंबर-1 आने वाला हमारा शहर इंदौर यूं ही हर स्वच्छता में आगे नहीं रहता है, बल्कि इसके पीछे यहां की जागरूक जनता, प्रशासनिक अमला और यहां के सफाईकर्मी हैं। इस बात का एक प्रमाण हर साल की तरह इस बार भी इंदौर की रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर में देखने को मिला।

ये खबर भी पढ़ें : 🔴Holi With Chief Minister | CM मोहन यादव ने उज्जैन पुलिस लाइन में मनाई होली | Live

3 बजे से निगम की टीम सफाई में जुट गई

नगर निगम की टीम ने गेर के निकलते ही तुरंत सफाई कार्य शुरू कर दिए। दोपहर करीब तीन बजे से निगम की टीमें सफाई करने में जुट गईं। पहले गेर के रास्तों से कपड़ों, पैकेटों, गुब्बारों, पिचकारियों जैसे अन्य सामान को उठाया गया, तो वहीं अगले चरण में इसे झाड़ू से पूरी तरह साफ किया गया। इसमें कई किलो गुलाल भी साफ किया गया। पूरी सड़कें गुलाल और पानी से सराबोर थीं। अंत में फिर इन सभी सड़कों को निगम के टैंकरों के द्वारा पानी से धोया गया और हमारा शहर इंदौर गेर निकलने के बाद तुरंत क्लीन-क्लीन हो गया।

ये खबर भी पढ़ें : इंदौर की गेर में पुलिस ने सुबह टोका था, फिर भी मौत खींच लाई उसे

कुछ खास बातें

✅ 25 से ज्यादा मैकेनिकल मशीनों से गई सफाई
✅ 300 लोगों की विशेष टीम ने गेर मार्ग को साफ किया
✅ 38 मिनट में हो गई पूरे गेर मार्ग की सफाई
✅ अन्य सभी जोन पर भी टीमों ने सफाई की

ये खबर भी पढ़ें : Holi : यूके तक जाते हैं इंदौर की फैक्ट्रियों में बनने वाले रंग-गुलाल, पूरी तरह हाइजीनिक

The sootr
The sootr


गेर के रंग-गुलाल, थैलियां और कचरा किया साफ

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने राजवाड़ा क्षेत्र में रंग-गुलाल, चप्पल, जूते, प्लास्टिक की थैलियां, कपड़े और अन्य कचरा व गंदगी साफ की। जब गेर समाप्त हुई, तब राजवाड़ा क्षेत्र में चारों ओर कचरा ही कचरा दिखाई दे रहा था। चारों ओर कचरा, जूते, चप्पल, कपड़े, प्लास्टिक की थैलियां, बोतलें, धूल, मिट्टी पड़ी हुई थी। नगर निगम के अमले ने फिर से यहां की सफाई को चुनौती के रूप में लिया और नगर निगम के अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा की देखरेख में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय द्वारा राजवाड़ा क्षेत्र और आसपास की गलियों में सफाई का अभियान प्रारंभ किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : 🔴Holi With Chief Minister | CM मोहन यादव ने उज्जैन पुलिस लाइन में मनाई होली | Live

इंदौर में हर त्योहार का अलग ही मजा

मौके पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा और अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया भी सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। नगर निगम के सफाई कर्मी वाकई सम्मान के पात्र हैं कि उन्होंने राजवाड़ा क्षेत्र की सफाई मात्र 38 मिनट में पूरी कर ली। निगम आयुक्त ने कहा, "इंदौर बहुत ही अलग शहर है, यहां हर पर्व को बहुत ही बेहतरीन तरीके से मनाते हैं और रंगपंचमी का नजारा तो देखते ही बनता है। इसे हर साल की तरह इस बार भी लोगों ने बड़े ही शालीनता से मनाया और खूब उत्साह का रंग जमा।"

ये खबर भी पढ़ें : Rangpanchmi : इंदौर में निकलेगी गेर, CM मोहन यादव सहित NRI भी करेंगे शिरकत

स्वच्छता के साथ सुरक्षा का भी रखा ख्याल

रंगपंचमी की गेर को पूरी तरह कंट्रोल रूम से हैंडल किया गया। इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने खुद कंट्रोल रूम में मौजूद रहकर निगरानी रखी। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई। गेर में जगह-जगह पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी मौजूद रहे और हुड़दंगियों पर नजर रखी गई। इसके साथ ही पुलिसकर्मी छतों पर भी तैनात रहे। यूनेस्को की टीम भी गेर में पहुंची। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा, "यूनेस्को में शामिल होने का हमारा दावा तभी मजबूत होगा जब हम शालीनता, महिलाओं की सहभागिता और सुरक्षित तरीके से गेर निकालेंगे।"

ये खबर भी पढ़ें : rangpanchmi : इंदौर महापौर की पत्नी गेर में पिचकारी की धार से घायल, अस्पताल में भर्ती

गेर में पहुंचे पांच लाख से ज्यादा लोग

इस बार गेर में पिछले साल से ज्यादा भीड़ नजर आई। कृष्णपुरा छतरी तक रंग में सराबोर लोग नजर आए। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार करीब पांच लाख लोग गेर में शामिल हुए।

Tags:
  • MP News
  • Indore
  • 000- MP News
  • इंदौर में रंगपंचमी
  • इंदौर रंगपंचमी
  • इंदौर रंगपंचमी की गेर
  • rangpanchmi ger
  • रंगपंचमी
  • rangpanchmi
  • इंदौर की रंगपंचमी गेर
  • rangpanchmi video
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज